Begin typing your search above and press return to search.
दुनिया

Elon Musk के अल्टीमेटम से भड़के कर्मचारी, इस्तीफों की लगी झड़ी, ट्विटर प्रोफेशनल्स जता रहे इस बात की आशंका

Janjwar Desk
18 Nov 2022 4:56 AM GMT
Twitter Lays Off: Twitter में छंटनी जारी, एलन मस्क ने बिना नोटिस के करीब 5500 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला
x

Apple को लेकर Elon Musk के ट्वीट ने टेक वर्ल्ड में मचाई हलचल, इस ऐप स्टोर से हट सकता है Twitter

Elon Musk के हार्डकोर वर्क अल्टीमेटम से वहां काम कर रहे कर्मचारियों में बड़े पैमाने पर असंतोष घर कर गया है। बड़े पैमाने पर कर्मचारी इस्तीफा दे रहे हैं। इतना ही नहीं, एलन मस्क के खिलाफ कर्मचारी वकीलों से सलाह भी ले रहे हैं।

Elon Musk Twitter : जब से एलन मस्क ने ट्विटर ( Twitter ) को अपने नियंत्रण में लिया है तब से वहां पर भगदड़ की स्थिति है। दो दिन पहले मस्क ( Elon Musk ) की ओर से ट्विटर वर्क कल्चर ( Hardcore Work ) को लेकर जारी हार्डकोर वर्क की चेतावनी के बाद से कंपनी के शेष बचे कर्मचारियों में भी बड़े पैमाने पर असंतोष है। ताजा अपडेट यह है कि कर्मचारियों ने एलन मस्क के नये फरमान पर हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया है। बड़ी संख्या में कर्मचारी इस्तीफा ( mass resignation ) दे रहे हैं। कर्मचारियों के इस रुख के बाद से ट्विटर ( Twitter ) को लेकर कई तरह की आशंकाएं जताने जाने लगी हैं।

एलन मस्क ( Elon Musk ) के फरमान के बाद बड़े पैमाने पर कर्मचारियों के इस्तीफे से ट्विटर हेडक्वार्टर और दुनियाभर में फैसले उसके कार्यालयों सहित दुनियाभर के प्रोफेशनल्स के बीच भ्रम की स्थिति की पैदा कर दिया है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक ट्विटर ने सोमवार तक अपने कार्यालय बंद कर दिए हैं। मस्क की ओर से जारी मेमो में कहा गया है कि "कृपया सोशल मीडिया, प्रेस या अन्य जगहों पर ट्विटर की गोपनीय जानकारी पर चर्चा करने से परहेज करें और कंपनी की नीति का पालन करना जारी रखें।

इससे पहले एलन मस्क ने अपने सभी कर्मचारियों को एक मेल जारी किया था। अपने मेल उन्होंने हार्डकोर वर्क ( Hardcore Work ) की चर्चा की थी। साथ ही कहा था जो नियमित से सप्ताह में 80 घंटे काम करने के लिए तैयार हैं वही अब कंपनी में बने रहेंगे। साथ ही सभी कर्मचारियों को एक फार्मेट जारी कर उसे 48 घंटे के अंदर भरकर अपनी सहमति जातने का कहा था। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के पास दो ही विकल्प हैं। या तो वो क्षमता के साथ 80 घंटे हर सप्ताह काम करें या नौकरी छोड़ दें।

मस्क के इस फरमान के बाद से कर्मचारियों में नाराजगी चरम पर है। ऐसा इसलिए कि मस्क ने 50% कर्मचारियों या लगभग 3,700 कर्मचारियों की इस फरमान से पहले ही छंटनी कर चुके हैं। इब इसका असर यह हुआ है कि कई ट्विटरकर्मियों ने वकीलों से सलाह ली है कि ऐसी स्थिति में उन्हें क्या करना चाहिए। फॉर्म में सेवरेंस पैकेज के बारे में लगभग कोई विवरण शामिल नहीं है।

Elon Musk Twitter : एलन मस्क के मेल क्या है

दो दिन पहले ट्विटर के सीईओ एलन मस्क ने कर्मचारियों को एक अल्टीमेटम दिया था। एक ईमेल के जरिए नए मालिक ने कर्मचारियों को कहा था कि ट्विटर को सफल बनाने के लिए हमें बेहद कट्टर होने की आवश्यकता होगी। ईमेल में उच्च तीव्रता के साथ लंबे समय तक काम करने का भी जिक्र किया गया था। माना जा रहा है कि इस ईमेल का कर्मचारियों पर बहुत नकारात्मक असर पड़ा है। यहां यह भी जान लीजिए कि कर्मचारियों को गुरुवार को दिन के अंत तक मस्क के ऑनलाइन फॉर्म को पूरा करना था या फिर उन्हें कंपनी को छोड़ने का विकल्प दिया गया था। जानकारी यह है कि समयसीमा समाप्ति के बाद भी बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने फॉर्म नहीं भरा है।

सीएनबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक यह स्पष्ट नहीं है कि अब तक कितने कर्मचारी ट्विटर छोड़ चुके हैं, लेकिन ट्विटर के तीन कर्मचारियों ने छोड़ने की अपनी योजना साझा करते हुए पेशेवर प्रतिशोध के डर का हवाला दिया। एक इंजीनियर ने कहा कि महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे का प्रतिनिधित्व करने वाली पूरी टीम स्वेच्छा से कंपनी छोड़ रही है। हम बहुत सारे विकल्पों के साथ कुशल पेशेवर हैं, इसलिए एलन ने हमें कंपनी में बने रहने के लिए कोई विकल्प नहीं छोड़ा है।

बताया जा रहा है कि एलन मस्क ट्विटर को लेकर अपनी नीतियां पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं। उनका मानना है कि ट्विटर में बहुत से कर्मचारियों की जरूरत नहीं थी, जिन्हें निकाल दिया गया है। एलन मस्क ने ट्विटर में आते ही सीईओ पराग अग्रवाल समेत कई अधिकारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया था। इससे बाद उन्होंने कंपनी में व्यापक रूप में छंटनी की प्रकिया को शुरू किया। उन कर्मचारियों को भी नौकरी से निकाला जा रहा है कि जिन्होंने मैनेजमेंट के फैसले की आलोचना की थी।

Twitter को सता रहा है इस बात का डर

चर्चा तो ये भी है कि एलन मस्क ( Elon Musk ) को इस बात का डर भी सता रहा है कि कहीं ट्विटर ( Twitter ) जल्द ही दिवालियेपन का शिकार न हो जाए। बीते दिनों उन्होंने इसको लेकर भी कर्मचारियों को चेतावनी दी थी। एलन मस्क ने कर्मचारियो को सप्ताह में 80-घंटे काम करने और मुफ्त भोजन नहीं मिलने के लिए तैयार रहने के लिए कहा है। इसी के साथ मस्क जल्द ही वर्क-फ्रॉम-होम पॉलिसी में बदलाव करने वाले हैं।

Next Story

विविध