Begin typing your search above and press return to search.
गवर्नेंस

Kanpur News: मतगणना में गड़बड़ी करने वालों को एसपी देहात ने दिए गोली मारने के आदेश

Janjwar Desk
8 March 2022 12:38 PM GMT
upchunav2022
x

(मतदान में गड़बड़ी करने वालों को एसपी देहात ने दिए गोली मारने के आदेश)

प्रेस वार्ता के दौरान कानपुर देहात (SP Kanpur Dehat) के पुलिस अधीक्षक ने कहा कि गड़बड़ी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। काउंटिंग के दौरान गड़बड़ी करने की सूचना पर तत्काल गोली मारने के आदेश दिए जाएंगे...

Kanpur News: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव (UP Election 2022) में सात चरणों का मतदान संपन्न हो चुका है। कल सोमवार से विभिन्न चैनल अपना-अपना एग्जिट पोल दिखा रहे हैं। 10 मार्च को सातों चरणों के मतदान की गिनती होनी है। इस बीच कानपुर देहात से खबर है कि यहां के एसपी ने काउंटिंग में गड़बड़ी करने वालों को गोली मारने के आदेश दिए है।

मतगणना के लिए सख्त सुरक्षा इंतजाम किए जा रहे हैं। मतगणना में किसी तरह की गड़बड़ी न हो, इसके लिए पुलिस ने पहले ही चेतावनी दे दिया है। कानपुर देहात में पुलिस अधीक्षक स्वप्निल मंमगाई (Swapnil Mamgai) ने काउंटिंग के दौरान गड़बड़ी करने वाले को गोली मारने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति में सकुशल मतगणना कराना है।

दरअसल, प्रेस वार्ता के दौरान कानपुर देहात (SP Kanpur Dehat) के पुलिस अधीक्षक ने कहा कि गड़बड़ी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। काउंटिंग के दौरान गड़बड़ी करने की सूचना पर तत्काल गोली मारने के आदेश दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि 3 दिन मतगणना के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है।

उन्होने कहा कि, काउंटिंग के एक दिन पहले, काउंटिंग के दिन और एक दिन बाद तक अराजक तत्वों पर विशेष नजर रखी जाएगी। अराजक तत्वों को किसी भी स्तर की ढील नहीं दी जायेगी। किसी को भी माहौल बिगाड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी। अगर कोई ऐसा करता है तो उसे तत्काल गोली मारने के आदेश देंगे।

गौरतलब है कि, कानपुर देहात में चार विधानसभा सीटें हैं। दस मार्च को अकबरपुर में स्थित डिग्री कॉलेज में मतगणना होगी। मतगणना के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जाएंगे। मतगणना की तैयारियों की जानकारी देने के लिए कानपुर देहात एसपी और डीएम ने संयुक्त प्रेस वार्ता आयोजित थी।

इसी दौरान एसपी कानपुर देहात स्वप्निल मंमगाई ने कहा कि अराजकता तत्वों से सख्ती से निपटा जाएगा। गड़बड़ी की सूचना पर तत्काल गोली मारने के आदेश दिए जाएंगे। एसपी द्वारा दिया गया यह बयान अब धीरे-धीरे पूरे प्रदेश में वायरल होकर सुर्खियां बटोर रहा है।

Next Story

विविध