Begin typing your search above and press return to search.
दुनिया

जमीन के 23 फीट नीचे से मिली 3300 साल पुरानी गुलाबी कब्र, राजाओं के जीवन के बारे में होंगे कई खुलासे

Janjwar Desk
4 Oct 2022 1:03 PM GMT
जमीन के 23 फीट नीचे से मिली 3300 साल पुरानी गुलाबी कब्र, राजाओं के जीवन के बारे में होंगे कई खुलासे
x

जमीन के 23 फीट नीचे से मिली 3300 साल पुरानी गुलाबी कब्र, राजाओं के जीवन के बारे में होंगे कई खुलासे

मिस्र की राजधानी काहिरा में हजारों साल पुरानी एक कब्र मिली है, यह कब्र एक महान मिश्र अधिकारी की है, वह गुलाबी ग्रेनाइट पत्थर की बनी हुई है...

मिस्र की राजधानी काहिरा में हजारों साल पुरानी एक कब्र मिली है। कहा जा रहा है कि यह कब्र एक महान मिश्र अधिकारी की है। वह गुलाबी ग्रेनाइट पत्थर की बनी हुई है। बता दें कि यह कब्र काहिरा में मौजूद शवों को दफन करने वाले एक प्राचीन चेंबर से मिली है।

3300 साल पुरानी है कब्र

यह कब्र पटाह - एम - विया की बताई जा रही है। वह मिस्र के महान राजा रामेसेस द ग्रेट के कोषाध्यक्ष थे। पुरातत्व विभाग के लोगों ने इसे 'सपने की खोज' बताया है। डेली मेल की एक खबर के अनुसार इस पथरीले कब्र के चारों तरफ प्रतीक, चित्र लिपि और टाइटल्स उकेरे हुए हैं। यह 3300 साल पुरानी कब्र बताई जा रही है। इस खबर को जमीन से 23 फीट से मूल स्थिति में निकाला गया है।

इस खोज से राजाओं के बारे में मिलेगी जानकारी

पत्थर से बनी इस कब्र की खोज करने वाली प्रोफेसर ओला एल अगुईजीन को उम्मीद है कि इस खोज के जरिए तुतनखामुन के बाद मिश्र पर राज करने वाले राजाओं के बारे में बहुत सारी बातें पता लगाई जा सकेगी।

मिस्र के राजा के करीबी की है यह कब्र

वहीं इस कब्र की खोज पर अगुईजीन का कहना है कि कब्र पर मिली चित्र लिपि इस बात के सबूत हैं कि कब्र पटाह - एम - विया का ही है। कब्र पर लिखे टाइटल्स इस बात को दर्शाते हैं कि वह एक महान इंसान थे और राजा के बहुत करीबी भी थे। तब के शासन व्यवस्था में उनकी अहम भागीदारी रही होगी। वह तब के शासन व्यवस्था में मौजूदा दौर के वित्त मंत्री की तरह थे।

पत्थर की बनी कब्र अच्छे हालत में मिली

पटाह-एम-विया की इस कब्र के बारे में नेशनल ज्योग्राफिक के शो Lost Treasures of Egypt के चौथे सीरीज के दौरान बताया गया है। मिस्र के पर्यटन और पुरावशेष मंत्रालय ने बताया है कि पत्थर की बनी कब्र अच्छे हाल में मिली है। सिर्फ कब्र के ढक्कन का एक हिस्सा टूटा हुआ था।

कब्र के बारे में स्टडी करेगी प्रोफेसर की टीम

अब पत्थर से बनी इस कब्र के खोज के बाद प्रोफेसर ओला अगुईजीन की टीम इस कब्र के बारे में स्टडी करेंगी और पटाह - एम - विया की जिंदगी से जुड़े अहम किस्सों का खुलासा करेंगी।

Next Story

विविध