Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

Bharat Jodo Yatra MP Latest News : भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने पर प्राइमरी स्कूल टीचर सस्पेंड, जरूरी काम बताकर ली थी छुट्टी

Janjwar Desk
4 Dec 2022 4:13 AM GMT
Bharat Jodo Yatra Latest News : भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने पर प्राइमरी स्कूल टीचर सस्पेंड, जरूरी काम बताकर ली थी छुट्टी
x

Bharat Jodo Yatra Latest News : भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने पर प्राइमरी स्कूल टीचर सस्पेंड, जरूरी काम बताकर ली थी छुट्टी

Bharat Jodo Yatra MP Latest News : जनजातीय कार्य विभाग के सहायक आयुक्त एनएस रघुवंशी की ओर से जारी आदेश में कहा है कि राजेश कन्नोजे को सेवा आचरण नियमों के उल्लंघन और राजनीतिक रैली में भाग लेने के लिए निलंबित किया गया है।

Bharat Jodo Yatra MP Latest News : राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की अगुवाई में चल रही कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) में शामिल होना मध्य प्रदेश ( Madhya Pradesh ) के एक शिक्षक को भारी पड़ गया। सरकारी स्कूल के शिक्षक राजेश कन्नोजे (Rajesh Kanoje) को इस यात्रा में शामिल होने के आरोप में सस्पेंड ( Teacher suspended ) कर दिया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक राजेश ने बेहद ज़रूरी काम बताकर स्कूल से छुट्टी ली थी। बाद में सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें आने के बाद यह साबित हो गया कि वो भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए हैं।



दरअसल, यह मामला मध्य प्रदेश ( Madhya pradesh ) के बड़वानी जिले के सरकारी स्कूल से जुड़ा है। एमपी के जनजातीय मामले के विभाग के तहत जिले के कंसाया में संचालित प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक राजेश कन्नोजे ( Rajesh Kanoje ) को भारत जोड़ो यात्रा में भाग लेने के एक दिन बाद 25 नवंबर को सस्पेंड कर दिया गया। सोशल मीडिया पर उनका निलंबन आदेश सामने आने के बाद सभी को जानकारी मिली कि वह भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए थे।

जनजातीय कार्य विभाग के सहायक आयुक्त एनएस रघुवंशी की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि राजेश कन्नोजे को सेवा आचरण नियमों के उल्लंघन और एक राजनीतिक रैली में भाग लेने के लिए निलंबित किया गया है। उन्होंने बेहद ज़रूरी काम का हवाला देते हुए छुट्टी मांगी थी लेकिन उन्होंने एक राजनीतिक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट कीं। राजेश कन्नोजे ने 24 नवंबर को एक राजनीतिक पार्टी की ओर से निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होकर सेवा आचरण नियमों का उल्लंघन किया। साथ ही विभागीय स्तर पर भरोसा तोड़ने का काम भी किया।

Bharat Jodo Yatra Madhya pradesh News : वहीं एमपी कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष केके मिश्रा ने एक ट्वीट में कहा कि शिवराज सिंह चौहान सरकार ने कर्मचारियों को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखाओं में भाग लेने की अनुमति दी है लेकिन एक आदिवासी राजेश कन्नोजे को एक गैर-राजनीतिक रैली के दौरान राहुल गांधी को तीर-कमान देने के लिए निलंबित कर दिया। मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले से 23 नवंबर को पहुंची भारत जोड़ो यात्रा रविवार को राजस्थान में प्रवेश करेगी।

Next Story

विविध