Begin typing your search above and press return to search.
हाशिये का समाज

Bhadohi News : चबूतरे पर बकरी चढ़ने को लेकर हुआ विवाद, पीट-पीटकर बुजुर्ग की कर दी हत्या, BJP चेयरमैन समेत 7 पर केस दर्ज

Janjwar Desk
7 Sep 2022 12:53 PM GMT
Bhadohi News : चबूतरे पर बकरी चढ़ने को लेकर हुआ विवाद, पीट-पीटकर बुजुर्ग की कर दी हत्या, BJP चेयरमैन समेत 7 पर केस दर्ज
x

Bhadohi News : चबूतरे पर बकरी चढ़ने को लेकर हुआ विवाद, पीट-पीटकर बुजुर्ग की कर दी हत्या, BJP चेयरमैन समेत 7 पर केस दर्ज

Bhadohi News : उत्तर प्रदेश के भदोही में बकरी के बरामदे में चढ़ जाने को लेकर एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। बता दें, पीटने का आरोप भाजपा पालिका अध्यक्ष व उनके साथियों पर लगा है

Bhadohi News : उत्तर प्रदेश के भदोही में बकरी के बरामदे में चढ़ जाने को लेकर एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। बता दें, पीटने का आरोप भाजपा पालिका अध्यक्ष व उनके साथियों पर लगा है। पुलिस ने चेयरमैन समेत सात नामजद और पन्द्रह अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। यह मामला दो वर्गों से जुड़ा होने से तनाव को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया।

कटरा बाजार में बरामदे में बकरी चढ़ने पर एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पीटने का आरोप भाजपा नगर पालिका परिषद अध्यक्ष अशोक जायसवाल और उनके साथियों पर लगा है। यहां के निवासी मुस्तकीम अहमद राइन (55) की पत्नी मोमिना बेगम ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा कि मंगलवार को उनकी बकरी आरोपियों के बरामदे पर चली गई थी। इसी बात को लेकर दिन में कहासुनी हुई थी। इस बीच देर रात करीब 10 बजे बजे पालिका अध्यक्ष अशोक जायसवाल, पिंटू माली, कल्लू, राजेश, संदीप, प्रमोद, प्रदीप माली समेत करीब दस से पंद्रह लोग उनके घर पहुंचे। पति, बच्चों और उसे गालियां

विरोध करने पर पति और बच्चों के साथ उसकी भी लात, घूसों से पिटाई शुरू कर दी। बुरी तरह पिटाई से पति अचेत हो गए। बेटा आफताब, सलमान और बेटी सीमा और शबनम को भी चोटें आई। अचेत हो गई, पति को लेकर सभी लोग महाराजा बलवंत सिंह राजकीय अस्पताल गये। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

प्रभारी निरीक्षक गगन राज सिंह ने बताया कि मामले में मारे गए मुस्तकीम की पत्नी की तहरीर पर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष समेत सात नामजद व पन्द्रह अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने तनाव होने को खारिज करते हुए कहाकि मौके फर पुलिस तैनात कर दी गई। बताया आज बुधवार को शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Next Story

विविध