Begin typing your search above and press return to search.
दुनिया

Russia-Ukraine War : युद्ध के 19वें दिन रूस ने यूक्रेन पर और तेज किए हमले, 19 शहरों में रेड अलर्ट, 24 शहर निशाने पर

Janjwar Desk
14 March 2022 6:32 AM GMT
Russia-Ukraine War : युद्ध के 19वें दिन रूस ने यूक्रेन पर और तेज किए हमले, 19 शहरों में रेड अलर्ट, 24 शहर निशाने पर
x

(युद्ध के 19वें दिन रूस ने यूक्रेन पर और तेज किए हमले)

Russia-Ukraine War : चौथे दौर की वार्ता से पहले रूसी सेना की ओर से हमले तेज कर दिए गए हैं, 19 शहरों में रेड अलर्ट जारी किया गया है, भारत ने यूक्रेन स्थित दूतावास को अस्थायी तौर पर पोलैंड शिफ्ट करने का फैसला किया है......

Russia-Ukraine War : रूस और यूक्रेन के बीच जंग 19वें दिन में प्रवेश कर चुकी है। दोनों देशों के बीच बातचीत और सुलह का कोई रास्ता निकलता नहीं दिख रहा है। इस बीच खबर है कि रूस और यूक्रेन के बीच चौथे दौर की बातचीत एक से दो दिन में हो सकती है। वहीं दूसरी ओर रूसी सेना की ओर से हमले और तेज तेज कर दिए गए हैं। यूक्रेन (Ukraine Crisis) के 24 शहरों को निशाना बनाया जा रहा है। इसमें से 19 में रेड अलर्ट जारी किया गया है। रूसी सेना (Russian Army) लगातार बमबारी कर रही है।

उधर दोनों देशों के बीच चल रही फुल स्केल युद्ध ने मीडिल ईस्ट के देशों (Middle East Countries) को भी चिंता में डाल दिया है। रूस पर सीधे तौर पर निर्भर ये देश न तो खुलकर उसका समर्थन कर पा रहे हैं और न ही पश्चिमी ताकतों के साथ खड़े हो पा रहे हैं। मध्यपूर्व के देशों को डर है कि कहीं रूस के साथ उनके संबंध खराब न हो जाएं और उन्हें भी ज्यादा परेशानियों का सामना न करना पड़ें। वहीं भारत सरकार भी अपने तटस्थ रहने की स्थिति पर खड़ी है। भारतीय विदेश मंत्रालय (MEA India) ने रविवार को जानकारी दी कि यूक्रेन स्थित भारतीय दूतावास (Indian Embassy In Kyiv, Ukraine) को अस्थायी तौर पर पोलैंड में शिफ्ट किया जा रहा है।

वहीं अमेरिका (USA) की ओर से रूस पर सख्त प्रतिबंध (Sanctions) लगाए जा रहे हैं। ऐसे में अब रूस ने भी अमेरिकी कंपनियों पर कार्रवाई करने का मन बनाया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रूस अमेरिकी कंपनियों की संपत्तियों को जब्त कर सकता है। इतना ही नहीं इन कंपनियों के अदिकारियों की गिरफ्तारी भी की जा सकती है।

सोशल नेटवर्किंग साइट इंस्टाग्राम पर रूस (Instagrame In Russia) में आज से प्रतिबंध लगा दिया गया है। यह कदम पेसबुक द्वारा पुतिन (Vladimir Putin) के खिलाफ किए गए नियमों में बदलाव के बाद उठाया गया है। इंस्टाग्राम का कहना है कि यह गलत है। रूस के आठ करोड़ लोग इस कारण दुनिया से कट जाएंगे।

Next Story

विविध