Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

Aurangabad News: औरंगाबाद में गैस सिलेंडर फटा, 30 झुलसे, 10 गंभीर, छठ का प्रसाद बनाते समय लीक हुई गैस, 20 पड़ोसी और 7 पुलिसकर्मी भी घायल

Janjwar Desk
29 Oct 2022 11:26 AM IST
Aurangabad News: औरंगाबाद में गैस सिलेंडर फटा, 30 झुलसे, 10 गंभीर, छठ का प्रसाद बनाते समय लीक हुई गैस, 20 पड़ोसी और 7 पुलिसकर्मी भी घायल
x

Aurangabad News: औरंगाबाद में गैस सिलेंडर फटा, 30 झुलसे, 10 गंभीर, छठ का प्रसाद बनाते समय लीक हुई गैस, 20 पड़ोसी और 7 पुलिसकर्मी भी घायल

Aurangabad News: बिहार (Bihar) के औरंगाबाद (Aurangabad) में बड़ा हादसा हो गया है, यहां एक घर में रसोई गैस सिलेंडर (LPG Cylinder) के ब्लास्ट (LPG Cylinder Blast ) होने से 40 लोग झुलस गए।

Aurangabad News: बिहार (Bihar) के औरंगाबाद (Aurangabad) में बड़ा हादसा हो गया है, यहां एक घर में रसोई गैस सिलेंडर (LPG Cylinder) के ब्लास्ट (LPG Cylinder Blast ) होने से 40 लोग झुलस गए। यह घटना नगर थाना क्षेत्र के शाहगंज मोहल्ले के वार्ड नं 24 में शनिवार की सुबह करीब 3:30 बजे हुई। बताया जा रहा हैं कि मोहल्ले के अनिल गोस्वामी के घर में छठ महापर्व (Chhath Mahaparv) का प्रसाद बनाया जा रहा था।

इसी दौरान गैस का रिसाव (gas leak) होने लगा जब तक घर के लोग समझ पाते तब तक आग लग गई। आग लगते ही घर की महिलाएं बाहर निकल गई। और अनिल गोस्वामी और उनका बेटा आग बुझाने में जुट गया। देखते ही देखते स्थानीय लोग भी आग पर काबू पाने में जुट गए। इस दौरान सिलेंडर में विस्फोट (Cylinder Blast) हो गया। और इसकी चपेट में करीब 40 लोग आ गए। विस्फोट होने से पूरे घर में भीषण आग लग गई।

इसके बाद अग्निशमन की टीम (fire brigade) और पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस घटना में करीब 40 से ज्यादा लोग झुलस गए और कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिंन्हें इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल (Aurangabad Sadar Hospital) में भर्ती कराया गया। घटना के बारे में पीड़ित परिवार के मुखिया अनिल गोस्वामी ने बताया कि घर पर छठ पर्व के प्रसाद की तैयारी चल रही थी।

परिवार के सभी लोग वह मौजूद थे। तभी अचानक गैस रिसने लगी और सिलेंडर ने आग पकड़ ली। इसे देखकर लोग इधर-उधर भागने लगे। तब हमारे आसपास के लोग वहां पहुंचे। और आग बुझाने की कोशिश करने लगे। वही लोगों ने नगर थाना की पुलिस और दमकल की टीम को सूचना दी। तब वहां पुलिस और दमकल की टीम पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

Next Story

विविध