Begin typing your search above and press return to search.
आर्थिक

Petrol Ka Dam :महीने बाद दिवाली से ठीक एक दिन पहले पेट्रोल/डीजल के दामों में लगा कुछ पल के लिए ब्रेक, जानें आज का दाम

Janjwar Desk
3 Nov 2021 5:21 PM GMT
Petrol-Diesel Price Today Petrol Ka Dam
x

(पेट्रोल डीजल का दाम स्थिर)

Petrol Ka Dam: पेट्रोल-डीजल के लगातार बढ़ते दामों पर आज ब्रेक लगा है। दिल्ली में पेट्रोल 110 रूपये प्रति लीटर और मुंबई में 115 रूपये प्रति लीटर के पार पहुंच गया है।दिल्ली में डीजल का दाम 98.42 रूपये प्रति लीटर पर अटका है। Petrol Ka Dam । Petrol Diesel Ka Dam। Fuel Rate Today। Aaj Petrol Diesel Ka Dam Kitna Hai । Petrol Diesel price Today

Petrol Ka Dam। दिवाली (Diwali) से ठीक एक दिन पहले यानी आज ( बुधवार ) यानी 03 नवंबर को पेट्रोल -डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है जिसके साथ देशभर में पेट्रोल के दाम स्थिर हैं ,वहीं डीजल के भाव में भी लगातार दूसरे दिन राहत है। हालांकि पेट्रोल/डीजल के दाम में इतनी वृद्धि हो चुकी है कि अगर 1 महीने तेल का दाम न बढ़ें फिर भी लोगों के जेब पर असर रहेगा। देशभर पेट्रोल/डीजल के दाम अपने रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बाद कुछ पल के लिए मामूली राहत मिली है। फिलहाल पेट्रोल के दाम में कोई वृद्धि नहीं हुई है,और वहीं डीजल के रेट में बढ़ोतरी को लेकर लगातार दूसरे दिन राहत है।

पेट्रोल विपणन कम्पनी ऑयल कॉपोरेशन (IOCL) के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 110 रूपये प्रति लीटर और मुंबई में 115 रूपये प्रति लीटर के पार पहुंच गया है। वहीं दिल्ली में डीजल का दाम 98.42 रूपये प्रति लीटर पर अटका है।

प्रमुख महानगरों में पेट्रोल-डीजल का रेट

देश के चारों महानगरों की अगर तुलना करें तो मुंबई में पेट्रोल-डीजल सबसे अधिक महंगा है। वहीं, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अलावा अन्य महानगरों में डीजल शतक लगा चुका है।

शहर का नाम पेट्रोल डीजल

दिल्ली 110.04 98.42

मुंबई 115.85 106.62

कोलकाता 110.49 101.56

चेन्नई 106.66 102.59

अन्य बड़े शहरों में पेट्रोल-डीजल का रेट

शहर का नाम पेट्रोल डीजल

बंगलुरु 113.93 104.50

भोपाल 118.83 107.90

पटना 113.79 113.79

लखनऊ 106.96 98.21

चंडीगढ़ 105.94 98.16

पिछले सात दिनों में पेट्रोल में हुई जबरदस्त बढ़ोतरी

केंद्र और राज्य सरकार की ओर से लगने वाले एक्साइज ड्यूटी के चलते पेट्रोल-डीजल के दामों में रिकॉर्ड तोड़ उछाल आया है। पिछले सात दिनों में पेट्रोल में जबरदस्त बढ़ोतरी होने के साथ 2.45 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका है। वहीं, डीजल में 2 रुपये प्रति लीटर से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई। पेट्रोल के दाम दिल्ली में 110 रुपये के पार पहुंच गए हैं, वहीं मुंबई में यह 115 रुपये प्रति लीटर के पार बिक रहा है। बता दें कि कच्चे तेल के दामों में पिछले कई सत्रों में तेज गिरावट और सरकार की ओर से लगने वाले एक्साइज ड्यूटी के चलते पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार रिकॉर्ड तोड़ तेजी आई है। हालांकि 1 नवंबर को वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड में गिरावट दर्ज हुई और वैश्विक मानक माने जाने वाले ब्रेंट क्रूड का दाम 0.63 प्रतिशत बढ़कर 84.25 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, पेट्रोलियम उत्पादों पर उत्पाद शुल्क संग्रह चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 33 प्रतिशत बढ़ा है। यदि कोविड-पूर्व के आंकड़ों से तुलना की जाए, तो पेट्रोलियम उत्पादों पर उत्पाद शुल्क संग्रह में 79 प्रतिशत की बड़ी वृद्धि हुई है। वित्त मंत्रालय में लेखा महानियंत्रक (सीजीए) के आंकड़ों के अनुसार, चालू वित्त वर्ष के पहले छह माह में पेट्रोलियम उत्पादों पर सरकार का उत्पाद शुल्क संग्रह पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि की तुलना में 33 प्रतिशत बढ़कर 1.71 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। पिछले साल की समान अवधि में यह 1.28 लाख करोड़ रुपये रहा था। यह अप्रैल-सितंबर, 2019 के 95,930 करोड़ रुपये के आंकड़े से 79 प्रतिशत अधिक है।

दिवाली से पहले महंगाई ने आम आदमी की मुश्किलों को बढ़ा दिया है, पेट्रोल डीजल की कीमतों में लगी आग ने त्योहारों की रौनक को फीका कर दिया है। मंगलवार को धनतेरस के मौके पर भी तेल के दामों में बढ़ोतरी हुई है, हालांकि डीजल के दाम में स्थिर रहे लेकिन पेट्रोल के दाम बढ़ गए। मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई जिले तो ईंधन तेल के कीमत के मामले में रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं। मध्य प्रदेश का बालाघाट में पेट्रोल 121.29 रुपए और डीजल 110.19 रुपये प्रति लीटर के दाम पर मिल रहा है।

पेट्रोल के दाम 28 सितंबर से 25 बार बढ़े हैं। उसके बाद से पेट्रोल 8.15 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ है। वहीं 24 सितंबर से 28 बार में डीजल कीमतों में 9.45 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। देश के सभी राज्यों में कमोबेश पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर के पार हो गया है। वहीं पंजाब के जालंधर से लेकर सिक्किम के गंगटोक तक करीब डेढ़ दर्जन राज्यों में डीजल शतक लगा चुका है। स्थानीय करों की वजह से विभिन्न राज्यों में वाहन ईंधन के दामों में अंतर है। मध्य प्रदेश के पन्ना, सतना, रीवा, शहडोल, छिंदवाड़ा और बालाघाट में पेट्रोल अब 120 रुपये प्रति लीटर के पार हो गया है।

इसके अलावा राजस्थान के गंगानगर और हनुमानगढ़ में भी यह इसी स्तर पर पहुंच गया है। गंगानगर में पेट्रोल 121.52 रुपये प्रति लीटर और डीजल 112.44 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। देश में वाहन ईंधन के सबसे ऊंचे दाम यहीं पर हैं। पेट्रोल के दाम 28 सितंबर से 25 बार बढ़े हैं। उसके बाद से पेट्रोल 8.15 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ है। वहीं 24 सितंबर से 28 बार में डीजल कीमतों में 9.45 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है।

अक्टूबर में ईंधन तेल की तेजी से बढ़ी कीमत

अगर सिर्फ अक्टूबर महीने में हुई बढ़ोतरी की बात की जाए तो अकेले अक्टूबर महीने में पेट्रोल और डीजल के दाम करीब 8 रुपये प्रति लीटर बढ़ गए। जानकारी के अनुसार अक्टूबर महीने में पेट्रोल 7.45 रुपए महंगा हुआ जबकि डीजल के दाम 7.90 रुपये प्रति लीटर बढ़े। लगातार बढ़ती महंगाई के बाद भी सरकार की तरफ से कोई राहत के उपाय होते नहीं दिख रहे हैं।

पांच राज्य और पांच शहर जहां पेट्रोल दाम 115 रुपए से भी ज्यादा

बिहार में पेट्रोल का दाम 115.90 प्रति लीटर, मध्यप्रदेश में 119.85 प्रति लीटर, महाराष्ट्र में 116 रुपए प्रति लीटर और राजस्थान में 117.28 रूपये प्रति लीटर है। सबसे ज्यादा महंगा पेट्रोल बीजेपी शासित मध्यप्रदेश में है।

5 शहरों में पेट्रोल का दाम

श्रीगांनगर 121. 65 प्रति लीटर

भोपाल 118 .81 प्रति लीटर

जबलपुर 118.78 प्रति लीटर

इंदौर 118.79 प्रति लीटर

जोधपुर 117. 22 प्रति लीटर

दिल्ली में ऐसे बढ़ता गया पेट्रोल का दाम

Nov 02, 2021:110.04 ₹/L

Nov 01, 2021:109.69 ₹/L

Oct 31, 2021:109.34 ₹/L

Oct 30, 2021:108.99 ₹/L

Oct 29, 2021:108.64 ₹/L

Oct 28, 2021:108.29 ₹/L

Oct 27, 2021:107.94 ₹/L

Oct 26, 2021:107.59 ₹/L

Oct 25, 2021:107.59 ₹/L

Oct 24, 2021:107.59 ₹/L

Oct 23, 2021:107.24 ₹/L

Oct 22, 2021:106.89 ₹/L

Oct 21, 2021: 106.54 ₹/L

Oct 20, 2021:106.19 ₹/L

Oct 19, 2021:105.84 ₹/L

Oct 18, 2021:105.84 ₹/L

Oct 17, 2021:105.84 ₹/L

Oct 16, 2021:105.49 ₹/L

Oct 15, 2021:105.14 ₹/L

दिल्ली में ऐसे बढ़ता गया डीजल का दाम

Nov 02, 2021:98.42 ₹/L

Nov 01, 2021:98.42 ₹/L

Oct 31, 2021:98.07 ₹/L

Oct 30, 2021:97.72 ₹/L

Oct 29, 2021:97.37 ₹/L

Oct 28, 2021:97.02 ₹/L

Oct 27, 2021:96.67 ₹/L

Oct 26, 2021:96.32 ₹/L

Oct 25, 2021:96.32 ₹/L

Oct 24, 2021:96.32 ₹/L

Oct 23, 2021:95.97 ₹/L

Oct 22, 2021:95.62 ₹/L

Oct 21, 2021:95.27 ₹/L

Oct 20, 2021:94.92 ₹/L

Oct 19, 2021:94.57 ₹/L

Oct 18, 2021:94.57 ₹/L

Oct 17, 2021:94.57 ₹/L

Oct 16, 2021:/94.22 ₹/L

Oct 15, 2021:93.87 ₹/L

हर रोज अपडेट होती है पेट्रोल-डीजल की कीमत

विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतर्राष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर पेट्रोल और डीजल की कीमत प्रतिदिन अपडेट की जाती है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज पेट्रोल और डीजल के दाम तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह विभिन्न शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतों की जानकारी अपडेट करती हैं।

SMS से जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम

पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) के दाम प्रतिदिन अपडेट किए जाते हैं। ऐसे में आप सिर्फ एक SMS के जरिए रोज अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा।

Janjwar Desk

Janjwar Desk

    Next Story

    विविध