Begin typing your search above and press return to search.
दुनिया

UFO in Pakistan: पाकिस्तान में एलियंस ने दी दस्तक? आसमान में दिखी रहस्यमय चीज, देखिये VIDEO

Janjwar Desk
23 Feb 2022 3:48 PM GMT
UFO in Pakistan: पाकिस्तान में एलियंस ने दी दस्तक? आसमान में दिखी रहस्यमय चीज, देखिये VIDEO
x

प्रतीकात्मक फोटो

UFO in Pakistan: दूसरे ग्रहों पर मानव (Humans) की मौजूदगी पर लगातार रिसर्च (Research) किया जा रहा है। कई बार आसमान (Sky) में अंडीफाइंड फ्लाइंग ऑब्जेक्ट (यूएफओ) (UFO) के देखे जाने की खबरें भी सामने आती हैं।

UFO in Pakistan: दूसरे ग्रहों पर मानव (Humans) की मौजूदगी पर लगातार रिसर्च (Research) किया जा रहा है। कई बार आसमान (Sky) में अंडीफाइंड फ्लाइंग ऑब्जेक्ट (यूएफओ) (UFO) के देखे जाने की खबरें भी सामने आती हैं। दावा है कि, यूएफओ एलियंस द्वारा इस्तेमाल की जानेवाली उड़न तशतरी है। कई बार आसमान में उड़ते असमानिया चीज़ों के वीडियो (Video) सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral) हुआ हैं, इनमें से कई को लेकर दावा भी किया जा चूका है कि, वह यूएफओ हैं। इस बीच, पाकिस्तान में यूएफओ देखे जाने की खबर सामने आई है।

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आसमान में उड़ती हुई एक चीज़ देखि जा सकती है। इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर बड़ा दावा किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि, वीडियो में उड़ती दिखाई दे रही चीज़ एक यूएफओ है।


वीडियो पाकिस्तान का बताया जा रहा है और कहा जा रहा है कि, यूएफओ यहां करीब दो घंटे के करीब आसमान में देखा गया है। बताया जा रहा है कि एक शख्स ने इस यूएफओ को पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के आसमान में उड़ते देखा था।

एक रिपोर्ट में बताया गया है कि, इस यूएफओ जैसे दिखाई दे रही चीज़ को कैमरे में कैद करने वाले शख्स की पहचान अर्सलान वारैच के रूप में हुई है। अर्सलान ने कहा कि, उन्होंने पाकिस्तान की राजधानी के ऊपर मंडराते हुए त्रिकोणीय आकार के यूएफओ को हवा में उड़ते हुए देखा। इसके बाद उन्होंने अलग-अलग एंगल से इसका वीडियो शूट किया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अर्सलान का कहना है कि, वह यह नहीं जानता की हवा में उड़ रही ये क्या चीज थी। उन्होंने कहा कि, उन्होंने इसे अलग-अलग समय पर करीब 12 मिनट से अधिक समय तक वीडियो शूट किया और इसकी दर्जनों तस्वीरें लीं। उन्होंने ये भी कहा कि, इस चीज़ को उन्होंने करीब दो घंटे तक हवा में उड़ते देखा। अर्सलान ने कहा, नहीं पता ये क्या है लेकिन यह एक पक्षी या हवा में उड़ने वाली कोई आम चीज़ नहीं थी।

Janjwar Desk

Janjwar Desk

    Next Story

    विविध