Begin typing your search above and press return to search.
दुनिया

Iran News: ईरान में फायरिंग से एक महिला और बच्ची समेत 5 की मौत, हमले में पुलिसकर्मियों समेत दस लोग घायल

Janjwar Desk
17 Nov 2022 4:47 AM GMT
ईरान में फायरिंग से एक महिला और बच्ची समेत 5 की मौत, हमले में पुलिसकर्मियों समेत दस लोग घायल
x

ईरान में फायरिंग से एक महिला और बच्ची समेत 5 की मौत, हमले में पुलिसकर्मियों समेत दस लोग घायल

Iran News : ईरान में हुई फायरिंग से 5 लोगों के मारे जाने की खबर है। घटना ईरान के दक्षिण-पश्चिमी शहर इजीह में घटित हुई। एक समाचार एजेंसी के मुताबिक फायरिंग में पुलिसकर्मी सहित 10 लोग घायल भी हुए हैं...

Iran News : ईरान में हुई फायरिंग (Firing) से 5 लोगों के मारे जाने की खबर है। घटना ईरान के दक्षिण-पश्चिमी शहर इजीह में घटित हुई। एक समाचार एजेंसी के मुताबिक फायरिंग में पुलिसकर्मी सहित 10 लोग घायल भी हुए हैं। शहर के खुजेस्तान प्रांत के डिप्टी गवर्नर वलीउल्लाह हयाती ने बताया कि मारे गये लोगों में एक बच्ची और एक महिला भी शामिल है।

फायरिंग की घटना पर एक पुलिस अधिकारी (Police Officer) ने कहा कि, हमले की वजह का पता नहीं चला है। माना जा रहा है कि ये हमला 2 महीने से चल रहे हिजाब विरोधी प्रदर्शन से जुड़ा हुआ है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हमले के बाद इलाके में भीड़ जमा हो गई। लोग सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे और पुलिस पर पत्थर फेंके। पुलिस ने लोगों पर काबू पाने के लिए आंसू गैस के गोले दागे।

इजराइली अखबार के मुताबिक लोगों ने एक शिया समुदाय के स्कूल में आग भी लगा दी। ईरान में इस तरह के हमले बढ़ गये हैं। इससे पहले 26 अक्टूबर को ईरान (Iran) के शिराज में एक धार्मिक स्थल पर गोलीबारी हुई थी। हमले में 15 लोगों की मौत हुई थी। और 40 से अदिक लोग घायल हुए थे। घटना शिया समुदाय के पवित्र स्थल शाह चेराग पर हुई थी।

334 मौतों का दावा

ईरान में 22 साल की युवती महसा अमिनी की मौत के बाद से प्रदर्शन शुरू है। महसा को पुलिस ने 13 सितंबर को हिजाब नहीं पहनने पर गिरफ्तार किया था। 16 सितंबर को पुलिस कस्टडी में उसकी मौत हुई थी। जिसके बाद लोग सड़कों पर उतर आये थे और हिजाब के मेंडेटरी होने का विरोध करने लगे। इस विरोध प्रदर्शन में अब तक 334 लोगों की मौत हुई है, ऐसा यहां के एक एक्टिविस्ट का दावा है। इसके अलावा लगभग 15 हजार से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

बता दें कि ईरान उन देशों में एक है जहां इस्लामिक हिजाब पहनना महिलाओं के लिए अनिवार्य है। ईरानी महिलाओं ने देशभर में एंटी हिजाब कैम्पेन चलाया और बिना हिजाब की वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। ऐसा करके महिलाओं ने इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान के सख्त हिजाब नियमों को ना सिर्फ तोड़ा बल्कि इसके लिए सोशल मीडिया पर No2Hijab हैशटैग भी चलाया गया।

Janjwar Desk

Janjwar Desk

    Next Story

    विविध