Begin typing your search above and press return to search.
दुनिया

Political Crisis Sri Lanka : इस्तीफा देने के बाद देश छोड़कर मालदीव भागे राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे, अहम सवाल - भागे या भगाऐ गए?

Janjwar Desk
13 July 2022 3:58 AM GMT
Political Crisis Sri Lanka  :  देने के बाद देश छोड़कर भागे राष्ट्रपति गोटाबाया पक्षे, अहम सवाल - भागे या भगाऐ गए?
x

Political Crisis Sri Lanka : देने के बाद देश छोड़कर भागे राष्ट्रपति गोटाबाया पक्षे, अहम सवाल - भागे या भगाऐ गए?

Political Crisis Sri Lanka : श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे अपने पद से इस्तीफा देकर मालदीव पहुंच गए हैं।

Political Crisis Sri Lanka : श्रीलंका ( Sri lanka ) में पिछले कई महीनों से जारी आर्थिक संकट ( Economic crisis ) के बीच सरकार के खिलाफ लोगों को आंदोलन अब अंतिम चरण में पहुंच गया है। ताजा जानकारी यह है कि संकट के जूझ रहे श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे ( President Gotbaya Rajpakshe ) ने अपने पद से इस्तीफा ( Gotbaya Rajpakshe resignation ) देकर मालदीव ( Maldives ) पहुंच गए हैं। यानि वो देश छोड़कर भाग खड़े हुए हैं। उन्होंने विरोध के 139 दिन बाद अपना इस्तीफा दिया है। आज संसद में उनके इस्तीफे की घोषणा हो सकती है और इसके साथ ही अंतरिम राष्ट्रपति के नाम का भी ऐलान हो सकता है।

एक दिन पहले भी की थी देश छोड़ने की कोशिश

श्रीलंका ( Political Crisis Sri Lanka ) के पूर्व राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे ( Gotbaya Rajpakshe ) विरोध आंदोलन के बीच 8 जुलाई के बाद से कोलंबो में नहीं दिख रहे थे। उन्होंने मंगलवार यानी 12 जुलाई को नौसेना के जहाज से भागने की फिराक में थे, लेकिन पोर्ट पर इमिग्रेशन अधिकारियों ने पासपोर्ट पर सील लगाने के लिए VIP सुईट में जाने से इनकार कर दिया था। राजपक्षे ने जोर दिया था कि देशभर में चल रहे विरोध की वजह से दूसरी सार्वजनिक सुविधाओं का इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं, लेकिन अफसर नहीं माने थे।

भाग गए या भगाए गए

जानकारी के मुताबिक गोटबाया राजपक्षे ने इस्तीफा देने से पहले शर्त रखी थी कि उन्हें देश से बाहर जाने दिया जाए। यही वजह है कि वो श्रीलंका छोड़कर मालदीव पहुंच गए हैं। बताया जा रहा है कि वहां से दुबई के लिए रवाना हो सकते हैं। इस बीच चर्चा इस बात की है कि गोटबाया खुद श्रीलंका से फरार हो गए हैं या उन्हें देश छोड़ने के लिए मजबूर किया गया है। राजपक्षे ने 12 जुलाई को अपने इस्तीफे पर हस्ताक्षर कर सीनियर अधिकारी को सौंप दिया था। यह लेटर 13 जुलाई को संसद स्पीकर महिंद्रा यापा अभयवर्धने को सौंपा जाना था।

मालदीव से दुबई जा सकते हैं गोटाबाया

श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे अब मालदीव से दुबई जा सकते हैं। फिलहाल राजपक्षे परिवार के साथ मालदीव के रिसॉर्ट में रुके हुए हैं। कुछ दिनों बाद वह दुबई जा सकते हैं। बता दें कि श्रीलंकाई एयरफोर्स मीडिया डायरेक्टर ने कहा है कि राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे, फर्स्ट लेडी और दो बॉडीगार्ड्स को मालदीव जाने के लिए रक्षा मंत्रालय से इमीग्रेशन, कस्टम और बाकी कानूनों को लेकर पूरी अनुमति दी गई थी। 13 जुलाई की सुबह उन्हें एयरफोर्स का एक एयरक्राफ्ट उपलब्ध कराया गया था।

Political Crisis Sri Lanka : पड़ोसी देश श्रीलंका में अब क्या होगा?

श्रीलंका के कानून के मुताबिक अगर कोई राष्ट्रपति अपना कार्यकाल पूरा होने से पहले कुर्सी छोड़ता है तो संसद के किसी सदस्य को उस पद पर बैठाया जाता है। यह काम राष्ट्रपति के इस्तीफे के एक महीने के अंदर करना होता है। राष्ट्रपति के त्यागपत्र देने के बाद तीन दिनों के अंदर संसद सत्र बुलाना होता है। फिर एक दिन तय होता है जब राष्ट्रपति पद के नॉमिनेशन होगा। अगर एक से ज्यादा लोग राष्ट्रपति बनने के इच्छुक हैं तो सीक्रेट बैलेट से वोटिंग कराई जाती है। नए राष्ट्रपति चुने जाने तक एक्टिंग प्रेसिडेंट कामकाज देखते हैं। एक्टिंग प्रेसिडेंट हमेशा प्रधानमंत्री को बनाया जाता है। अब राजपक्षे के जाने के बाद रानिल विक्रमासिंघे एक्टिंग प्रेसिडेंट होंगे।

Next Story

विविध