Begin typing your search above and press return to search.
दुनिया

अमेरिकी सीनेट ने किस आधार पर पुतिन को किया 'युद्ध अपराधी' घोषित, किसने कहा रूसी राष्ट्रपति को 'पागल'

Janjwar Desk
16 March 2022 5:50 AM GMT
Russia News : व्लादिमीर पुतिन ने महिलाओं को दिया 10 बच्चे पैदा करने का आदेश, मिलेंगे 13 लाख रुपए और मदर हीरोइन का अवार्ड
x

Russia News : व्लादिमीर पुतिन ने महिलाओं को दिया 10 बच्चे पैदा करने का आदेश, मिलेंगे 13 लाख रुपए और मदर हीरोइन का अवार्ड

अमेरिकी सीनेट ( US Senate ) में डेमोक्रेट और रिपब्लिकन सदस्यों ने एक आवाज में व्लादिमिर पुतिन को यूक्रेन पर हमला बोलने और नरसंहार की घटना को अंजाम देने के युद्ध अपराधी करार दिया।

वॉशिंगटन। रूस और यूक्रेन के बीच 21वें दिन भी जंग जारी है। अमेरिका की ओर से कई स्तरों पर युद्ध रोकने को लेकर किए गए प्रयास विफल रहने के बाद मंगलवार को अमेरिकी सीनेट ( US Senate ) ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ( Vladimir Putin ) को सर्वसम्मति से युद्ध अपराधी ( War Criminal ) करार दिया है। इस बाबत सीनेट में एक प्रस्ताव भी पारित किया है। रिपब्लिकन और डेमोक्रैट सांसदों ने एक साथ प्रस्ताव का समर्थन करते हुए पुतिन को युद्ध अपराधी माना है। इस दिशा में बाइडेन सरकार से सख्त कदम उठाने की अपील की है।

अमेरिका ने युद्ध अपराधी घोषित करने के लिए गिनाये ये आधार

सीनेट ( American Senate ) में डेमोक्रेटिक नेता चक शूमर ने कहा कि हम सभी डेमोक्रेट और रिपब्लिकन मिलकर पुतिन को यूक्रेनी लोगों के खिलाफ किए गए अत्याचारों के लिए जिम्मेदार मानते हैं। वह इस बात की जवाबदेही लेने से बच नहीं सकते। प्रस्ताव में कहा गया है कि व्लादिमिर पुतिन ( Vladimir Putin ) ने रूसी हितों की रक्षा के लिए यूक्रेन के विसैन्यीकरण विशेष सैन्य अभियान का नाम दिया। इस अभियान के तहत रूस ने यूक्रेन में नरसंहार को अंजाम देकर युद्ध अपराध किया है। व्ला​दिमिर पुतिन के इशारे पर 24 फरवरी को रूस ने यूक्रेन पर जो हमला किया था वो 1945 के बाद से किसी यूरोपीय राज्य पर सबसे बड़ा हमला है।

पुतिन ने नहीं मानी किसी की बात

इस घटना को रूस ने उस समय अंजाम दिया जब अंतरराष्ट्रीय समुदायों और कई देशों युद्ध रोकने की भरपूर कोशिश की। व्लीादिमिर पुतिन को युद्ध रोकने शुरू न करने के लिए राजी करने का भरसक प्रयास भी किया। अमेरिका ने कई देशों के साथ मिलकर रूस की आर्थिक स्थिति बिगाड़ने की कोशिश की। आर्थिक प्रतिबंध लगाए। ताकि रूस यूक्रेन के खिलाफ संघर्ष को रोक दें लेकिन पुतिन साफ कर चुके हैं कि वो अपने लक्ष्य के बिना डिगने को राजी नहीं।

नील ने बताया पुतिन को 'पागल'

दूसरी तरफ पाकिस्तान के ऐबटाबाद में 2010 में 9/11 के मास्टर माइंड ओसामा बिन लादेन को मारने वाले अमेरिकी नेवी सील के सदस्य मोंटाना के रॉब ओ नील ने रूसी राष्ट्रपति को पागल बताया है। उन्होंने कहा है कि यूक्रेन के खिलाफ आक्रमण शुरू करने वले व्लादिमीर पुतिन ने अपना आपा खो दिया है। डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक ओ नील का मानना ​​​​है कि पेंटागन पुतिन को रोकने की कोशिश करने के बजाय उनके जलवायु परिवर्तन एजेंडे के बारे में अधिक चिंतित है। रूस और चीन हम पर हंस रहे हैं। ओ'नील ने कहा कि उन्हें विश्वास नहीं था कि यूक्रेन पर रूस आक्रमण करेगा क्योंकि उन्होंने 'एक पागल आदमी ( पुतिन ) के फैसले को समझने की कोशिश करने की गलती की की।

युद्ध के लिए पुतिन ने बताई थी ये वजह

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ( Vladimir Putin ) ने युद्ध का ऐलान करने से पहले टेलिविजन पर कहा था कि यह ऑपरेशन यूक्रेन में सैन्यीकरण और नाजीकररण खत्म करने के लिए शुरू किया जा रहा है। विशेष सैन्य कार्रवाई का यह फैसला रूस समर्थित अलगाववादी इलाकों की ओर से मदद की गुहार के बाद लिया गया है। इसका उद्देश्य पिछले आठ सालों से कीव के द्वारा उत्पीड़न और जनसंहार का सामना कर रहे लोगों की रक्षा करना है।

Next Story

विविध