Begin typing your search above and press return to search.
बिहार

बिहार: बच्चों समेत 5 की झुलसकर मौत, गैस सिलिंडर में रिसाव से लग गई थी आग

Janjwar Desk
21 July 2020 8:29 AM GMT
बिहार: बच्चों समेत 5 की झुलसकर मौत, गैस सिलिंडर में रिसाव से लग गई थी आग
x
घटना में 5 बच्चों समेत 7 लोग बुरी तरह से झुलस गए, बताया जा रहा है कि अभी 2 लोगों का इलाज चल रहा है। उन दोनों की स्थिति भी गंभीर बताई जा रही है....

पटना। बिहार के पूर्णिया जिले में खाना बनाने वाले गैस सिलिंडर में लगी आग में झुलसकर 5 लोगों की मौत हो गई है। बताया जाता है कि घरेलू गैस सिलिंडर में रिसाव हो रही थी। महिला को पता नहीं चला। उसने चूल्हा जलाने के लिए जैसे ही लाइटर जलाया, सिलिंडर में आग लग गई और इसकी जद में वह महिला, एक पुरूष और पांच बच्चे आ गए। सभी बुरी तरह से झुलस गए।

घटना बिहार के पूर्णिया जिले के बायसी प्रखंड के खपड़ा पंचायत स्थित ग्वालगांव के वार्ड संख्या 7 की बताई जाती है। जानकारी के अनुसार, घटना के बाद अफरा तफरी मच गई। इस दौरान 3 वर्षीया प्रीति कुमारी की मौत हो गई।गांव के लोगों ने बाकी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। प्रीति हरेरामपुर निवासी पप्पू यादव की पुत्री बताई जाती है, जो अपनी मां बेबी देवी के साथ अपने नाना के यहां आई हुई थी।

बताया जाता है कि आग में वीरेंद्र यादव के पुत्र पिंटु यादव और उनकी बहन बेबी देवी और 4 बच्चों को इलाज हेतु पूर्णिया ले जाया गया। इनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए वहां से भागलपुर रेफर किया गया था, पर रास्ते मे ही इनमें से चार की मौत हो गई।

अबतक उपलब्ध जानकारी के अनुसार, मृतकों में बेबी देवी, पिंटु यादव, प्रीति कुमारी र दो अन्य शामिल बताए जाते हैं। बायसी के सीओ ने मीडिया से 5 लोगों के मौत की पुष्टि की है। घटना के बाद गांव में मातमी माहौल है और परिजनों के करुण क्रंदन से माहौल गमगीन हो गया है।

Next Story

विविध