बिहार चुनाव 2020

BREAKING: RJD ने भी किया प्रत्याशियों का ऐलान, जानें कहां से किसे मिला टिकट

Janjwar Desk
5 Oct 2020 7:57 AM GMT
BREAKING: RJD ने भी किया प्रत्याशियों का ऐलान, जानें कहां से किसे मिला टिकट
x
बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के लिए महागठबंधन में सीट बंटवारे पर सहमति बनने के बाद सोमवार को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने अपने प्रत्याशियों का ऐलान करना शुरू कर दिया है। आरजेडी ने कई विधानसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है।

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के लिए महागठबंधन में सीट बंटवारे पर सहमति बनने के बाद सोमवार को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने अपने प्रत्याशियों का ऐलान करना शुरू कर दिया है। आरजेडी ने कई विधानसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है।

नोखा से अनीता देवी, चकाई से सावित्री देवी, जमुई से विजय प्रकाश यादव, जहानाबाद से सुदेय यादव, रामगढ़ से आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बेटे सुधाकर सिंह, शाहपुर से शिवानंद तिवारी के बेटे राहुल तिवारी और शेखपुरा से विजय सम्राट को टिकट दिया गया है।

शनिवार की शाम पटना में बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के लिए महागठबंधन में सीटों के बंटवारे के बारे में ऐलान हुआ। इस दौरान तेजस्वी यादव ने बताया कि कांग्रेस 70 सीटों पर, राजद 144 सीटों पर और वाम पार्टियां 29 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि राजद के कोटे की सीटों में से विकासशील इंसान पार्टी और झारखंड मुक्ति मोर्चा को सीटें दी जाएंगी।

किसको कहां से मिला टिकट

बोधगया से सर्वजीत कुमार

भोजपुर के जगदीशपुर सीट से रामविशुन लोहिया

रोहतास जिले की नोखा सीट से अनीता देवी

जमुई सीट से विजय प्रकाश

रामगढ़ सीट से सुधाकर कुमार सिंह

बेलहर से रामदेव यादव

झाझा से राजेंद्र यादव

मखदुमपुर से सूबेदार दास

चकाई से सावित्री देवी

भोजपुर की शाहपुर सीट से राहुल तिवारी

जहानाबाद सीट से सुदय यादव

नवीनगर से डब्लू सिंह

बेला से सुरेंद्र यादव

नवादा से विभा देवी

Next Story

विविध