Begin typing your search above and press return to search.
आर्थिक

Petrol Ka Dam: एमपी व राजस्थान में पेट्रोल का दाम 121 रुपये के पार, भाजपा सरकार के मंत्री कह रहे महंगाई सहने के लिए भी होना होगा तैयार

Janjwar Desk
1 Nov 2021 4:35 PM GMT
LPG Price Hike: मोदी-राज में महंगाई का एक और झटका, फिर बढ़े एलपीजी सिलेंडर के दाम, जानिए अपने शहर का रेट
x

LPG Price Hike: मोदी-राज में महंगाई का एक और झटका, फिर बढ़े एलपीजी सिलेंडर के दाम, जानिए अपने शहर का रेट

petrol ka dam। petrol diesel rates hiked। 01 november 2021। petrol ka dam। aaj ka petrol diesel ka dam kya hai। check rates here। Indian Oil। Hindustan Petroleum। States and cities। Mumbai। Delhi। Chennai। Kolkata। Bangaluru। Lucknow।

Petrol Ka Dam: वाहन ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी लगातार जारी है। जिससे राहत की उम्मीद नजर नहीं आ रही है। अक्टूबर माह में 24 दिन पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े हैं। अब यह सिलसिला नवंबर माह में भी शुरू हो गया है। जिसका परिणाम है कि मध्य प्रदेश व राजस्थान में पेट्रोल का दाम 121 रुपये प्रति लीटर का आंकड़ा पार कर चुका है। इसके बाद भी भाजपा सरकार के मंत्री लोगों को राहत दिलाने के बजाए लगातार उलजूलूल बयान देकर अपनी नाकामियों के पक्ष में तर्क जुटाने में लगे हैं।

31 दिनों में 24 बार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हुआ इजाफा

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चा तेल महंगा होने से घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल रोजना नए शिखर को छू रहा है। इसका असर 2 नवंबर को भी दिखा। एक दिन पहले यानी 01 नवंबर को पेट्रोल और डीजल दोनों के दाम 35-35 पैसे प्रति लीटर और बढ़ाए गए हैं। इसी के साथ देशभर में पेट्रोल और डीजल के दाम अब नई ऊंचाई पर पहुंच गए हैं। अक्टूबर माह में 31 दिनों में 24 बार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि हुई है। इसके बाद अब नवंबर माह में भी यही बढ़ोतरी का हाल है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार छठे दिन 35 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि के बाद देश भर में पेट्रोल और डीजल के दाम अब तक के उच्चतम स्तर पर हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल का भाव 90 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच सकता है। ऐसे में भारतीय बाजार में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों में अभी राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

मध्य प्रदेश व राजस्थान में पेट्रोल का दाम 121 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच गया है। दिल्ली में पेट्रोल 109.69 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। जबकि डीजल 98.42 रुपये प्रति लीटर है। वहीं मुंबई में पेट्रोल के दाम 115.50 रुपये और डीजल 106.62 रुपये प्रति लीटर है, चेन्नई में पेट्रोल 106.35 रुपये और डीजल 102.59 रुपये प्रति लीटर, कोलकाता में पेट्रोल के दाम 110.15 रुपये और डीजल 101.56 रुपये प्रति लीटर है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पेट्रोल के दाम 118.43रुपये प्रति लीटर है और डीजल 107.88रुपये प्रति लीटर है। मध्यप्रदेश में पेट्रोल डीजल की सबसे ज्यादा कीमत अनूपपुर में है। यहां पेट्रोल 121 रुपए के पार पहुंच गया है वहीं डीजल 110 रुपए प्रति लीटर के करीब पहुंच गया। राजस्थान के श्रीगंगा नगर में पेट्रोल 121.25 रुपये और डीजल 112.15 रुपये लीटर के पार पहुंच गया है। जयपुर में पेट्रोल की कीमत 117 रुपये प्रति लीटर और डीजल का भाव 108 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच गया है। वहीं, श्रीगंगानगर में पेट्रोल की कीमत 122 रुपये प्रति लीटर और डीजल का रेट करीब 113 रुपये प्रति लीटर तक जा पहुंचा है। तेल की इस महंगाई से आम लोगों की जेब पर भार पड़ रहा है।

महानगरों में पट्रोल-डीजल का आज का भाव

शहर का नाम पेट्रोल डीजल

दिल्ली 109.69 98.42

मुंबई 115.50 106.62

कोलकाता 110.15 101.56

चेन्नई 106.35 102.59

"आमदनी बढ़ गई हो तो महंगाई भी स्वीकार करनी पड़ेगी"

पेट्रोल-डीजल की महंगाई से परेशान आम आदमी सरकार से राहत की उम्मीद लगाए बैठा है,उसके विपरित भाजपा सरकार के मंत्री महंगाई को तर्कों के आधार पर सही साबित करने में लगे है। मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह सरकार के मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने कहा है कि आम आदमी की आमदनी बढ़ गई हो तो महंगाई भी स्वीकार करनी पड़ेगी। इंदौर में एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में मंत्री ने कहा कि क्या आम आदमी की आमदनी नहीं बढ़ी है? अगर आदमनी बढ़ी और आपको यह स्वीकार है तो थोड़ी-बहुत महंगाई भी स्वीकार करनी चाहिए। हर चीज तो सरकार फ्री में नहीं दे सकती है। सरकार को राजस्व भी इसी से मिलता है। सभी विकास कार्य भी चलते हैं। पब्लिक को समझना चाहिए कि हमारी आमदनी बढ़ रही है तो महंगाई भी स्वीकार करनी चाहिए।

मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने आगे कहा, आप यह नहीं कह सकते, 10 साल पहले मुझे 6 हजार तनख्वाह मिलती थी और आज 50 हजार मिल रही है तो आप कहें कि पेट्रोल डीजल की कीमत वही रहे जो 10 साल पहले थी। यह संभव नहीं है।

केंद्रीय पेट्रोलियम राज्य मंत्री रामेश्वर तेली ने भी एक पखवारा पूर्व में कहा था कि तेल की कीमत ज्यादा तो नहीं हैं, ये तो पानी से भी सस्ता है।पेट्रोल-डीजल की कीमतें कम हैं और बढ़ा इसलिए है कि इसमें टैक्स शामिल है। इसके साथ ही मंत्री ने यह भी कहा कि फ्री वैक्सीन तो जनता ने ले ली है, लेकिन ये जानने की कोशिश की, आखिरकार पैसा आएगा कहां से. जनता ने पैसे का भुगतान नहीं किया है, इसे इस तरह से पेट्रोल डीजल पर लगाए गए टैक्स से ही वसूल किया गया है। केंद्रीय मंत्री ने कहा "पेट्रोल की कीमत अधिक नहीं है, इसमें कर शामिल है। उन्होंने कहा कि पैक्ड पानी की बोतल की कीमत पेट्रोल-डीजल की तुलना में अधिक है।

एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में 265 रुपये का बढ़ोतरी

दिवाली से पहले राहत देने के बजाए एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में 265 रुपये की सरकार ने बढ़ोतरी कर दी है। यह बढ़ोतरी कमर्शियाल सिलेंडर पर की गई है। इस बढ़ोतरी के बाद अब दिल्ली में कमर्शियाल सिलेंडर 2000 रुपये के पार पहुंच गया है। इससे पहले यह 1733 रुपये का था। मुंबई में 1683 रुपये में मिलने वाला 19 किलो का सिलेंडर अब 1950 रुपये में मिलेगा। वहीं, कोलकाता में अब 19 किलो वाला इंडेन गैस सिलेंडर 2073.50 रुपये का हो गया है। चेन्नई में अब 19 किलो वाले सिलेंडर के लिए 2133 रुपये खर्च करने पड़ेंगे।

दिल्ली में ऐसे बढ़ता गया पेट्रोल का दाम

Nov 01, 2021:109.69 ₹/L

Oct 31, 2021:109.34 ₹/L

Oct 30, 2021:108.99 ₹/L

Oct 29, 2021:108.64 ₹/L

Oct 28, 2021:108.29 ₹/L

Oct 27, 2021:107.94 ₹/L

Oct 26, 2021:107.59 ₹/L

Oct 25, 2021:107.59 ₹/L

Oct 24, 2021:107.59 ₹/L

Oct 23, 2021:107.24 ₹/L

Oct 22, 2021:106.89 ₹/L

Oct 21, 2021: 106.54 ₹/L

Oct 20, 2021:106.19 ₹/L

Oct 19, 2021:105.84 ₹/L

Oct 18, 2021:105.84 ₹/L

Oct 17, 2021:105.84 ₹/L

Oct 16, 2021:105.49 ₹/L

Oct 15, 2021:105.14 ₹/L

दिल्ली में ऐसे बढ़ता गया डीजल का दाम

Nov 01, 2021:98.42 ₹/L

Oct 31, 2021:98.07 ₹/L

Oct 30, 2021:97.72 ₹/L

Oct 29, 2021:97.37 ₹/L

Oct 28, 2021:97.02 ₹/L

Oct 27, 2021:96.67 ₹/L

Oct 26, 2021:96.32 ₹/L

Oct 25, 2021:96.32 ₹/L

Oct 24, 2021:96.32 ₹/L

Oct 23, 2021:95.97 ₹/L

Oct 22, 2021:95.62 ₹/L

Oct 21, 2021:95.27 ₹/L

Oct 20, 2021:94.92 ₹/L

Oct 19, 2021:94.57 ₹/L

Oct 18, 2021:94.57 ₹/L

Oct 17, 2021:94.57 ₹/L

Oct 16, 2021:/94.22 ₹/L

Oct 15, 2021:93.87 ₹/L

हर रोज अपडेट होती है पेट्रोल-डीजल की कीमत

विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर पेट्रोल और डीजल की कीमत प्रतिदिन अपडेट की जाती है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज पेट्रोल और डीजल के दाम तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह विभिन्न शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतों की जानकारी अपडेट करती हैं।

SMS से जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम

पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) के दाम प्रतिदिन अपडेट किए जाते हैं। ऐसे में आप सिर्फ एक SMS के जरिए रोज अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा।

Janjwar Desk

Janjwar Desk

    Next Story

    विविध