Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

12 बजे रात नोएडा की सड़कों पर दौड़ लगाते इस 19 साल के लड़के का Viral Video जो भी देख रहा तारीफ ही कर रहा...

Janjwar Desk
21 March 2022 4:17 AM GMT
वायरल हो रहा यह लड़का प्रदीप मेहरा उत्तराखंड का निवासी है
x

(वायरल हो रहा यह लड़का प्रदीप मेहरा उत्तराखंड का निवासी है)

फिलमकार कहते हैं आपका वीडियो वायरल हो जाएगा जिसके जवाब में लड़का कहता है हो जाने दो कोई गलत काम थोड़े ही कर रहे हैं। लड़के ने अपना नाम प्रदीप मेहरा (Pradeep Mehra) बताया जो अब तेजी से वायरल हो रहा है...

Viral Video: वरिष्ठ पत्रकार व फिल्मकार विनोद कापड़ी (Vinod Kapri) द्वारा सोशल मीडिया पर डाला गया वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक 19 साल का लड़का रात 12 बजे नोएडा की सड़कों पर बैग टांगकर दौड़ता हुआ देखा जा रहा है। विनोद कापड़ी ने लड़के को कार में लिफ्ट देकर छोड़ने की बात कही लेकिन युवक ने इनकार कर दिया।

सोशल मीडिया पर जिस किसी ने भी यह वीडियो (Viral Video) देखा वह युवक के हौंसले की जमकर तारीफ कर रहा है। युवक फिल्मकार से बात करते हुए कहता है कि वह सेना की तैयारी कर रहा है। सुबह दौड़ने का समय नहीं मिलता इस कारण रात को आते-जाते वक्त दौड़ पूरी कर प्रैक्टिस कर लेता है।

लड़का कहता है उसकी मां की तबियत खराब रहती है। इलाज करवाना है। उत्तराखंड (Uttrakhand) के अल्मोड़ा का मूल निवासी यह लड़का नोएडा सेक्टर-16 स्थित MC Donald में काम करता है। वह काम के बाद घर आते-जाते समय इसी तरह दौड़ कर अपनी तैयारी कर रहा है। वह बताता है कि रोजाना 10 किलोमीटर दौड़ता है।

लड़के के घर में उसका भाई भी साथ रहता है। उसकी नाइट ड्यूटी है और आर्मी की तौयारी कर रहा यह लड़का समय ना होने के चलते सुबह की बजाय रात को प्रैक्टिस करता है। वह सुबह उठकर अपने भाई और खुद के लिए खाना बनाता है।

फिल्मकार विनोद कापड़ी ने उससे खाना खिलाने की पेशकस की तो लड़का जवाब देता है, कि भाई भूखा रह जाएगा। फिलमकार कहते हैं आपका वीडियो वायरल हो जाएगा जिसके जवाब में लड़का कहता है हो जाने दो कोई गलत काम थोड़े ही कर रहे हैं। लड़के ने अपना नाम प्रदीप मेहरा (Pradeep Mehra) बताया जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

Janjwar Desk

Janjwar Desk

    Next Story

    विविध