Begin typing your search above and press return to search.
आर्थिक

Petrol Ka Dam: 35 पैसे प्रति लीटर हर दिन बढ़ रहा ईंधन तेल का दाम, पेट्रोल के बाद अब अधिकांश जिलों में डीजल भी लगाने लगा शतक

Janjwar Desk
2 Nov 2021 6:40 PM GMT
Petrol Price in New Delhi (18th September 2021)
x

Petrol-Petrol, Diesel Price Today: पेट्रोल डीजल के दामों में 10 दिनों में 9 बार हुई बढ़ोतरी, जानिए कितना महंगा हुआ ईंधन

Petrol Ka Dam: देश भर में पेट्रोल-डीजल की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर हैं। विश्व बाजार में कच्चे तेल की कीमत में स्थिरता के बावजूद आमतौर पर हर दिन ईंधन तेल की कीमत 35 पैसे प्रति लीटर के हिसाब से बढ़ रहा है। petrol price। today hike। diesel rate unchanged। 02 november 2021। petrol ka dam। aaj ka petrol diesel ka dam kya hai। kitna badha

Petrol Ka Dam: देश भर में पेट्रोल-डीजल की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर हैं। विश्व बाजार में कच्चे तेल की कीमत में स्थिरता के बावजूद आमतौर पर हर दिन ईंधन तेल की कीमत 35 पैसे प्रति लीटर के हिसाब से बढ़ रहा है। जिसके चलते दीपावली के मौके पर लोगों को मंगाई की मार झेलनी पड़ रही है। जिसका असर तीन नवंबर को भी देखने को मिला।

घरेलू बाजार में पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी से राहत मिलती दिखाई नहीं दे रही है। एक दिन पूर्व 2 नवंबर को पेट्रोल की कीमतों में लगातार सातवें दिन इजाफा हुआ। पेट्रोल 35 पैसे प्रति लीटर और महंगा हुआ है। जबकि धनतेरस के दिन डीजल की कीमत में मामूली राहत ये रही कि रेट में कोई तब्दीली नहीं होने के साथ दाम स्थिर रहा।

हाल यह है कि दिल्ली में पेट्रोल 110 रुपये प्रति लीटर के पार हो गया है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOCL) के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में धनतेरस के दिन पेट्रोल का भाव 110 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच गया। जबकि लगातार 6 दिन की बढ़ोतरी के बाद देश भर में डीजल की कीमतें स्थिर रही।

प्रमुख महानगरों में पेट्रोल-डीजल का रेट

देश के चारों महानगरों की अगर तुलना करें तो मुंबई में पेट्रोल-डीजल सबसे अधिक महंगा है। वहीं, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अलावा अन्य महानगरों में डीजल शतक का आंकड़ा पार कर चुका है।

शहर का नाम पेट्रोल डीजल

  • दिल्ली 110.04 98.42
  • मुंबई 115.85 106.62
  • कोलकाता 110.49 101.56
  • चेन्नई 106.66 102.59

अन्य बड़े शहरों में पेट्रोल-डीजल का रेट

शहर का नाम पेट्रोल डीजल

  • बंगलुरु 113.93 104.50
  • भोपाल 118.83 107.90
  • पटना 113.79 113.79
  • लखनऊ 106.96 98.21
  • चंडीगढ़ 105.94 98.16

पिछले सात दिनों में पेट्रोल में जबरदस्त बढ़ोतरी

देश में केंद्र और राज्य सरकार की ओर से लगने वाले एक्साइज ड्यूटी के चलते पेट्रोल-डीजल के दामों में रिकॉर्डतोड़ उछाल आया है। पिछले सात दिनों में पेट्रोल में जबरदस्त बढ़ोतरी होने के साथ 2.45 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका है। वहीं, डीजल में 2 रुपये प्रति लीटर से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है। पेट्रोल के दाम दिल्ली में 110 रुपये के पार पहुंच गए हैं, वहीं मुंबई में यह 115 रुपये प्रति लीटर के पार बिक रहा है। बता दें कि कच्चे तेल के दामों में पिछले कई सत्रों में तेज गिरावट और देश में सरकार की ओर से लगने वाले एक्साइज ड्यूटी के चलते पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार रिकॉर्डतोड़ तेजी आई है। हालांकि एक नवंबर को वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड में गिरावट दर्ज हुई और वैश्विक मानक माने जाने वाले ब्रेंट क्रूड का दाम 0.63 प्रतिशत बढ़कर 84.25 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, पेट्रोलियम उत्पादों पर उत्पाद शुल्क संग्रह चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 33 प्रतिशत बढ़ा है। यदि कोविड-पूर्व के आंकड़ों से तुलना की जाए, तो पेट्रोलियम उत्पादों पर उत्पाद शुल्क संग्रह में 79 प्रतिशत की बड़ी वृद्धि हुई है। वित्त मंत्रालय में लेखा महानियंत्रक (सीजीए) के आंकड़ों के अनुसार, चालू वित्त वर्ष के पहले छह माह में पेट्रोलियम उत्पादों पर सरकार का उत्पाद शुल्क संग्रह पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि की तुलना में 33 प्रतिशत बढ़कर 1.71 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। पिछले साल की समान अवधि में यह 1.28 लाख करोड़ रुपये रहा था। यह अप्रैल-सितंबर, 2019 के 95,930 करोड़ रुपये के आंकड़े से 79 प्रतिशत अधिक है।

दिवाली से पहले महंगाई ने आम आदमी की मुश्किलों को बढ़ा दिया है, पेट्रोल डीजल की कीमतों में लगी आग ने त्योहारों की रौनक को फीका कर दिया है। मंगलवार को धनतेरस के मौके पर भी तेल के दामों में बढ़ोतरी हुई है, हालांकि डीजल के दाम में स्थिर रहे लेकिन पेट्रोल के दाम बढ़ गए। मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई जिले तो ईंधन तेल के कीमत के मामले में रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं। मध्य प्रदेश का बालाघाट में पेट्रोल 121.29 रुपए और डीजल 110.19 रुपये प्रति लीटर के दाम पर मिल रहा है।

पेट्रोल के दाम 28 सितंबर से 25 बार बढ़े हैं। उसके बाद से पेट्रोल 8.15 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ है। वहीं 24 सितंबर से 28 बार में डीजल कीमतों में 9.45 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। देशके सभी राज्यों में कमोबेश पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर के पार हो गया है। वहीं पंजाब के जालंधर से लेकर सिक्किम के गंगटोक तक करीब डेढ़ दर्जन राज्यों में डीजल शतक को पार कर गया है। स्थानीय करों की वजह से विभिन्न राज्यों में वाहन ईंधन के दामों में अंतर है। मध्य प्रदेश के पन्ना, सतना, रीवा, शहडोल, छिंदवाड़ा और बालाघाट में अब पेट्रोल 120 रुपये प्रति लीटर के पार हो गया है। इसके अलावा राजस्थान के गंगानगर और हनुमानगढ़ में भी यह इसी स्तर पर पहुंच गया है। गंगानगर में पेट्रोल 121.52 रुपये प्रति लीटर और डीजल 112.44 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। देश में वाहन ईंधन के सबसे ऊंचे दाम यहीं पर हैं।पेट्रोल के दाम 28 सितंबर से 25 बार बढ़े हैं। उसके बाद से पेट्रोल 8.15 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ है। वहीं 24 सितंबर से 28 बार में डीजल कीमतों में 9.45 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है।

अक्टूबर माह में ईंधन तेल की तेजी से बढ़ी कीमत

अगर सिर्फ अक्टूबर महीने में हुई बढ़ोतरी की बात की जाए तो अकेले अक्टूबर महीने में पेट्रोल और डीजल के दाम करीब 8 रुपये प्रति लीटर बढ़ गए। जानकारी के अनुसार अक्टूबर महीने में पेट्रोल 7.45 रुपए महंगा हुआ जबकि डीजल के दाम 7.90 रुपये प्रति लीटर बढ़े। लगातार बढ़ती महंगाई के बाद भी सरकार के तरफ से कोई राहत के उपाय होते नहीं दिख रहा है।

महंगाई पर कांग्रेस ने कसा तंज

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव को पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस के बढ़ते दामों के लिए याद रखा जाएगा। गहलोत ने ट्वीट किया कि आजादी के 75वें वर्ष (अमृत महोत्सव) को पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस के दामों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी के लिए हमेशा याद रखा जाएगा। गहलोत ने कहा कि पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस, खाद्य तेल व सब्जियों के दाम जिस तरह से बढ़ रहे हैं, उसे देखकर ऐसा लगता है कि मोदी सरकार ने जनता को महंगाई का 'दिवाली उपहार' दिया है। पहले सरकारें प्रयास करती थीं कि त्योहारों पर महंगाई कम से कम हो जिससे आमजन हंसी-खुशी से त्योहार मना सकें।

उन्होंने तंज कसते हुए लिखा है, कि दीवाली से सिर्फ तीन दिन पहले व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडर के दाम 266 रुपये बढ़ाकर मोदी सरकार ने दिवाली पर मिठाइयां महंगी करने का इंतजाम कर दिया है। पेट्रोल 116 रुपये प्रति लीटर एवं डीजल 108 रुपये प्रति लीटर हो गया है। घरेलू रसोई गैस सिलेंडर एक साल में 598 रुपये से 305 रुपये बढ़कर 903 रुपये हो गया है। गहलोत ने कटाक्ष किया, ''राज्य सरकार ने प्रतिभाशाली छात्राओं को कॉलेज आने जाने में सुविधा के लिए स्कूटियां बांटी हैं, लेकिन बच्चियां मोदी सरकार से पूछ रहीं हैं कि इतना महंगा पेट्रोल कैसे खरीदें?''

दिल्ली में ऐसे बढ़ता गया पेट्रोल का दाम

Nov 02, 2021:110.04 ₹/L

Nov 01, 2021:109.69 ₹/L

Oct 31, 2021:109.34 ₹/L

Oct 30, 2021:108.99 ₹/L

Oct 29, 2021:108.64 ₹/L

Oct 28, 2021:108.29 ₹/L

Oct 27, 2021:107.94 ₹/L

Oct 26, 2021:107.59 ₹/L

Oct 25, 2021:107.59 ₹/L

Oct 24, 2021:107.59 ₹/L

Oct 23, 2021:107.24 ₹/L

Oct 22, 2021:106.89 ₹/L

Oct 21, 2021: 106.54 ₹/L

Oct 20, 2021:106.19 ₹/L

Oct 19, 2021:105.84 ₹/L

Oct 18, 2021:105.84 ₹/L

Oct 17, 2021:105.84 ₹/L

Oct 16, 2021:105.49 ₹/L

Oct 15, 2021:105.14 ₹/L

दिल्ली में ऐसे बढ़ता गया डीजल का दाम

Nov 02, 2021:98.42 ₹/L

Nov 01, 2021:98.42 ₹/L

Oct 31, 2021:98.07 ₹/L

Oct 30, 2021:97.72 ₹/L

Oct 29, 2021:97.37 ₹/L

Oct 28, 2021:97.02 ₹/L

Oct 27, 2021:96.67 ₹/L

Oct 26, 2021:96.32 ₹/L

Oct 25, 2021:96.32 ₹/L

Oct 24, 2021:96.32 ₹/L

Oct 23, 2021:95.97 ₹/L

Oct 22, 2021:95.62 ₹/L

Oct 21, 2021:95.27 ₹/L

Oct 20, 2021:94.92 ₹/L

Oct 19, 2021:94.57 ₹/L

Oct 18, 2021:94.57 ₹/L

Oct 17, 2021:94.57 ₹/L

Oct 16, 2021:/94.22 ₹/L

Oct 15, 2021:93.87 ₹/L

हर रोज अपडेट होती है पेट्रोल-डीजल की कीमत

विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर पेट्रोल और डीजल की कीमत प्रतिदिन अपडेट की जाती है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज पेट्रोल और डीजल के दाम तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह विभिन्न शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतों की जानकारी अपडेट करती हैं।

SMS से जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम

पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) के दाम प्रतिदिन अपडेट किए जाते हैं। ऐसे में आप सिर्फ एक SMS के जरिए रोज अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा।

Janjwar Desk

Janjwar Desk

    Next Story

    विविध