Begin typing your search above and press return to search.
स्वास्थ्य

Mental health tips: मेंटल हेल्थ अच्छी न होने से हो सकती हैं ये बीमारियां, जानिए कैसे कर सकते हैं अपना बचाव

Janjwar Desk
27 Aug 2022 4:01 PM GMT
मेंटल हेल्थ अच्छी न होने से हो सकती हैं ये बीमारियां, जानिए कैसे कर सकते हैं अपना बचाव
x

मेंटल हेल्थ अच्छी न होने से हो सकती हैं ये बीमारियां, जानिए कैसे कर सकते हैं अपना बचाव 

Mental health tips: अगर हम अपनी मेंटल हेल्थ को इतने हलके में लेते हैं तो ये आगे चलकर बहुत बड़ी समस्या बन जाती हैं। कोविड के बाद से मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दों को लेकर लोग थोड़े जागरूक हुए हैं...

Mental health tips: अक्सर लोग अपनी मेंटल हेल्थ को लेकर ज्यादा जागरूक नहीं रहते हैं। जब कोई कहता है कि अपने दिमाग पर ज्यादा जोर मत दो तो हम ऐसी पर ज्यादा ध्यान नहीं देते हैं। लेकिन अगर हम अपनी मेंटल हेल्थ को इतने हलके में लेते हैं तो ये आगे चलकर बहुत बड़ी समस्या बन जाती हैं। कोविड के बाद से मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दों को लेकर लोग थोड़े जागरूक हुए हैं। परन्तु अभी भी बहुत से लोग ऐसे हैं जो ऐसी बातों को ज्यादा गंभीरता से नहीं लेते हैं।

मेंटल हेल्थ से संबंधित महत्वपूर्ण बातें

मानसिक स्वास्थ्य में आपका भावनात्मक, मनोवैज्ञानिक और सामाजिक कल्याण शामिल होता है। ये हमारे सोचने, महसूस करने और कार्य करने की क्षमता को दिखाता है। इसके अलावा यह भी निर्धारित करने में मदद करता है कि हम तनाव को कैसे संभालते हैं, दूसरों के प्रॉब्लम से कैसे रिलेट करते हैं, और चुनाव करते हैं। हमारे बचपन से लेकर किशोरावस्था और वयस्कता तक जीवन के हर चरण में मानसिक स्वास्थ्य महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

शारीरिक स्वास्थ्य समस्याओं के जोखिम

CDC के अनुसार हमारा मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य दोनों ही समान रूप से महत्वपूर्ण होता हैं। उदाहरण के लिए, अवसाद कई प्रकार की शारीरिक स्वास्थ्य समस्याओं के जोखिम को बढ़ाता है, विशेष रूप से लंबे समय तक चलने वाली स्थिति जैसे मधुमेह, हृदय रोग और स्ट्रोक। इसी तरह ही क्रोनिक बीमारियों की उपस्थिति मानसिक बीमारी के जोखिम को बढ़ा सकती है।

हर 8 में से 1 व्यक्ति मानसिक रोग से पीड़ित

विश्व स्वास्थय संगठन के आंकड़ों के अनुसार दुनियाभर में हर 8 में से 1 व्यक्ति मानसिक रोग से पीड़ित है। इसमें एंग्जाइटी और डिप्रेशन डिसऑर्डर सबसे आम हैं। कई लोगों के पास इसके उपचार के लिए कोई बेहतर साधन होता ही नहीं है। जिसके कारण इसके परिणाम काफी घातक हो सकते हैं।

हमे बहुत से कारणों की वजह से मानसिक बीमारी हो सकती है। जैसे

1. उतार चढ़ाव से भरा बचपन, बाल शोषण, यौन हमला, हिंसा

देखना, आदि।

2. कैंसर या मधुमेह

3. मस्तिष्क में जैविक कारक या रासायनिक असंतुलन

4. शराब या नशीली दवाओं का प्रयोग

5.अकेलेपन या अलगाव की भावना होना

Next Story

विविध