Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

न्यूज वेबसाइट 'The Wire' पर दर्ज हुई FIR, बीजेपी IT Cell प्रभारी अमित मालवीय ने दी थी छवि खराब करने की शिकायत

Janjwar Desk
29 Oct 2022 11:31 PM IST
BJP It Cell के मुखिया अमित मालवीय ने द वायर पर कराई FIR, पुलिस को दी प्रतिष्ठा खराब करने की शिकायत
x

BJP It Cell के मुखिया अमित मालवीय ने द वायर पर कराई FIR, पुलिस को दी प्रतिष्ठा खराब करने की शिकायत

BJP Loged Fir The Wire: भारतीय जनता पार्टी की आईटी सेल (IT Cell) के मुखिया अमित मालवीय ने समाचार वेबसाइट द वायर (The Wire) के खिलाफ FIR दर्ज करवाई है। दिल्ली पुलिस में यह शिकायत दर्ज कराते हुए मालवीय की तरफ से गंभीर आरोप लगाये हैं...

BJP Loged Fir The Wire: भारतीय जनता पार्टी की आईटी सेल (IT Cell) के मुखिया अमित मालवीय ने समाचार वेबसाइट द वायर (The Wire) के खिलाफ FIR दर्ज करवाई है। दिल्ली पुलिस में यह शिकायत दर्ज कराते हुए मालवीय की तरफ से गंभीर आरोप लगाये हैं। दिल्ली पुलिस ने अमित मालवीय से मिली शिकायत के आधार पर द वायर के संस्थापक संपादक समेत उनकी टीम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

पुलिस (Police) को दी शिकायत में अमित मालवीय (Amit Malviya) ने आरोप लगाते हुए कहा कि, 'मीडिया कंपनी द वायर (The Wire) ने मेरी प्रतिष्ठा को खराब करने और धूमिल करने के लिए फर्जी रिपोर्ट तैयार की है।

BJP आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने The Wire के संस्थापक सिद्धार्थ वरदराजन, संपादक सिद्धार्थ भाटिया व एमके वेणु, उप-संपादक जान्ह्वी सेन, उप-संपादक और कार्यकारी समाचार निर्माता फाउंडेशन फॉर द वायर के खिलाफ दिल्ली पुलिस के विशेष सीपी के पास आपराधिक शिकायत दर्ज की गई। गौरतलब है कि अमित मालवीय मौजूदा समय में भाजपा आईटी सेल के साथ पश्चिम बंगाल में पार्टी के सह-प्रभारी की जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

इन धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा

अमित मालवीय की शिकायत पर पुलिस ने स्वतंत्र पत्रकारिता और अन्य अज्ञात व्यक्तियों के अपराध के लिए 420, 468, 469, 471, 500, 120B और दफा 34 IPC के तहत मामला दर्ज किया है। इनपुट है कि पुलिस ने मामला दर्ज किये जाने के साथ ही इसकी जांच भी शुरू कर दी है।

Next Story

विविध