Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

Bihar Politics: कार्तिक कुमार की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, अपहरण केस में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी

Janjwar Desk
1 Sep 2022 3:33 PM GMT
Bihar Politics: कार्तिक कुमार की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, अपहरण केस में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी
x

Bihar Politics: कार्तिक कुमार की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, अपहरण केस में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी

Bihar Politics: बिहार सरकार के पूर्व कानून मंत्री कार्तिक सिंह (Kartik Singh) पर शिकंजा कसता जा रहा है। आज दानापुर कोर्ट (Danapur Court) ने कार्तिक सिंह की अग्रिम जमानत (Anticipatory Bail) की मांग वाली याचिका को खारिज कर दिया।

Bihar Politics: बिहार सरकार के पूर्व कानून मंत्री कार्तिक सिंह (Kartik Singh) पर शिकंजा कसता जा रहा है। आज दानापुर कोर्ट (Danapur Court) ने कार्तिक सिंह की अग्रिम जमानत (Anticipatory Bail) की मांग वाली याचिका को खारिज कर दिया। दानापुर कोर्ट ने जमानत पर सुनवाई सुबह ही पूरी कर ली थी और फैसला सुरक्षित रख लिया था। अब कोर्ट ने कार्तिक सिंह की जमानत अर्जी खारिज (Bail Application Rejected) कर दी है। इस संबंध में वकील मोहम्मद कलाम अंसारी ने जानकारी दी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बिहार के पूर्व कानून मंत्री कार्तिक सिंह की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। कार्तिक को अपहरण के मामले में आरोपी बनाकर कोर्ट में पेश करने का आदेश दिया तो उस वक्त वो बिहार के कानून मंत्री पद की शपथ ले रहे थे। इसे लेकर बीजेपी ने खासा हंगामा किया। इसके बाद कार्तिक सिंह को गन्ना विभाग सौंप दिया गया। इस पर कार्तिक सिंह ने बुधवार की रात इस पद से इस्तीफा दे दिया।

उन्होंने अपने खिलाफ मामले के लिए दानापुर कोर्ट में अग्रिम जतानत की अर्जी लगाई। कोर्ट ने मामले की सुनवाई सुबह ही पूरी करके शाम चार बजे तक के लिए फैसला सुरक्षित रख लिया था। शाम करीब पांच बजे कोर्ट का फैसला सामने आया कि कार्तिक सिंह की जमानत अर्जी खारिज कर दी गई है। वकील मोहम्मद कलाम अंसारी ने बताया कि कार्तिक सिंह का अगला कदम क्या होगा, इस संबंध में वो ही बता सकते हैं। बहरहाल अभी उन्हें कोर्ट से किसी प्रकार की राहत नहीं मिल सकी है।

कार्तिक सिंह के वकील जनार्दन राय ने आज कोर्ट के समक्ष अपनी दलीलें रखीं। उन्होंने बताया कि कार्तिक सिंह पर बिहटा में राजीव रंजन के अपहरण का आरोप है। इसे लेकर बिहटा थाने में एफआईआर भी दर्ज है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस मामले में पूर्व मंत्री का कोई सरोकार नहीं है। उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं मिले हैं। उधर, कार्तिक सिंह ने भारतीय जनता पार्टी पर उन्हें फंसाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी के दबाव के चलते ही उनसे कानून विभाग छीना गया। उन्होंने कहा कि मुझे राजनीतिक साजिश में फंसाया जा रहा है। उधर, बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने बिहार सरकार पर तंज कसा था। इसके बाद बिहार सरकार के मंत्री जमा खान ने बीजेपी पर पलटवार किया था। ऐसे में बीजेपी और जनता दल (यूनाइटेड) के बीच घमासान चल रहा है।

Janjwar Desk

Janjwar Desk

    Next Story

    विविध