Begin typing your search above and press return to search.
आर्थिक

Petrol Ka Dam, 9 october 2021: कच्चे तेल के दाम में गिरावट पर पेट्रोल-डीजल के कीमत में उछाल जारी, मुम्बई में डीजल शतक लगाने को तैयार

Janjwar Desk
8 Oct 2021 6:53 PM GMT
Petrol Ka Dam, 10 nov 2021
x

पेट्रोल डीजल का दाम स्थिर है।

Petrol Ka Dam, 9 october 2021: कच्चे तेल के दाम में गिरावट पर पेट्रोल-डीजल के कीमत में उछाल जारी, मुम्बई में डीजल शतक लगाने को तैयार

Petrol Ka Dam, 9 october 2021: पेट्रोल-डीजल के कीमत में बढ़ोतरी का असर बाजार पर सीधे पड़ने के कारण महंगाई रोज नया रिकार्ड बना रही है। इसके बाद भी सरकार के तरफ से राहत के लिए कोई कदम उठाते नहीं दिख रहा है। ऐसे में पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी से 9 अक्टुबर दिन शनिवार को भी उपभोक्ताओं को निराशा हाथ लगी।अब हाल यह है कि देश के एक दर्जन राज्यों में लोगों को पेट्रोल के लिए एक सौ रूपये से अधिक खर्च करने पड़ रहे हैं। उधर डीजल के दाम में सर्वाधिक तेजी से बढ़ोतरी का नतीजा है कि मुम्बई रेट के मामले में शतक लगाने को तैयार है।

सरकारी तेल कंपनियों की ओर से 8 अक्टुबर को भी पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी की गई। डीजल के दाम में 34 से 37 पैसे तो वहीं पेट्रोल के दाम 26 से 30 पैसे बढ़े हैं। दिल्ली में पेट्रोल का दाम 103.54 रुपये जबकि डीजल का दाम 92.12रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 109.54 रुपये व डीजल की कीमत 99.92 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल का दाम 104.23 रुपये जबकि डीजल का दाम 95.23 रुपये लीटर है। वहीं चेन्नई में भी पेट्रोल 101.01रुपये लीटर है तो डीजल 96.60 रुपये लीटर है।

जानें प्रमुख महानगरों में कितनी है कीमत

दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल और डीजल की कीमतें आठ अक्टूबर को इस प्रकार रहा।

शहर डीजल पेट्रोल

  • दिल्ली 92.12 103.54
  • मुंबई 99.92 109.54
  • कोलकाता 95.23 104.23
  • चेन्नई 96.60 101.01

(पेट्रोल-डीजल की कीमत रुपये प्रति लीटर में है।)

अब हाल यह है कि तकरीबन हर दिन पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ रहे है। जिसका नतीजा है कि अक्टूबर महीने के पहले आठ दिनों में ही पेट्रोल डेढ़ रुपये से ज्यादा की बढोतरी देख चुका है। अक्टूबर के अभी आठ दिन ही बीते हैं और इन आठ दिनों में पांच दिन ईंधन तेल के दामों में बढ़ोतरी हुई है। अगर कच्चे तेल की बात करें तो क्रूड तीन सालों के उच्चतम स्तर पर चल रहा है। हालांकि, आखिरी कारोबारी सत्र में वैश्विक मानक ब्रेंट क्रूड का दाम 1.07 प्रतिशत घटकर 80.21 डॉलर प्रति बैरल रह गया।

इन राज्यों में 100 रुपये के पार पेट्रोल का भाव

पेट्रोल-डीजल का हर दिन बढ़ते दाम पर लगाम लगाने के बजाय हमारी सरकारें किसी भी तरह की राहत देने को तैयार नहीं दिख रही है। बल्कि अब इसकी कीमत अंतरराष्टीय बाजार के आधार पर तय होने की बात कह कर सरकार अपना पल्ला झाड़ती रही है। जिसका नतीजा है कि लोगों के तमाम विरोध के बाद भी पेट्रोल-डीजल हर दिन कीमत के मामले में अपना ही रिकार्ड तोड़ते नजर आ रही हैं।देश के तकरीबन एक दर्जन राज्यों की अब स्थिति यह है कि पेट्रोल उनके यहां 100 रूपये से भी अधिक में बिक रही है। जिसमें उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख आदि शामिल हैं। महानगरों में सबसे अधिक मुंबई में पेट्रोल की कीमत है।


पेट्रोल के अपेक्षा डीजल के दाम में तेजी से हो रही बढ़ोतरी

बाजार के अगर 11 दिनों के ट्रेंड को देखें तो पेट्रोल की कीमत में 2.35 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। बीते हफ्ते मंगलवार से पेट्रोल की कीमतें बढनी शुरू हुई जो बिना किसी रुकावट जारी है। इस समय कच्चे तेल की कीमतें 82 डॉलर के पार पहुंच गई थी। इसलिए सभी पेट्रोलियम उत्पाद महंगे हो रहे हैं। पेट्रोल की कीमतें एक सप्ताह में ही यह 2.05 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका है। पेट्रोल के मुकाबले डीजल बनाने में कीमत ज्यादा लगती है। भारत में खुदरा बाजार में पेट्रोल की कीमत डीजल से अधिक होती है। 12 दिनों में देखें तो पेट्रोल के मुकाबले डीजल ज्यादा महंगा हुआ है। इतने दिनों में ही यह 3.15 रुपये महंगा हो गया है। बताया जा रहा है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतों के चढ़ाव और उतार का असर भारतीय बाजार में दिख रहा है और इस तरह की स्थिति आने वाले दिनों में भी बनी रहेगी।


"बहुत हुई महँगाई की मार अबकी बार पूंजीपति मित्रों की खुलकर सरकार"

भारतीय राजनीति में प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस पार्टी पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की बढ़ती महगाई पर लगातार हमलावर है। कांग्रेस प्रवक्ता अलका लांबा ने कहा कि नवरात्रि के पहले दिन रसोई गैस के दामो में वृद्धि हुई। आर्थिक मंदी, बेरोजगारी और महंगाई सबसे आम आदमी त्रस्त है लेकिन 9 दिनों की इस पूजा अर्चना के दिनों में भी सरकार को दर्द का एहसास नहीं है। 24 सितंबर 2021 से अब तक 9 बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े हैं। डीजल के दाम 23 सितंबर से लगातार दिल्ली में बढ़े हैं। उन्होंने कहा कि हम चुनौती देते हैं कि सरकार इस मुद्दे पर खुले में बहस करे।

अलका ने कहा, कांग्रेस के समय कच्चे तेल के दाम 140 डॉलर प्रति बेराल थे जबकि आज यह 80.75 है कई राज्यो में एलपीजी 1000 रु के पार कर रहा है। उज्ज्वला योजना सब्सिडी छोड़ो का प्रचार हो रहा है, लेकिन 108 करोड़ 2021-22 पहली तिमाही में सब्सिडी कम हो गई, पैसा कहां जा रहा है। उन्होंने कहा कि 7 लाख दिए और अब 19 लाख दिए जलाने का होमवर्क पीएम लखनऊ में देकर आए हैं। ये दिए पानी से जलेंगे या तेल से। तेल की कीमत 200 रु लीटर से ऊपर है। अगले 9 दिनों में एक एक दिन दाम कम करेंगे तो देश से कष्ट टलेगा।

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि 24 लाख करोड़ रुपये पिछले 7 साल में सरकार ने टैक्स से कमाया है। बताया गया कि इससे वैक्सीन लग रही है, फिर सरकार की क्या भूमिका? हमारी जेब से पैसा लेकर हमे टीका लगाया दिया। उन्होंने कहा कि "बहुत हुई महँगाई की मार अबकी बार पूंजीपति मित्रों की खुलकर सरकार" अब ये नारा होना चाहिए। हाल यह है कि 1000 रु के करीब एलपीजी के दाम पहुंच गए। उन्होंने कहा कि सरकार जिस तरह से असंवेदनशील हो चुकी है ऐसे में कोई बड़ी बात नहीं कि कल भी दाम बढ़ेंगे। सरकार का मुफ्त कच्चा राशन पेट में नही जा रहा। केंद्र ने जो पाप किया है उन पाप को धोने का यह समय है। नवरात्र के 9 दिन सरकार पश्चाताप करें और दाम कम करे।

प्रमुख शहरों में क्रमशः पेट्रोल-डीजल की कीमत

  • आगरा: 100.36- 92 .31
  • अहमदाबाद : 100.33 - 99.28
  • प्रयागराज: 100.68- 92.64
  • औरंगाबाद: 110.87 - 101.24
  • बंगलुरु: 107.14- 97-77
  • भोपाल: 112.07- 101.17
  • भुवनेश्वर: 104.43 - 100- 47
  • चंडीगढ़: 99.67 - 91.85
  • चेन्नई: 101.01 - 96.60
  • कोयंबटूर: 101.49 - 97.08
  • देहरादून: 99.71 - 92.97
  • फरीदाबाद: 101.56- 93.15
  • गाजियाबाद: 100.60- 92.54
  • गुरुग्राम: 101.24 - 92.85
  • गुवाहटी: 99.45 - 91.68
  • हैदराबाद: 107.71- 100.51
  • इंदौर: 112.11- 101.23
  • जयपुर: 110.60 -101.56
  • जम्मू :102.78 - 92.75
  • जमशेदपुर: 98.02 - 97.16
  • कानपुर: 100.28 - 92.25
  • कोल्हापुर: 109.63 - 98.50
  • लखनऊ: 100.60 - 92.55
  • लुधियाना : 105.26 - 94.85
  • मदुरै: 101.58 - 97.20
  • मंगलौर: 106.29 - 96.96
  • मैसूर: 106.64 - 97.31
  • नागपुर: 109.28 - 98.16
  • नासिक: 109.92- 98.75
  • नोएडा: 100.82 -9274
  • पटना:106.59 - 98.65
  • पुणे: 109.09- 97.94
  • रायपुर: 101.44- 99.59
  • राजकोट: 100.08 - 99.06
  • रांची: 97.81 - 96.88
  • शिमला: 101.00 - 91.24
  • श्रीनगर: 106.33- 95.70
  • सूरत: 99.89 - 98.78
  • ठाणे: 109.39 -99.68
  • तिरुवनंतपुरम: 105.48 - 98.72
  • वडोदरा: 99.68 - 98.54
  • वाराणसी: 101.15 - 92.99
  • विशाखापत्तनम: 108 .29- 100. 50

घर बैठे चेक करें पेट्रोल-डीजल के भाव

आप घर बैठे अपने मोबाइल फोन से सिर्फ एक SMS भेजकर अपने शहर के पेट्रोल-डीजल का भाव चेक कर सकते हैं. इसके लिए आपको सिर्फ अपने मोबाइल नंबर से 92249 92249 नंबर पर SMS भेजना है, जिसके बाद में उस दिन के लेटेस्ट रेट्स आपके पास मैसेज के रूप में आ जाएगा. इस मैसेज को करने के लिए आपको RSP<स्पेस> पेट्रोल पंप डीलर का कोड लिखकर 92249 92249 पर भेजना पड़ेगा. अगर आप दिल्ली में हैं और मैसेज के जरिये पेट्रोल डीजल का भाव जानना चाहते हैं तो आपको RSP 102072 लिखकर 92249 92249 पर भेजना होगा

बता दें कि प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।

इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।

Janjwar Desk

Janjwar Desk

    Next Story

    विविध