Begin typing your search above and press return to search.
दुनिया

कौन हैं Elon Musk की एक्स गर्लफ्रेंड Amber Heard जो मस्क के कब्जा जमाते ही छोड़ गई Twitter

Janjwar Desk
4 Nov 2022 7:32 AM GMT
कौन हैं Elon Musk की एक्स गर्लफ्रेंड Amber Heard जो मस्क के कब्जा जमाते ही छोड़ गई Twitter
x

कौन हैं Elon Musk की एक्स गर्लफ्रेंड Amber Heard जो मस्क के कब्जा जमाते ही छोड़ गई Twitter

Elon Musk: ट्वीटर पर कब्जा करने के बाद से एलन मस्क लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं। अब वे अपनी एक्स गर्लफ्रेंड को लेकर चर्चा में हैं। बताया जा रहा कि एलन के ट्वीटर का CEO बनने के बाद हॉलिवुड सेलेब्रिटी और उनकी एक्स गर्लफ्रेंड एम्बर हर्ड (Amber Heard) का ट्वीटर अकाउंट डिलीट कर दिया गया है...

Elon Musk: ट्वीटर पर कब्जा करने के बाद से एलन मस्क लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं। अब वे अपनी एक्स गर्लफ्रेंड को लेकर चर्चा में हैं। बताया जा रहा कि एलन के ट्वीटर का CEO बनने के बाद हॉलिवुड सेलेब्रिटी और उनकी एक्स गर्लफ्रेंड एम्बर हर्ड (Amber Heard) का ट्वीटर अकाउंट डिलीट कर दिया गया है। एम्बर हर्ड वही हैं जो अपने पूर्व पति डॉनी डेप के किलाफ मानहानी का मुकदमा हारने के कारण सुर्खियों में आईं थीं।

मानहानी के उस मामले में एम्बर हर्ड की तरफ से डॉनी डेप को करोड़ों रूपये चुकाने पड़े थे। एम्बर हर्ड का ट्वीटर से हटना इसलिये बी मायने रखता है क्योंकि एलन मस्क के साथ भी रिलेशन में रह चुकी हैं। अब एम्बर हर्ड के ट्वीटर से हटने के बाद लोग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक ट्वीटर यूजर ने लिखा है कि बड़ी खुशी की बात है कि वह अपना ख्याल रख रही हैं। इससे पहले कई लोगों ने अटकलें लगाई थीं कि उनका अकाउंट डिलीट किया जा सकता है।

हालांकि, अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि एम्बर हर्ड ने ट्वीटर क्यों छोड़ा? उनकी तरफ से भी आधिकारिक तौर पर इस बारे में कुछ नहीं कहा गया है। बात करें जॉनी डेप से उनके रिलेशन के बारे में तो दोनो की मुलाकात साल 2010 में 'द रम डायरीज' की शूटिंग के दौरान हुई थी। दोनो ने साल 2015 में शादी कर ली, लेकिन साल 2017 में ही दोनो तलाक लेकर अलग हो गये।

Amber Heard और जॉनी डेप के रिश्ते खत्म होने के बाद एम्बर का नाम एलन मस्क के साथ जोड़ा गया। खबर उड़ी की दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। सबसे पहले साल 2016 में इनकी बातें बाहर आईं। कहा जाता है कि दोनों ने अपने रिश्ते कभी सार्वजनिक नहीं होने दिये। कहा तो यह भी जाता है कि एम्बर और एलन एक साल तक एक दूसरे को डेट करते रहे और फिर साल 2017 में अलग हो गये।

अब तक इन सख्शियतों ने छोड़ा ट्वीटर

हालांकि, 2018 में एक बार फिर दोनों के साथ होने की खबरें सामने आईं। लेकिन यह सिलसिला कुछ महीने चलकर बंद हो गया। अब एलन मस्क के ट्वीटर खरीदने के बाद एम्बर हर्ड अकेली नहीं हैं, जिन्होने इस सोशल मीडिया प्लेटफार्म को अलविदा कहा है, बल्कि केन एलिन, टोनी ब्रेक्सटन जैसी हॉलीवुड हस्तियों ने भी ट्वीटर को छोड़ा है।

Next Story