Begin typing your search above and press return to search.
दुनिया

Karnataka Hijab Controversy में कूदा आतंकी संगठन अलकायदा, अल-जवाहिरी ने मुस्कान को 'बहन' बताकर की तारीफ, वीडियो जारी किया

Janjwar Desk
6 April 2022 12:15 PM GMT
Karnataka Hijab Controversy में कूदा आतंकी संगठन अलकायदा, अल-जवाहिरी ने मुस्कान को बहन बताकर की तारीफ, वीडियो जारी किया
x

Karnataka Hijab Controversy में कूदा आतंकी संगठन अलकायदा, अल-जवाहिरी ने मुस्कान को 'बहन' बताकर की तारीफ, वीडियो जारी किया

Karnataka Hijab Controversy : आतंकी संगठन अलकायदा के प्रमुख अयमान अल जवाहिरी ने वीडियो जारी कर कर्नाटक हिजाब विवाद से फेमस हुई मुस्कान की तारीफ की है....

Karnataka Hijab Controversy : अलकायदा (Al Qaeda) प्रमुख अयमान अल-जवाहिरी ने एक नया वीडियो संदेश जारी किया है जो कर्नाटक में चल रहे हिजाब विवाद (Hijab Row) पर केंद्रित है। जवाहिरी दुनिया के मोस्ट वांटेड आतंकियों में से एक है, सितंबर के बाद यह उसका पहला वीडियो है। नौ मिनट के इस वीडियो संदेश को मंगलवार की देर रात अलकायदा के ऑनलाइन ग्रुप्स में पोस्ट किया गया। इस वीडियो में उसने दावा किया हिजाब विवाद ने हिंदू भारत की वास्तविकताऔर इसके मूर्तिपूजक लोकतंत्र के धोखे को उजागर कर दिया है।

अल जवाहिरी ने मुस्कान कान की भी प्रशंसा की। मुस्कान फरवरी 2022 में तब सुर्खियों में आयी थीं जब उसने हिंदू छात्रों की भीड़ के सामने अल्लाहू अकबर के नारे लगाए थे।

जवाहिरी के वीडियो को गैर सरकारी आतंकवाद विरोधी संगठन साइट इंटेलीजेंस ने वेरीफाई किया है। यह वीडियो अलकायदा के आधिकारिक शबाब मीडिया द्वारा जारी किया गया। बता दें कि आतंकी ओसामा बिन लादेन के बाद से अलकायदा की कमान जवाहिरी के हाथों में ही है।

जवाहिरी के इस वीडियो के टाइटल में लिखा है- द नोबल वुमेन ऑफ इंडिया। उसने यह भी कहा कि उसे मुस्कान के काम के बारे में सोशल मीडिया से मालूम चला। जवाहिरी ने कहा कि सरकार देश के मुसलमानों पर अत्याचार कर रही है। यही नहीं जवाहिरी ने भारत के मुसलमानों से हिजाब विवाद पर प्रतिक्रिया देने के लिए भी कहा।

इससे पहले जवाहिरी का वीडियो सितंबर 2021 में सामने आया था तब अफवाहें थीं कि वह मारा गया है और अफगान सरकार गिरने और तालिबान की सरकार लाने में उसकी भूमिका नहीं है। तालिबान की जीत को अलकायदा ने जिहादी आंदोलन की सबसे बड़ी जीत के रूप में देखा था।

अलकायदा प्रमुख ने दुनिया के कई देशों की हिजाब नीतियों की भी आलोचना की। उसने मिस्त्र व मोरक्कों की हिजाब विरोधी नीतियों को लेकर हमला बोला जबकि फ्रांस, नीदरलैंड और स्विट्जरलैंड की हिजाब को लेकर बनी नीतियों की भी निंदा की। इसके साथ ही उसने पाकिस्तान और बांग्लादेश पर निशाना साधते हुए कहा कि ये दोनों देश पश्चिमी देशों से लड़ने की बजाय उन्हें सशक्त कर रहे हैं।

Next Story

विविध