Begin typing your search above and press return to search.
आर्थिक

Petrol Ka Dam: पड़ोसी देशों में आधे से भी कम में मिल रहा पेट्रोल-डीजल, भारत में ईंधन के तेल पर महंगाई की मार

Janjwar Desk
26 Oct 2021 6:22 PM GMT
Petrol Ka Dam, 10 nov 2021
x

पेट्रोल डीजल का दाम स्थिर है।

Petrol Ka Dam: पेट्रोल-डीजल की उंची कीमत के चलते महंगाई ने लोगों की कमर तोड़ दी है। ईंधन तेल में लगातार बढ़ोतरी के चलते जनजीवन पर इसका प्रतिकुल असर पड़ा है। Petrol Ka Dam| Petrol Diesel Ka Dam| Fuel Rate Today| Tel Ka Dam| Kacha Tel Ki Kimat

Petrol Ka Dam: पेट्रोल-डीजल की उंची कीमत के चलते महंगाई ने लोगों की कमर तोड़ दी है। ईंधन तेल में लगातार बढ़ोतरी के चलते जनजीवन पर इसका प्रतिकुल असर पड़ा है। इससे राहत के लिए सरकारी स्तर पर कोई कदम उठते नहीं दिख रहा है। उधर हाल यह है कि पड़ोसी देशों में पेट्रोल-डीजल आधे से भी कम कीमत पर बिक रहे हैं।

सरकारी तेल कंपनियों की ओर से दो दिनों से पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बढ़ोतरी न होने से राहत भरी खबर है। मंगलवार को आठवें दिन दामों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। बीते रविवार को डीजल के दाम 34 से 38 पैसे तो वहीं पेट्रोल के दाम 30 से 35 पैसे बढ़े थे। कई राज्यों में इसके दाम 100 रुपये से ऊपर पहुंच चुके हैं। देश में रोजाना बढ़ते पेट्रोल-डीजल के दाम आम आदमी की आमदनी पर असर डाल रहे हैं।

दिल्ली में पेट्रोल का दाम 107.59 रुपये जबकि डीजल का दाम 96.32 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 113.46 रुपये व डीजल की कीमत 104.38 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल का दाम 108.11 रुपये जबकि डीजल का दाम 99.43 रुपये लीटर है। वहीं चेन्नई में भी पेट्रोल 104.52 रुपये लीटर है तो डीजल 100.59 रुपये लीटर है।

प्रमुख महानगरों में कितनी है कीमत

शहर डीजल पेट्रोल

  • दिल्ली 96.32 107.59
  • मुंबई 104.38 113.46
  • कोलकाता 99.43 108.11
  • चेन्नई 100.59 104.52

(पेट्रोल-डीजल की कीमत रुपये प्रति लीटर में है।)

करीब 60 फीसदी टैक्स का सरकार ने बढ़ाया है कीमत पर अतिरिक्त बोझ

विश्व बाजार में तेल की कीमतों की स्थिति एक समान नहीं है। कीमत निर्धारण को सरकार ने अपने नियंत्रण से मुक्त करते हुए तेल कंपनियों के हवाले कर दिया है। इन सबके बीच खास बात है कि भारत में महंगे पेट्रोल होने के पीछे दो कारण हैं। यहां पेट्रोल पर सरकार सब्सिडी नहीं देती है। कच्चे तेल की कीमतों के आधार पर तेल कंपनियां भाव तय करती हैं। इसके अलावा पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी और राज्यों के वैट को मिलाकर करीब 60 फीसदी टैक्स लगता है। दूसरी तरफ भारत के मुकाबले पड़ोस के सभी देशों में पेट्रोल सस्ते हैं।

पाकिस्तान में एक लीटर पेट्रोल का भाव 56 रुपये

पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत भारत के मुकाबले करीब आधी है। पाकिस्तान में एक लीटर पेट्रोल 0.746 डॉलर में बिक रहा है। पाकिस्तानी करेंसी में 127 रुपये लीटर बैठता है। जबकि भारतीय करेंसी के हिसाब से पाकिस्तान में एक लीटर पेट्रोल का भाव 56 रुपये है।

चीन में भारतीय करेंसी के हिसाब से पेट्रोल 88 रुपये लीटर

चीन में भी भारत के मुकाबले पेट्रोल काफी सस्ता है। यहां एक लीटर पेट्रोल 1.174 चीनी करेंसी में बिक रहा है। यानी भारतीय करेंसी के हिसाब से चीन में करीब 88 रुपये लीटर पेट्रोल मिल रहा है।

नेपाल में 20 फीसदी सस्ता बिक रहा पेट्रोल

नेपाल में भारत के मुकाबले करीब 20 फीसदी सस्ता पेट्रोल है। इसलिए आए दिन भारत-नेपाल सीमा पर पेट्रोल की तस्करी के मामले सामने आते रहे हैं। इसका असर इस कदर है कि नेपाल की सीमा से सटे भारतीय पेट्रोल पंप अब धीरे धीरे बंदी के कगार पर पहुंच गए हैं। एक लीटर पेट्रोल का भाव 1.093 डॉलर है। भारतीय करेंसी के हिसाब से करीब 82 रुपये लीटर नेपाल में पेट्रोल है। वहीं नेपाल के लोगों को एक लीटर पेट्रोल के लिए 131.15 नेपाली करेंसी का भुगतान करना पड़ता है।

बांग्लादेश में भी भारत से सस्ता है पेट्रोल

बांग्लादेश में फिलहाल एक लीटर पेट्रोल का भाव 1.040 डॉलर है, जो 89.27 बांग्लादेशी टाका पड़ता है। ऐसे में बांग्लादेश के लोगों को एक लीटर पेट्रोल के लिए 89.27 टाका देना पड़ता है, जो भारतीय रुपये में करीब 78 रुपये लीटर होता है।

श्रीलंका में करीब 40 फीसदी सस्ता पेट्रोल

अमेरिकी डॉलर के हिसाब से श्रीलंका में एक लीटर पेट्रोल 0.920 यूएसडी में बिक रहा है। फिलहाल श्रीलंका की करेंसी कीमत एक डॉलर के मुकाबले 199.66 रुपये है। श्रीलंका में भारतीय करेंसी के हिसाब से पेट्रोल करीब 69 रुपये लीटर है। ऐसे में तकरीबन 40 फीसदी से भी कम रेट में श्रीलंका में पेट्रोल बिक रहा है।

भूटान में भारतीय मुद्रा के अनुसार पेट्रोल 77 रुपये लीटर

भूटान जैसे गरीब देश में भी पेट्रोल भारतीय करेंसी के हिसाब से 77 रुपये लीटर है। भूटान में पेट्रोल 1.033 डॉलर प्रति लीटर है। अगर सभी पड़ोसी देशों में देखें तो भारतीय करेंसी के हिसाब से पाकिस्तान में पेट्रोल सबसे सस्ता है। भारत के मुकाबले यहां लगभग आधी कीमत है।

दिल्ली में ऐसे बढ़ता गया पेट्रोल का दाम

  • Oct 26, 2021:107.59 ₹/L
  • Oct 25, 2021:107.59 ₹/L
  • Oct 24, 2021:107.59 ₹/L
  • Oct 23, 2021:107.24 ₹/L
  • Oct 22, 2021:106.89 ₹/L
  • Oct 21, 2021: 106.54 ₹/L
  • Oct 20, 2021:106.19 ₹/L
  • Oct 19, 2021:105.84 ₹/L
  • Oct 18, 2021:105.84 ₹/L
  • Oct 17, 2021:105.84 ₹/L
  • Oct 16, 2021:105.49 ₹/L
  • Oct 15, 2021:105.14 ₹/L

दिल्ली में ऐसे बढ़ता गया डीजल का दाम

  • Oct 26, 2021:96.32 ₹/L
  • Oct 25, 2021:96.32 ₹/L
  • Oct 24, 2021:96.32 ₹/L
  • Oct 23, 2021:95.97 ₹/L
  • Oct 22, 2021:95.62 ₹/L
  • Oct 21, 2021:95.27 ₹/L
  • Oct 20, 2021:94.92 ₹/L
  • Oct 19, 2021:94.57 ₹/L
  • Oct 18, 2021:94.57 ₹/L
  • Oct 17, 2021:94.57 ₹/L
  • Oct 16, 2021:/94.22 ₹/L
  • Oct 15, 2021:93.87 ₹/L

हर रोज अपडेट होती है पेट्रोल-डीजल की कीमत

विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर पेट्रोल और डीजल की कीमत प्रतिदिन अपडेट की जाती है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज पेट्रोल और डीजल के दाम तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह विभिन्न शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतों की जानकारी अपडेट करती हैं।

SMS से जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम

पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) के दाम प्रतिदिन अपडेट किए जाते हैं। ऐसे में आप सिर्फ एक SMS के जरिए रोज अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा।

Janjwar Desk

Janjwar Desk

    Next Story

    विविध