Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

Aaj Ki Taza Khabar 18 October 2021: पढ़ें देश की बड़ी खबरें, सिर्फ एक क्लिक में जानें आज की ताजा खबर

Janjwar Desk
17 Oct 2021 7:14 PM GMT
Aaj Ki Taza Khabar 18 October 2021: पढ़ें देश की बड़ी खबरें, सिर्फ एक क्लिक में जानें आज की ताजा खबर
x

(आज की ताजा खबरें)

Janjwar आपको रखेगा ताजा घटनाओं और खबरों Aaj Ki Taza Khabar से अपडेट। पेश है आज की ताजा खबरों का बुलेटिन Aaj Ki Taza Khabar 18 October 2021 । today live india up local update breaking news । today latest news in hindi

Aaj Ki Taza Khabar 18 October 2021: जनज्वार आपको रखेगा ताजा घटनाओं और खबरों Aaj Ki Taza Khabar से अपडेट। पेश है आज की ताजा खबरों का बुलेटिन, जिसमें है खबर और सिर्फ खबर। जिनको आप जानना चाहते हैं। बासी नहीं हर खबर ताजी मिलेगी Latest Aaj Ki Taza Khabar आपको जनज्वार पर। आपके आसपास, प्रदेश, देश और विदेश की सटीक और नवीनतम खबरें हैAaj Ki Taza Khabar में। तो फिर हो जाइये बाखबर आज की ताजा खबर से। इस बुलेटिन (aaj ka bulletin khabar) के जरिए पढ़कर हो जाएं अपडेट। तो चलिए डालते हैं एक नजर आज की ताजा खबर पर...

मेरठ में बेटी के सिर पर पिस्टल लगाकर मां से तीन साल दुष्कर्म करने का आरोपी आशिक मिजाज दरोगा फरार हो गया है। दरोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मुकदमा एसएसपी के आदेश पर दर्ज हुआ है। आरोपी दरोगा हस्तिनापुर थाने की भद्रकाली चौकी पर तैनात था, लेकिन अपने खिलाफ मुकदमा दर्ज होने की जानकारी मिलते ही वह ड्यूटी से फरार हो गया।

Read Full Story : Merrut News Update : बेटी की कनपटी पर पिस्टल लगाकर मां से दुष्कर्म करने का आरोपी दरोगा ड्यूटी छोड़ फरार, SSP ने कराई FIR

मध्य प्रदेश के इंदौर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने अंडरकवर पुलिस अधिकारी बनकर लड़की से सगाई कर डाली। इसके बाद उससे आठ लाख रुपये और एक स्कूटी भी शादी के लिए ले ली। लड़की के सामने वह खुद को एक सब इंस्पेक्टर के रूप में पेश करता था। इस बीच युवती के मन में कई बातों को लेकर शंक पैदा हुआ। इसके बाद लड़की ने युवक के बारे में पड़ताल शुरू कर दी। युवती की पड़ताल में वह नकली पुलिस अधिकारी निकला। पूरा सच सामने आने के बाद युवती, युवक का कॉलर पकड़कर थाने पहुंच गई। पीड़िता ने विजय नगर पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है। आरोपी के पास से कई नकली पहचान पत्र पुलिस को मिले है। युवती की शिकायत पर विजय नगर पुलिस ने आरोपी राजवीर सोलंकी के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।

Read Full Story : Indore News : युवक ने अंडर कवर अधिकारी बनकर युवती से की सगाई, सच सामने आया तो कॉलर पकड़कर थाने पहुँची मंगेतर

सिंघु बॉर्डर (Singh Border) पर हुई दलित युवक लखबीर सिंह (Dalit Youth Lakhbir Singh) की हत्या के बाद अब उसके अंतिम संस्कार को लेकर नया विवाद सामने आ गया है। आरोप लग रहा है कि लखबीर के शव पर तेल (डीजल) डालकर आनन-फानन में जला दिया गया। यह आरोप भी सामने आया है कि परिजनों (Family) को उसका अंतिम दर्शन नहीं करने दिया गया और रात के अंधेरे में मोबाइल के टॉर्च (Mobile Tourch) की रोशनी के सहारे उसका अंतिम संस्कार किया गया। इसके बाद मामले पर नया बवाल खड़ा हो गया है। लखबीर सिंह (Lakhbir Singh) के कथित अंतिम संस्कार का बताकर एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। आरोप लगाए जा रहे हैं कि सिंघु बॉर्डर पर मारे गए लखबीर सिंह का शनिवार, 16 अक्टूबर 2021 को रात के अंधेरे में अंतिम संस्कार किया गया। इससे पहले सिंघु बॉर्डर (Singhu Border) से लखबीर सिंह के शव को पंजाब के तरनतारन (Tarantaaran District) में स्थित उसके पैतृक गांव चीमा ले जाया गया।

Read Full Story : Singhu Border Murder : जिस दलित सुखबीर की हुई हत्या, उसके शव को डीजल से जला अंतिम संस्कार करने का लगा आरोप

लोगों को लूटपाट कर अपनी तिजोरी भरने वाली पुलिस के अपने घर में सेंध लग गई है। यहां आगरा में थाना जगदीशपुरा के मालखाने से 25 लाख रूपये उड़ा लिए गये। बताया जा रहा कि दरवाजे और बक्से का ताला तोड़कर 25 लाख रुपये की चोरी की गई है। इस दौरान पुलिसवाले सोते रहे। दरअसल, रविवार सुबह हेड मोहर्रिर के आने पर रात ड्यूटी वाले पुलिसकर्मियों को इसकी जानकारी हुई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि चोर ने पहले मालखाना के पिछले के गेट के पास लगी खिड़की खोलने का प्रयास किया, जब सफलता नहीं मिली तो दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश कर गया। बक्से के ताले तोड़कर कैश चोरी कर ले गया। इस वारदात ने चोरी पर ही कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

Read Full Story : आगरा में थाने के मालखाने से 25 लाख की नकदी पार, चोर पुलिस की जुगलबंदी में उलझी यह रेकी वाली चोरी

अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान का ड्रग्स से जुड़े मामले में हर रोज नए खुलासे हो रहे हैं। एनसीबी द्वारा आर्न खान के संपर्क विदेश में होने का दावे के बीच मुबंई पुलिस बिहार के मोतिहारी जिले से तस्करों को रिमांड पर लेने की तैयारी में जुट गई है। बताया जा रहा है कि आर्यन खान के ड्रग्स सप्लाई का तार बिहार के मोतिहारी जिले में बंद तस्करों से जुड़ा है। जानकारी के मुताबिक, मोतिहारी जेल में बंद तस्कर मुंबई के पूर्वी मलाड निवासी शिवशिक्त मंडल, अंबेडकर सागर निवासी मो. उस्मान शेख और मलाड पूर्वी के कुरार विलेज के रहने वाले सत्यवीर यादव, आनंदेश नगर अजाबाड़ा के विजय वंशी प्रसाद से NCB पूछताछ करने की तैयारी कर रही है। केस के आईओ (Investigating Officer) चकिया थाना के दारोगा संदीप कुमार ने रविवार, 17 अक्टूबर को इसकी पुष्टि की है। दारोगा संदीप कुमार के मुताबिक, NCB की टीम इन्हे सात दिनों के रिमांड पर मुंबई ले जाएगी। इसके लिए कागजी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। NCB और कांदीवली वेस्ट थाने की पुलिस टीम मोतिहारी में कैंप कर रही है।

Read Full Story : बिहार के मोतिहारी जेल से आर्यन का ड्रग्स कनेक्शन, तस्करों को मुंबई ले जाकर होगी पूछताछ

Janjwar Desk

Janjwar Desk

    Next Story

    विविध