Begin typing your search above and press return to search.
स्वास्थ्य

जानिए क्या हैं हाई ब्लड प्रेशर के संकेत, एक्सपर्ट डॉक्टर से जानें कैसे करें बचाव!

Janjwar Desk
14 April 2026 12:49 PM IST
file photo
x

file photo

लेमन ड्रिंक में कई जबरदस्त खनिज पाए जाते हैं, जो ब्लड प्रेशर को कम करने में अहम भूमिका निभाते हैं। इसमें उपस्थित कैल्शियम और पोटेशियम हाई ब्लड प्रेशर को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है...

जनस्वास्थ्य चिकित्सक डॉ. ए.के.अरुण की महत्वपूर्ण

रात के वक्त अगर सीने में तेज दर्द हो या अक्सर दर्द होता रहे तो संभल जाना चाहिए, क्योंकि यह हाई ब्लड प्रेशर का इशारा भी हो सकता है। इसके अलावा पेशाब का बार-बार आना, अचानक से सांस फूलना, नींद न आना, ज्यादा थकान हो तो सतर्क हो जाने की जरूरत है।

अचानक से बीपी बढ़ना

बीपी(रक्तचाप) का अचानक बढ़ना ख़तरनाक है। ऐसे में बीपी की रीडिंग 180/120 मिलीमीटर या इससे अधिक हो सकता है। यह एक चिकित्सीय आपातकाल है। इससे दिल का दौरा, स्ट्रोक या अन्य जीवन-घातक स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।

बचाव के लिए क्या करें उपाय

बीपी नियंत्रित रहे इसके लिए खासतौर पर योग और एक्सरसाइज जरूर करें। साथ ही इस दौरान अपनी डाइट में गाजर, मूली, चुकंदर और मेथी समेत हरी सब्जियों को जरूर शामिल कर लें। इनमें पोटेशियम, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर में मौजूद बैड कोलेस्ट्रोल को कम करने के साथ ही बीपी को मैनेज करने में मदद करते हैं। नमक कम कर दें। कई अध्ययनों में पाया है कि ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में नींबू फायदेमंद है। लेमन ड्रिंक में कई जबरदस्त खनिज पाए जाते हैं, जो ब्लड प्रेशर को कम करने में अहम भूमिका निभाते हैं। इसमें उपस्थित कैल्शियम और पोटेशियम हाई ब्लड प्रेशर को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। (हील इनिशिएटिव)

Next Story

विविध