Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

CBI raids on RJD MLC-MPs : फ्लोर टेस्ट से पहले Lalu के करीबी एमएलसी सहित 2 RJD सांसदों के घर पर CBI रेड, धरने पर बैठे सुनील सिंह के समर्थकों का हंगामा

Janjwar Desk
24 Aug 2022 3:47 AM GMT
CBI raids on RJD MLC-MPs : फ्लोर टेस्ट से पहले Lalu के करीबी एमएलसी सहित 2 RJD सांसदों के घर पर CBI रेड, धरने पर बैठे सुनील सिंह के समर्थकों का हंगामा
x

file photo

CBI raids on RJD MLC-MPs : सीबीआई ( CBI ) ने आरजेडी ( RJD ) एमपी डॉ. फैयाज अहमद के मधुबनी स्थित आवास, जमीन के बदले भर्ती घोटाले में शामिल अशफाक करीम और पूर्व एमएलसी सुबोध राय के घर पर भी छापेमारी की है।

CBI raids on RJD MLC-MPs : बिहार में आरजेडी प्रमुख लालू यादव ( Lalu Yadav ) और पूर्व सीएम राबड़ी देवी ( Rabri Devi ) के करीबी नेता और राष्ट्रीय जनता दल से एमएलएसी सुनील सिंह ( MLC Sunil singh ) के घर पर केंद्रीय जांच ब्यूरो ( CBI raids ) ने नीतीश सरकार के फ्लोर टेस्ट से एक दिन पहले छापेमारी की है। सीबीआई छापेमारी का भारी विरोध हो रहा है और मौके पर भारी हंगामा जारी है। आरजेडी के कोषाध्यक्ष सुनील सिंह अपने समर्थकों के साथ सीबीआई छापे विरोध में अपने ही घर के बाहर धरने पर बैठ गए हैं। सीबीआई ( CBI ) ने आरजेडी ( RJD MPs ) एमपी डॉ. फैयाज अहमद के मधुबनी स्थित आवास, जमीन के बदले भर्ती घोटाले में शामिल अशफाक करीम और पूर्व एमएलसी सुबोध राय के घर पर भी छापेमारी की है।

सुनील सिंह ने छापे को बताया सियासी साजिश

आरजेडी ने सुनील सिंह ( MLC Sunil Singh ) को बगैर कोई सूचना दिए सीबीआई की छापेमारी ( CBI raids on RJD MLC-MPs ) को केंद्रीय जांच एजेंसी का दुरुपयोग करार दिया है। आरजेडी ने आरोप लगाया है कि भाजपा ने जेडीयू-आरजेडी गठबंधन सरकार को डराने के लिए आज का दिन चुना है। भाजपा को पता है कल फ्लोर टेस्ट होना है। उससे पहले भाजपा के स्पीकर विजय कुमार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाकर उन्हें हटाना है। इस बात को ध्यान में रखते हुए भाजपा के आदेश पर सीबीआई की छापेमारी ( CBI raids ) जारी है। आरजेडी एमएलसी और लालू यादव ( Lalu Yadav ) और राबड़ी देवी ( Rabri Devi ) के करीबी एमएलसी सुनील सिंह ने इसे एक राजनीतिक साजिश करार दिया है।

लालू-राबड़ी के करीबी हैं सुनील सिंह

ताजा अपडेट यह है कि सुनील सिंह आरजेडी के कोषाध्यक्ष हैं। एमएलसी सुनील सिंह लालू यादव और राबड़ी देवी के सबसे ज्यादा करीबियों में से एक हैं। उनका नाम कोयला खनन से जुड़ा है। ताजा जानकारी यह है कि इसी मामले सीबीआई ने सुनील के आवास पर छापेमारी की है। सुनील सिंह 2003 से बिस्कोमान के अध्यक्ष हैं। सुनील सिंह सीबीआई रेड के विरोध में घर के बाहर धरने पर बैठ गए हैं। भारी संख्या में समर्थक भी उनके घर के बाहर पहुंच गए हैं और सुबह से ही हंगामा जारी है। एमएलसी सुनील सिंह के अलावा आरजेडी ( RJD MPs ) एमपी डॉ. फैयाज अहमद के मधुबनी स्थित आवास, जमीन के बदले भर्ती घोटाले में शामिल अशफाक करीम और पूर्व एमएलसी सुबोध राय के घर पर भी छापेमारी की है।

बिहार अपने ढंग से लेगा बदला : मनोज झा

CBI raids on RJD MLC-MPs : आरजेडी सांसद मनोज झा ने कहा कि सीबीआई छापे का बदला बिहार ( Bihar ) अपने ढंग से लेगा। उन्होंने आरोप लगाया है कि भाजपा ( BJP ) ने ईडी-सीबीआई ( ED-CBI ) को अपना जेबी संगठना बना लिया है। भाजपा के इशाने पर ही ये सब हो रहा है लेकिन आरजेडी ( RJD ) इससे डरने वाली नहीं है। बिहार में फ्लोर टेस्ट से ठीक पहले सीबीआई की रेड ( CBI raids ) आरजेडी नेताओं को डराने के लिए मारे गए हैं।

Next Story

विविध