Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

Anurag Thakur News: मोदी सरकार के इस मंत्री ने केजरीवाल से कहा- मौलवियों को देते हो 18000 रुपये, पुजारियों को कब देंगे?

Janjwar Desk
29 Oct 2022 2:53 PM IST
Anurag Thakur News: मोदी सरकार के इस मंत्री ने केजरीवाल से कहा- मौलवियों को देते हो 18000 रुपये, पुजारियों को कब देंगे?
x

Anurag Thakur News: मोदी सरकार के इस मंत्री ने केजरीवाल से कहा- मौलवियों को देते हो 18000 रुपये, पुजारियों को कब देंगे?

Anurag Thakur News: लक्ष्मी और गणेश की फोटो (photo of Lakshmi and Ganesh) वाले बयान को लेकर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने शनिवार को हिमाचल प्रदेश में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) पर जमकर हमला बोला है। अनुराग ठाकुर ने केजरीवाल को फर्जी बताया है।

Anurag Thakur News: भारतीय मुद्रा (Indian currency) पर लक्ष्मी और गणेश की फोटो (photo of Lakshmi and Ganesh) वाले बयान को लेकर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने शनिवार को हिमाचल प्रदेश में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) पर जमकर हमला बोला है। अनुराग ने कहा कि अब मंदिर का विरोध करने वाले हिंदू बन रहे हैं। इतना ही नहीं बीजेपी नेता ने केजरीवाल को फर्जी भी बताया है।

अनुराग ठाकुर ने कहा, यह केजरीवाल सरकार घ्यान भटकाने के लिए नया-नया प्रोपेगेंडा चलाती रहती है ताकि उनके भ्रष्टाचार पर चर्चा न हो। उन्होंने कहा, मैं अरविंद केजरीवाल से पूछता चाहता हु कि, आप दिल्ली में मौलवियों को सालाना 18 हजार रुपये देते हो मंदिर के पुजारी, गुरुद्वारे को ग्रंथियों, चर्च के पादरियों को भी रुपये देने के बारे में सोच रहे हो? क्यों नहीं दिया? वही अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा।

उन्होंने कहा हमने मुद्रास्फीति को नियंत्रण में लाया और ईंधन की कीमतों को कम किया। भाजपा शासित राज्यों में कीमतों में कमी आई लेकिन कांग्रेस शासित राज्यों में नहीं। कांग्रेस ने किसानों का कर्ज माफ करने का वादा किया था। वे पंजाब, राजस्थान, छत्तीसगढ़ में ऐसा नहीं कर सके। वे बस झूठे वादे कर सकते हैं कर्ज माफ़ नहीं।"

Next Story

विविध