Begin typing your search above and press return to search.
अंधविश्वास

Blind Faith in UP: मां ने दो मासूम बच्चों का गला घोंटा, पति के पूछने पर बताया अजीबोगरीब कारण

Janjwar Desk
12 Nov 2021 10:22 AM GMT
Gujarat News : शादी के आठ साल बाद सामने आया पति का खौफनाक सच, महिला ने पुलिस में दर्ज करवाई शिकायत
x

Gujarat News : शादी के आठ साल बाद सामने आया पति का खौफनाक सच, महिला ने पुलिस में दर्ज करवाई शिकायत

Blind Faith in UP: पत्नी से लड़ाई झगड़े के बाद पति गांव में ही अपने पिता के घर सोने चला गया। जब सुबह नाश्ता करने अपने घर लौटा तो पत्नी जयंती रो रही थी। उसने पत्नी से जब रोने का कारण पूछा तो उसने बताया कि...

Blind Faith in UP: उत्तर प्रदेश के बरेली(Bareilly) में एक कलयुगी मां ने अपने ही हाथों अपनी कोख उजार ली। महिला ने अंधविश्वास (Blind Faith) में आकर अपने दो छोटे छोटे बच्चों का गला घोंट दिया जिससे दोनों की मौत हो गई। दोनों बच्चों में एक 2 साल और एक 6 माह का था। दोनों बच्चों की मौत के बाद मां लाशों(Dead Body) के पास बैठकर घंटों रोती रही। महिला ने बताया कि उसे साक्षात दुर्गा माता ने बच्चों की जान लेने को कहा था।

दिल दहला देने वाली यह घटना यूपी (Uttar Pradesh) के बरेली स्थित भुता थाना के मटकापर गांव का है। यहां एक महिला ने अपने दो साल के बेटे और 6 माह की बेटी का गला घोंटकर हत्या कर दी। रात में मासूमों की जान लेने के बाद महिला ने सुबह पति से कहा कि दुर्गा माता उसके सपने में आई थी। दुर्गा माता ने उससे कहा था कि बच्चों को मार दो इसलिए उसने बच्चों की जाल ले ली।

जानकारी के अनुसार, बरेली स्थित भुता थाना क्षेत्र के मटकापुर गांव निवासी बेटू गंगवार खेती मजदूरी का काम करता है। सात वर्ष पहले उसकी शादी जयंती से हुई थी। दंपत्ति के दो बच्चे थे। बड़ा बेटा बालकिशन दो साल का था और 6 महीने की बेटी थी। बेटू गंगवार को शराब पीने की लत थी। शराब पीकर वह पत्नी से मारपीट करता था। गुरुवार, 11 नवंबर की रात भी वह शराब पीकर घर आया और पत्नी से झगड़ा करने लगा। दोनों में मारपीट भी हुई।

पत्नी से लड़ाई झगड़े के बाद वह गांव में ही पिता के घर सोने चला गया। जब सुबह नाश्ता करने अपने घर लौटा तो देखा कि पत्नी जयंती बच्चों की लाश के पास रो रही थी। पति के पूछने पर महिला ने बताया कि, 'दुर्गा माता जी सपने में आई और कहा कि दोनों बच्चों को मार दो। इसलिए सुबह मैंने दोनों को गला दबाकर मार दिया'

आरोपी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की पूछताछ में जयंती ने पति से कहासुनी के बाद दो वर्षीय पुत्र बाल किशन और पांच माह की बेटी कोमल की गला दबाकर हत्या करने की बात कुबूल की। महिला ने बताया कि दोनों बच्चों को मारने के बाद वह खुद भी मरना चाहती थी।

भुता थाना के ग्रामीण पुलिस अधीक्षक राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि के गांव मटकापुर में एक महिला ने अपने दो बच्चों की गला दबाकर हत्या कर दी है। उसके पति की ओर से धारा 302 के तहत हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वहीं, दोनों बच्चों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम (Postmortam) के लिए भेज दिया गया है।










Next Story