Begin typing your search above and press return to search.
दुनिया

Pakistan News : पाकिस्तान में भारी बाढ़ के कारण 1208 लोगों की मौत, 3 करोड़ से अधिक लोग आपदा से प्रभावित

Janjwar Desk
3 Sep 2022 1:25 PM GMT
Pakistan News : पाकिस्तान में भारी बाढ़ के कारण 1208 लोगों की मौत, 3 करोड़ से अधिक लोग आपदा से प्रभावित
x

Pakistan News : पाकिस्तान में भारी बाढ़ के कारण 1208 लोगों की मौत, 3 करोड़ से अधिक लोग आपदा से प्रभावित

Pakistan News : पाकिस्तान में बाढ़ के कारण 1200 से अधिक लोगों की जान चली गई है, जबकि लाखों लोग बेघर हो गए हैं, इनके सामने खाने-पीने की दिक्कत हो गई है...

Pakistan News : पाकिस्तान में बाढ़ के कारण 1200 से अधिक लोगों की जान चली गई है, जबकि लाखों लोग बेघर हो गए हैं। इनके सामने खाने-पीने की दिक्कत हो गई है। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने बताया कि रिकॉर्ड मानसूनी बारिश के कारण आई बाढ़ से 1208 लोगों की जान चली गई। जिन लोगों की मौत हुई है उनमें 416 बच्चे और 244 महिलाएं हैं। उसके अनुसार बाढ़ जनित घटनाओं में 6082 लोग घायल भी हो गए।

पाकिस्तान में हर जगह नजर आई तबाही

बता दें कि देश में तीन दशक में इस बार सबसे अधिक वर्षा होने और हिमनद के पिघलने से एक तिहाई हिस्सा जलमग्न है। बाढ़ की सबसे अधिक मार सिंध और बलूचिस्तान प्रांत पर पड़ी है। गिल्गिट बाल्टिस्तान का दौरा करने के बाद प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा है कि बाढ़ के कारण यहां हुई लोगों की मौत से मुझे बड़ा दुख हुआ। पूरे देश में तबाही हुई है। आप जहां भी जाएं, तबाही हर जगह आपको नजर आएगी।'

बाढ़ से तबाही के बीच खाने-पीने का संकट

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पाकिस्तान के इतिहास में इसे सबसे खतरनाक बाढ़ बताया जा रहा है। देश की एक-तिहाई से अधिक आबादी पानी के बीच रहने को मजबूर है। यूरोपियन स्पेस एजेंसी ने कुछ सेटेलाइट तस्वीरें जारी की हैं, जिनमें बाढ़ की भयावहता को देखा जा सकता है। बाढ़ के पानी के फंसे से बहुत से लोगों को भोजन की सख्त जरूरत है। बता दें कि बाढ़ के चलते यहां लाखों एकड़ की फसल बर्बाद हो गई है। ऐसे में समस्या और गंभीर हो चुकी है।

3 करोड़ से अधिक लोग इस आपदा से प्रभावित

विदेश कार्यालय के प्रवक्ता असीम इफ्तिखार अहमद का कहना है कि 3.3 करोड़ से अधिक लोग बड़े पैमाने पर आपदा से प्रभावित हुए हैं। असीम इफ्तिखार अहमद ने इस आपदा से निपटने के लिए 16 करोड़ डॉलर की तत्काल मदद की अपील की है। असीम इफ्तिखार अहमद ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस इस कठिन समय में पाकिस्तान के प्रति एकजुटता और अंतरराष्ट्रीय समुदाय का समर्थन दर्शाने के लिए 9-10 सितंबर को पाकिस्तान का दौरा करेंगे।

Next Story

विविध