दुनिया

Sex Strike in US : अमेरिका में महिलाओं ने की सेक्स हड़ताल, सोशल मीडिया पर भी मिल रहा स्ट्राइक को समर्थन

Janjwar Desk
28 Jun 2022 3:02 AM GMT
Sex Strike in US : अमेरिका  में महिलाओं ने की सेक्स हड़ताल, सोशल मीडिया पर भी मिल रहा स्ट्राइक को समर्थन
x
Sex Strike in US : अमेरिका में महिलाओं की ओर से सेक्स स्ट्राइक ( Sex ) का ऐलान करने के बाद से हंगामा मचा हुआ है। खास बात यह है ​कि महिलाओं के सेक्स हड़ताल को सोशल मीडिया पर बड़े पैमाने पर समर्थन मिल रहा है।

Sex Strike in US : अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट द्वारा गर्भपात के अधिकार को खत्म करने के बाद से विरोध प्रदर्शन जारी है। इस बीच अमेरिकी महिलाओं (American Women) ने सोशल मीडिया (Social Media) को हथियार बनाते हुए एक अनोखी हड़ताल (Sex Strike) शुरू कर दी है। महिलाओं के इस ऐलान के बाद से अमेरिका में हंगामा मचा हुआ है। खास बात ये है कि महिलाओं के सेक्स हड़ताल ( Sex Strike in US ) को सोशल मीडिया पर तेजी से समर्थन मिलने का सिलसिला जारी है।

सेक्स स्ट्राइक क्यों?

दरअसल, अमेरिका की सुप्रीम कोर्ट ने गर्भपात के अधिकार को खत्म कर दिया है। अभी तक महिलाओं को अमेरिका में गर्भपात का अधिकार था। सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद से 26 राज्य इस पर पाबंदी का कानून बनाने पर विचार कर रह रहे हैं। बांग्लादेश की प्रसिद्ध लेखिला तस्लीमा नसरीन ने अमेरिकी सुप्रीक के इस फैसले के मानवता के अधिकार के खिलाफ अपराध बताया था। अब उसी फैसले के खिलाफ महिलाओं ने अनूठी सेक्स हड़ताल ( Sex Strike news ) का ऐलान कर दिया है। चौंकाने वाली बात ये है कि अनूठी सेक्स स्ट्राइक ( Sex Strike ) की मांग सोशल मीडिया ( Social Media ) में जोर पकड़ती जा रही है।

कब तक पुरुष से संबंध नहीं बनाएंगी महिलाएं

अमेरिकी महिलाएओं ने सोशल मीडिया के जरिए तब तक पुरुषों से सेक्स से बचने के लिए कह रही हैं जब तक कि गर्भपात का अधिकार की बहाली का संघीय कानून नहीं बनता। महिलाओं के इस ऐलान से सोशल मीडिया में #SexStrike और #abstinence ट्रेंड हो रहे हैं। महिलाओं का कहना है कि हम गर्भावस्था का खतरा नहीं उठा सकते हैं। इसलिए हम किसी भी पुरुष के साथ यौन संबंध नहीं रखेंगे। पति के साथ भी संबंध नहीं बनाएंगे। जब तक हम गर्भवती नहीं होना चाहेंगी, तब तक यौन संबंध नहीं बनाएंगी।

गर्भपात का अधिकार मिलने तक नहीं बनाएंगे सेक्स

अमेरिकी महिलाओं का कहना है कि हमारे शरीर पर हमारा अधिकार नहीं है तो क्या पुरुषों का अधिकार होगा। एक अमेरिकी सोशल मीडिया यूजर ने लिखा है कि 'मैं न्यूयॉर्क में रहती हूं और सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ हूं। मैं ऐसे लोगों को ढूंढ रही हूं जो सेक्स स्ट्राइक ( Sex strike America ) का समर्थन कर रहे हैं। यही हमारी ताकत है। गर्भपात के अधिकार को संघीय कानून बनने तक सेक्स न करें। सेक्स स्ट्राइक का समर्थन करते हुए एक अन्य महिला ने लिखा कि जब तक महिलाओं को गर्भपात का कानूनी हक नहीं मिलता तब तक पुरुषों से संबंध न बनाएं। एक दुष्कर्म पीड़िता माया डेमरी भी अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर जमकर भड़कीं हैं। उन्होंने लिखा है कि 'अगर यह दुनिया सोचती है कि वे हमेशा के लिए महिलाओं पर अत्याचार कर सकते हैं, तो हम अपने पैर सिकोड़ लेंगे। कैरोलाइन हीले ने लिखा है कि एक पुरुष की सेक्स लाइफ ज्यादा महिला की सेक्स लाइफ से ज्यादा अहम कैसे हो सकता है।

फैसले के खिलाफ अमेरिका में जारी है जोरदार प्रदर्शन

Sex Strike in US : बता दें कि अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ( Supreme court ) के इस फैसले का वहां पर सख्त विरोध हो रहा है। इसके खिलाफ लोग सड़कों पर भी उतर आए हैं। एरिजोना कैपिटल के बाहर प्रदर्शन कर रहे लोगों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े। प्रदर्शनकारियों ने सीनेट भवन के शीशे के दरवाजों से धक्कामुक्की शुरू की तो कई सांसद हमले की आशंका से इमारत के तहखाने में जाकर छिप गए।

Janjwar Desk

Janjwar Desk

    Next Story

    विविध