Begin typing your search above and press return to search.
दुनिया

Shinzo abe latest news : कौन हैं शिंजो आबे, जिन्हें जापान के नारा शहर में हमलावरों ने मारी गोली, हालत गंभीर

Janjwar Desk
8 July 2022 5:00 AM GMT
shinzo abe latest news : जापान के पूर्व पीएम को शिजो आबे को एंबुलेंस से तत्‍काल अस्‍पताल ले जाया गया है। आबे की हालत गंभीर बताई जा रही है।
x

shinzo abe latest news : जापान के पूर्व पीएम को शिजो आबे को एंबुलेंस से तत्‍काल अस्‍पताल ले जाया गया है। आबे की हालत गंभीर बताई जा रही है।

shinzo abe latest news : जापान के पूर्व पीएम को शिजो आबे को एंबुलेंस से तत्‍काल अस्‍पताल ले जाया गया है। आबे की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Shinzo Abe latest news : जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे ( Japan Ex Pm shinzo abe ) को नारा प्रांत ( Nara province ) के एक शहर में जिस समय वो जनसभा को संबोधित कर रहे थे ठीक उसी समय हमलावरों ने सीने में गोलियां मारी। ताजा अपडेट यह है कि दो गोलियां शिंजो आबे ( Shinzo abe ) को लगी है। गोली लगने के बाद वह गिर पड़े और उनके शरीर से खून बहने लगा। गोलीबारी की यह घटना जापान ( Japan ) के नारा प्रांत में हुई है। शिंजो आबे को एंबुलेंस से तत्‍काल अस्‍पताल ले जाया गया है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। हमलावर को हिरासत में ले लिया गया है।

जापानी पुलिस ( Japan Police ) के मुताबिक पूर्व पीएम शिंजो आबे ( Shinzo Abe ) पर पीछे से हमला किया गया। उन्‍हें एक शॉटगन से गोली मारी गई। गोली लगते ही शिंजो आबे बेहोश हो गए। उनके हृदय ने काम करना बंद कर दिया। आइए, हम आपको बता दें कि कौन हैं शिंजो आबे और लंबे समय तक दुनियाभर में चर्चा में क्यो रहे

कौन हैं शिंजो आबे

जापान के पूर्व पीएम ​​​​​​शिंजो आबे ( Shinzo Abe ) लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी(एलडीपी) पार्टी से जुड़े हैं। शिंजो आबे 2006-07 के दौरान प्रधानमंत्री रहे। जापान में आबे को एक आक्रामक नेता माना जाता है। शिंजो को आंत से जुड़ी बीमारी अल्सरट्रेटिव कोलाइटिस थी, जिसकी वजह से उन्हें 2007 में प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था। शिंजो आबे लगातार 2803 दिनों (7 साल 6 महीने) तक प्रधानमंत्री रर्हे। इससे पहले यह रिकॉर्ड उनके चाचा इसाकु सैतो के नाम था।

शिंजो आबे के दादा नोबुसुके किशी (Nobusuke Kishi) भी जापान के प्रधानमंत्री थे। नोबुसुके किशी साल 1957-60 तक जापान के प्रधानमंत्री रहे थे। वहीं शिंजो आबे के पिता शिंटारो आबे (Shintaro Abe) साल 1982-86 तक जापान के विदेश मंत्री रहे थे। शिंजो आबे ( Shinzo Abe ) साल 2006 में पहली बार जापान के प्रधानमंत्री बने। बीमारी के चलते 2007 में उन्होंने इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद साल 2012 में शिंजो आबे फिर से जापान के प्रधानमंत्री बने।साल 2020 तक लगातार जापान के प्रधानमंत्री रहे।

4 साल में 3 बार आये भारत

Shinzo Abe latest news : पूर्व पीएम ​​​​​​शिंजो आबे ( Shinzo Abe ) जापान के ऐसे प्रधानमंत्री रहे हैं, जिन्होंने सबसे ज्यादा बार अपने कार्यकाल के दौरान भारत का दौरा किया। पहली बार शिंजो आबे अपने पहले कार्यकाल (2006-07) के दौरान भारत आये। दूसरे कार्यकाल (2012-2020) के दौरान शिंजो आबे ने तीन बार भारत का दौरा किया। वो जनवरी 2014, दिसंबर 2015 और सितंबर 2017 में भारत के दौरे पर आए।

Next Story

विविध