पेट और खानपान की समस्याएं साबित होंगी भविष्य में खतरनाक और जानलेवा !

file photo
Stomach and eating problems : विश्व स्वास्थ्य संगठन (डबलूएचओ) तथा अंतरराष्ट्रीय खाद्य संगठन(आईएफओ) ने चिंता जाहिर की है कि पेट और खानपान की खराब आदतें जैसे प्रसंस्कृत भोजन, अधिक नमक और मीठा, मिलावटी खाद्य पदार्थ, डब्बाबंद भोजन इत्यादि भविष्य में कैंसर, हृदय रोग और टाइप-2 मधुमेह जैसी जानलेवा बीमारियों का प्रमुख कारण बन रही हैं। अनियमित जीवनशैली, मोटापा और पेट की नज़रंदाज़ कर दी जाने वाली बीमारियां (अल्सर, आईबीएस) गंभीर विकलांगता या मृत्यु का कारण बन रही हैं।
भविष्य के लिए मुख्य खतरे
बाज़ार में बिकने वाले खाद्य पदार्थों में मिलावट जैसे दूध में डिटर्जेंट/यूरिया, सब्जियों में ऑक्सीटोसिन और मसालों में हानिकारक रसायन आदि सीधे स्वास्थ्य के लिए एक बड़ा खतरा हैं। ये मिलावट पेट से जुड़ी बीमारियां पैदा कर रही हैं। पाचन तंत्र की खराबी से गैस्ट्राइटिस, अल्सर और अंततः पेट का कैंसर होने का खतरा बढ़ रहा है। प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थों का सेवन उच्च रक्तचाप, स्ट्रोक और मधुमेह को बढ़ा रहा है।
आज के दौर में कुपोषण और मोटापा दोनों बड़ी समस्या हैं। दोहरी चुनौती सूक्ष्म पोषक तत्वों की कमी के साथ-साथ बच्चों में बढ़ता मोटापा भारत में एक साथ बढ़ रहा है, जो शरीर को अंदर से खोखला कर रहा है।
बचाव के उपाय
स्वस्थ जीवन शैली, ताज़ा और पौष्टिक भोजन, धूम्रपान/शराब से परहेज, और पेट से जुड़ी किसी भी समस्या को नज़रअंदाज़ न करना, स्वास्थ्य संबंधित जनशिक्षण से जुड़ना, किसी अच्छे चिकित्सक और जन स्वास्थ्य वैज्ञानिकों के संपर्क में रहना आदि आपको कई मामलों में जागरूक रखेगा और भविष्य में गंभीर स्थितियों से बचा सकता है। (हील मीडिया)











