Begin typing your search above and press return to search.
दुनिया

Twitter Assets Auction: 17 जनवरी से मस्क नीलाम करेंगे ट्विटर के ये 265 आइटम, ऑनलाइन बोली में ये है कीमत

Janjwar Desk
12 Dec 2022 7:11 AM GMT
Twitter Assets Auction: 17 जनवरी से मस्क नीलाम करेंगे ट्विटर के ये 265 आइटम, ऑनलाइन बोली में ये है कीमत
x

Twitter Assets Auction: 17 जनवरी से मस्क नीलाम करेंगे ट्विटर के ये 265 आइटम, ऑनलाइन बोली में ये है कीमत

Twitter Assets Auction: ट्विटर का अधिग्रहण करने वाले Elon Musk नए साल में सैन फ्रांसिस्को हेडक्वार्टर के 265 आइटम नीलाम करेंगे। नीलामी 17 जनवरी को ऑनलाइन होगी...

Twitter Assets Auction: ट्विटर का अधिग्रहण करने वाले Elon Musk नए साल में सैन फ्रांसिस्को हेडक्वार्टर के 265 आइटम नीलाम करेंगे। नीलामी 17 जनवरी को ऑनलाइन होगी। इसमें कई सारी चीजें शामिल हैं जिनकी नीलामी होगी। ज्यादातर चीजों की शुरूआती कीमत 25 या 50 डॉलर के आस-पास रखी गई है।

नीलाम होने वाले ये सभी आइटम ऑनलाइन साइट बिड स्पॉटर पर भी लिस्टेड हैं। इसके मुताबिक पेमेंट केबल वायर ट्रांसफर पर होगी, जिसे नीलामी खत्म होने के 48 घंटे में चुकाना होगा। नीलामी के रखी गी वस्तुओं में कॉफी मशीन, इलेक्ट्रानिक्स, फर्नीचर जैसी चीजें रखी गई हैं। बिडिंग 17 जनवरी से 18 जनवरी तक चलेगी।

क्या है कंपनी का दावा?

बीते दिनों यह बात सामने आई थी कि कंपनी टेकओवर करने के बाद मस्क रोजाना 32 करोड़ रूपये का नुकसान उठा रहे हैं। मस्क ने ट्विटर को 44 बिलियन डॉलर में खरीदा है। वो जल्द इसकी भरपाई भी करना चाहते हैं। ट्विटर पर भारी कर्ज भी बताया जा रहा है। मस्क इसे खत्म करने के लिए विज्ञापन पर निर्भर नहीं रहना चाहते हैं, इसीलिये सब्सक्रिप्शन के मॉडल से रेवेन्यू बढ़ाना चाहते हैं। हेडक्वार्टर की संपत्तियों की नीलामी को भी इसी नुकसान की भरपाई के रूप में देखा जा रहा है।

डिलीट होंगे 150 करोड़ अकाउंट

Elon Musk ने सोशल मीडिया की दिग्गज कंपनी के करोड़ों इनएक्टिव अकाउंट्स को हटाने का एलान किया है। मस्क ने अपने ट्वीट में लिखा, ट्विटर जल्द ही 1.5 बिलियन अकाउंट के नेम स्पेस को फ्री करना शुरू कर देगा। ट्विटर के अपने अधिग्रहण के बाद से मस्क, कंपनी में कई बदलाव कर चुके हैं, जिनमें से एक ये भी है।

दुनिया के 22 करोड़ एक्टिव यूजर्स

बता दें कि दुनियाभर में ट्विटर के 22 करोड़ से अधिक एक्टिव यूजर्स हैं। जिसमें अमेरिका 7.6 करोड़ के साथ पहले स्थान पर है। दूसरे स्तान पर जापान 5.8 करोड़ यूजर्स। भारत 2.3 करोड़ यूजर्स के साथ तीसरे स्थान पर काबिज है। ब्राजील 1.9 करोड़ यूजर्स के साथ चौथे स्थान पर। इंडोनेशिया पांचवे स्थान पर है, जिसके 1.8 करोड़ यूजर्स हैं।

Next Story

विविध