Begin typing your search above and press return to search.
पर्यावरण

Aaj Ka Mausam, 28 October: पहाड़ों पर बर्फबारी से उत्तर भारत में बढ़ी ठंड, दिल्ली-एनसीआर में लोगों ने निकाला स्वेटर

Janjwar Desk
27 Oct 2021 6:25 PM GMT
Aaj Ka Mausam, Daily Weather Update 17 September, mausam ki jankaari
x
Aaj Ka Mausam, 28 October: कश्मीर, हिमाचल समेत पहाड़ी इलाकों पर बर्फबारी के कारण राजधानी दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में धीरे-धीरे ठंड में इजाफा हो रहा है। अन्य दिनों की तुलना में मंगलवार की रात दिल्ली-एनसीआर में इस साल की सबसे ठंडी रात रही...

Aaj Ka Mausam, 28 October: पूर्वोत्तर मॉनसून के कारण दक्षिण के राज्यों में बारिश हो रही है। वहीं, पहाड़ों पर बर्फबारी और बारिश के कारण उत्तर भारत में पारा लगातार नीचे गिर रहा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 30 अक्टूबर तक दक्षिण भारत के पांच राज्यों में बारिश होगी। इनमें तमिलनाडु, केरल, साउथ कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और पुडुचेरी शामिल हैं। विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती सर्कुलेशन पश्चिम की तरफ आगे बढ़ रहा है। जिससे आने वाले दिनों में दक्षिण भारत के राज्यों में बारिश हो सकती है। वहीं, मध्य, उत्तर और पूर्वोत्तर भारत में बारिश की कोई संभावना नही है पर तापमान के गिरने का सिलसिला जारी है। जिससे ठंढ में हर रोज इजाफा होगा।

दक्षिण भारत में 31 अक्टूबर तक होगी बारिश

आईएमडी के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में दक्षिण की तरफ लो प्रेशर एरिया (Low Pressure Area) बन गया है। इसके अलावा दक्षिणी प्रायद्वीप में बादलों का सघन जमावरा बना हुआ है। जिसके कारण तमिलनाडु और पुडुचेरी (Tamilnadu and Puducherry) में 29 अक्टूबर तक भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में भी बारिश का अनुमान जताया है।

आने वाले 5 दिनों के लिए आईएमडी (India Meteorological Department) का अनुमान है कि शेष भारत में बारिश की संभावना नहीं है। लेकिन, दक्षिण भारत में 27-31 अक्टूबर तक हल्की से मध्यम और भारी बारिश की स्थिति बन रही है। 28 अक्टूबर के लिए केरल, तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यहां मध्यम बारिश से लेकर भारी बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं, 29 और 30 अक्टूबर को तमिलनाडु में भारी बारिश का दौर जारी रहेगा और यहां ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

दिल्ली-एनसीआर में लोगों ने पहने स्वेटर

कश्मीर, हिमाचल समेत पहाड़ी इलाकों पर बर्फबारी के कारण राजधानी दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में धीरे-धीरे ठंड में इजाफा हो रहा है। अन्य दिनों की तुलना में मंगलवार की रात दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में इस साल की सबसे ठंडी रात रही। रात में न्यूनतम रातमान 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई। यही कारण है कि ठंड के कारण दिल्ली में लोग अब गर्म कपड़ों में नजर आने लगे हैं। आमतौर पर दिल्ली में दिवाली के बाद इतनी ठंड महसूस की जाती थी। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में दिल्ली-एनसीआर और उत्तर भारत में बारिश होने के आसार तो नहीं है, लेकिन तापमान में गिरावट के साथ ठंड में हर रोज इजाफा होता रहेगा।

माइनस में पहुंचा हिमाचल का तापमान

इधर, हिमाचल प्रदेश में दो दिन तक मौसम साफ रहने के बाद बुधवार को लाहौल-स्पीति में खूब बर्फबारी हुई है। बर्फबारी की वजह से तापमान ( में भारी गिरावट दर्ज की कई है। हालांकि, पर्यटन के लिहाज से मशहूर कुल्लू-मनाली में धूप खिली रही। मौसम विभाग के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश में 30 अक्तूबर तक मौसम साफ रहने का अनुमान है। लेकिन, लाहौल में जमकर बर्फबारी शुरू हो गई है जिसके बाद जिले में पर्यटकों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। लाहौल पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे जरूरी न होने पर यात्रा करने से बचें।

भारी बर्फबारी के बीच हिमाचल के कई हिस्सों में पारा माइनस के नीचे चला गया है। राजधानी शिमला में अधिकतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं, मंडी जिले के सुंदरनगर में तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस और 9.1 डिग्री सेल्सियस रहा। कुल्लू जिले में अधिकतम 23.7 डिग्री सेल्सियस और 07.2 डिग्री सेल्सियस रहा और केलांग में दिन का अधिकतम टेम्परेचर 9.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान -3.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

Janjwar Desk

Janjwar Desk

    Next Story