Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

15 साल सत्ता में रहने के बाद एमसीडी से BJP का सफाया तय, केजरीवाल बोले - बस परसों का कीजिए इंतजार

Janjwar Desk
6 Dec 2022 7:24 AM GMT
Gujarat : गुजरात में आप विधायक भूपत भाई भायाणी होंगे BJP में शामिल, केजरीवाल की सियासी मुहिम को बड़ा झटका
x

Gujarat : गुजरात में आप विधायक भूपत भाई भायाणी होंगे BJP में शामिल, केजरीवाल की सियासी मुहिम को बड़ा झटका

MCD Exit Poll Results 2022 : एमसीडी ( MCD ) में चौथी बार वापसी के लिए भाजपा ( BJP ) नेतृत्व ने 8 सीएम और 17 केंद्रीय मंत्रियों की फौज को मैदान में उतारे, लेकिन संभावित परिणाम पार्टी के मुश्किलों को बढ़ाने वाले हैं।

MCD Exit Poll Results 2022 : दिल्ली नगर निगम ( MCD ) सहित गुजरात और हिमाचल का एग्जिट पोल सर्वेक्षण रिपोर्ट आने के बाद आम आदमी पार्टी ( AAP ) में खुशी की लहर है। ऐसा होना भी स्वाभाविक है। चार एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी को प्रचंड बहुमत के साथ पहली बाद एमसीडी की सत्ता पर काबिज होने का अनुमान जताया गया है।​

यानि 15 साल से एमसीडी पर काबिज भाजपा ( BJP ) का सफाया भी तय है। भाजपा को दिल्लीवासियों ने साफ कर दिया है कि केवल गाल बजाने से कुछ नहीं होता। लोगों की नाराजगी इस बात की है कि पिछले पांच सालों के दौरान भाजपा पार्षद दिल्ली ( Delhi ) कहीं नजर नहीं आये। अब उसी का खामियाजा भाजपा को भुगतना पड़ सकता है। वहीं सात दिसंबर को एमसीडी चुनाव के नतीजे आएंगे। जीत की जश्न की तैयारी में अभी से आप नेता और कार्यकर्ता जुट गए हैं।

चार दिसंबर को एमसीडी के कुल 250 वार्ड के लिए हुए चुनाव में 1.45 करोड़ मतदाताओं में से 50 फीसदी से अधिक ने मताधिकार का प्रयोग किया था। हालांकि, मतदान प्रतिशत 2017 की तुलना में करीब दो प्रतिशत कम रहा।

भाजपा का अभेद्य किला नहीं है गुजरात : अरविंद केजरीवाल

पांच नवंबर 2022 को एमसीडी चुनाव 2022 को लेकर Exit Polls में AAP की प्रचंड जीत के आसार ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल खासे खुश हैं। एग्जिट पोल के रुझान आने के बाद उन्होंने सधे शब्दों में प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए आज कहा कि BJP ने Delhi MCD Election में 7 से 8 मुख्यमंत्री, 17 केंद्रीय मंत्री लगाए और 27 चैनलों पर दिन-रात झूठा प्रचार किया। इसके बावजूद भाजपा कुछ नहीं कर पाई। वहीं गुजरात के बारे में उन्होंने कहा कि परे BJP का अभेद्य किला है। आम आदमी पार्टी गुजरात में न सिर्फ धमाकेदार एंट्री कर रही है, बल्कि गुजरात कह रहा है कि AAP अब नेशनल पार्टी है। केजरीवाल ने कहा कि जनता ने आम आदमी पार्टी पर फिर से भरोसा जताया है। मैं उम्मीद करता हूं ऐसे ही नतीजे आएंगे। कल का इंतजार करते हैं। नतीजे पॉजिटिव हैं, नई पार्टी है और नई पार्टी ने एंट्री की है। गुजरात में अगर 15 से 20 परसेंट वोट शेयर पहली बार में कोई पार्टी ले जाए तो बड़ी बात है।

एमसीडी में कम वोटिंग से सभी पार्टियां चिंतित

दिल्ली के कुल 250 वॉर्डों में कुल 50.47 फीसदी वोट पड़े। 2017 के एमसीडी चुनाव में 53.55 प्रतिशत वोट पड़े थे। वहीं, 2012 में 53.39 फीसदी जबकि 2007 में 43.24 प्रतिशत वोट पड़े थे। इस बार एमसीडी चुनाव में कम वोटिंग से राजनीतिक दल भी चिंतित हैं। सर्वेक्षण रिपोर्ट आप के पक्ष में है, लेकिन कम वोटिंग की वजह से आप नेता भी परेशान हैं। इस बीच सभी दल अपने-अपने समीकरण साधने में भी जुट गए हैं।

पूरी ताकत झोंकने के बावजूद भाजपा सत्ता से बेदख होने के कगार पर

बता दें कि एमसीडी ( MCD election ) में 2007 से यानि 15 साल से भाजपा काबिज है। उसने 2017 के नगर निगम चुनाव में कुल 270 वार्ड में से 181 पर जीत दर्ज की थी। आप ने 48 और कांग्रेस ने 30 वार्ड जीते थे। मोदी सरकार ने दिल्ली के तीनों नगर निगमों का एकीकरण कर दिया था जिसके बाद वार्ड की संख्या 250 हो गई थी। आप और भाजपा दोनों ने एमसीडी चुनाव में 250 में से 250 पर उम्मीदवार खड़े किए जबकि कांग्रेस ( Congress ) ने 247 और 382 निर्दलीय उम्मीदवार खड़े हुए। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने 132 वार्ड, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने 26, जनता दल (यूनाइटेड) ने 22 और एआईएमआईएम ने 15 वार्ड पर चुनाव लड़ा।

MCD Exit Poll Results 2022 : जानें दिल्ली में किसकी बनेगी सरकार

1. आजतक-एक्सिस माय इंडिया : आजतक-एक्सिस माय इंडिया सर्वेक्षण के मुताबिक आप को दिल्ली नगर निगम की 149 से 171 सीटें मिलने जा रही है जबकि भाजपा को 69 से 91 सीटें। कांग्रेस को तीन से सात सीटें और पांच से नौ सीटें अन्य को मिलने का अनुमान है।

2. टाइम्स नाउ-ईटीजी : टाइम्स नाउ-ईटीजी सर्वेक्षण के मुताबिक आप को 146 से 156 सीटें मिलने का अनुमान है जबकि भाजपा को 84 से 94, कांग्रेस को 6 से 10 और अन्य को चार सीटें मिल सकती हैं।

3. द न्यूज एक्स : द न्यूज एक्स के एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी को 150 से 175 वार्ड और भाजपा को 70 से 92 वार्ड जबकि कांग्रेस को चार से सात वार्ड दिए गए है।

4. Zee News BARC : जी न्यूज BARC एग्जिट पोल के मुताबिक आप को 46 प्रतिशत वोट मिल सकते हैं। भाजपा को 39 प्रतिशत वोट, कांग्रेस को 11 प्रतिशत और अन्य के खाते में चार प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान है। इस लिहाज से आम आदमी पार्टी को 134 से 146 सीटें, भाजपा को 82 से 94 सीटें, कांग्रेस को 8-14 सीटें ही मिल सकती हैं।

Next Story

विविध