Begin typing your search above and press return to search.
दुनिया

Istanbul Blast News: तुर्की के शहर इस्तांबुल में धमाका, 65 की मौत, 11 लोग घायल, देखिये वीडियो

Janjwar Desk
13 Nov 2022 3:46 PM GMT
Istanbul Blast News: तुर्की के शहर इस्तांबुल में धमाका, 65 की मौत, 11 लोग घायल, देखिये वीडियो
x
Istanbul Blast News: तुर्की (Turkey) की राजधानी इस्तांबुल (Istanbul) में रविवार को एक बड़ा बम धमाका (Bomb Blast) हुआ है। इस हमले में 11 लोग घायल हो गए है। धमाके का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है।

Istanbul Blast News: तुर्की (Turkey) की राजधानी इस्तांबुल (Istanbul) में रविवार को एक बड़ा बम धमाका (Bomb Blast) हुआ है। इस हमले में 11 लोग घायल हो गए है। धमाके का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। जिसमें धमाके से हुए नुकसान के बीच कई लोगों को जमीन पर लेटे हुए दिखाया गया है।

मीडिया के मुताबिक, धमाका पैदल चलने वालों से भरी एक सड़क पर हुआ है। इस धमाके के बाद के कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर साझा किए जा रहे हैं। जिसमें बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी और एंबुलेंस भी दिखाई दे रही है। ये धमाका शाम 4 बजकर 15 मिनट पर हुआ था। धमाके के बाद पूरे इलाके को खाली कराया गया है।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

घटना से पहले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें लोग इस्तिकलाल एवेन्यू में टहलते दिखाई दे रहे हैं। इसी दौरान धमाके की आवाज सुनाई देती है। धमाका सुनते ही लोग चौंक जाते हैं। वहीं, एक अन्य वीडियो में धमाके के बाद का विजुअल है। इसमें दिखाई दे रहा है कि धमाके के चलते वहां पर काफी अफरा-तफरी मची हुई है। घायलों को मदद पहुंचाने के लिए अधिकारी जुट रहे हैं। वीडियो में एंबुलेंस और सायरन की आवाजें सुनाई दे रही हैं। देखिये एक और वीडियो

Janjwar Desk

Janjwar Desk

    Next Story

    विविध