Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

Gold in Bihar: बिहार के इस जिले में है देश का 44% सोना, केंद्र सरकार की पुष्टि के बाद स्थानीय लोगों में हर्ष

Janjwar Desk
3 Dec 2021 8:36 AM GMT
Gold in Bihar: बिहार के इस जिले में है देश का 44% सोना, केंद्र सरकार की पुष्टि के बाद स्थानीय लोगों में हर्ष
x

(बिहार में मिला देश का सबसे बड़ा सोने का भंडार) Pic Credit: Social Media

Gold in Bihar: स्थानीय लोगों के मुताबिक काफी पहले यहां की मिट्टी में सोने के बिल्कुल बारीक टुकड़े मिलते थे। उस दौरान लोग मिट्टी को नदी के पानी में साफ कर सोना निकालते थे...

Gold in Bihar: भारत की मिट्टी में सोने, कोयला, हीरा जैसी किमती धातुओं के अथाह भंडार के कारण इसे सोने की चिड़ियां नाम से जाना जाता था। मगर, मुगलों से लेकर अंग्रेज शासकों ने इसे लूटने में कोई कसर नहीं छोड़ी। मगर, भारत की मिट्टी ने सदियों से अपने अंदर सोने की अथाह भंडार छिपा रखा है, जहां तक पहुंचना किसी भी शासक के लिए संभव नहीं था। एक ऐसा ही गुप्त स्वर्ण भंडार बिहार से मिला है। बिहार के इस जिले में बहुमूल्य धातु सोना का इतना स्‍टॉक है, जितना देश के सभी राज्यों के भंडार को मिला दें तो भी नहीं होगा। यह जानकारी खुद केंद्र सरकार के मंत्री ने संसद के शीतकालीन सत्र में दी है।

दरअसल, बिहार भाजपा के अध्‍यक्ष और लोकसभा सदस्‍य संजय जायसवाल ने सदन में केंद्र सरकार से जानकारी मांगी थी। उन्‍होंने पूछा कि देश में सर्वाधिक स्‍वर्ण भंडार क्‍या बिहार में मौजूद है? उन्‍होंने पश्चिम चंपारण सहित बिहार के अन्‍य जिलों में स्‍वर्ण भंडार के सर्वेक्षण को लेकर केंद्र सरकार से जानकारी मांगी थी। इसके जवाब में खान, कोयला एवं संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने बताया कि बिहार के जमुई जिला में देश का 44 प्रतिशत सोना छिपा है।

बिहार में देश का 44 फिसदी सोने भंडार

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि बिहार के जमुई जिले के सोनो इलाकों में सोने की खदान में इतना सोना है जितना देश में और कहीं नहीं है। बिहार बीजेपी के अध्‍यक्ष और लोकसभा सदस्‍य संजय जायसवाल ने इसी शीतकालीन सत्र में इसको लेकर केंद्र सरकार से जानकारी मांगी थी। केंद्रीय खान, कोयला एवं संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने एक खत के जरिए बताया कि 'देश में कुल 501.83 टन का प्राथमिक स्‍वर्ण अयस्‍क भंडार है, जिसमें 654.74 टन सोना है। इसमें 44 फीसदी सोना केवल बिहार में पाया गया है। प्रदेश के के जमुई जिले के सोनो क्षेत्र में 37.6 टन धातु अयस्‍क सहित 222.885 म‍िलियन टन स्‍वर्ण धातु से संपन्‍न भंडार मिला है।'

सर्वेक्षण टीम ने की सोना भंडार की पुष्टि

बिहार के जमुई में देश का कुल 44 फीसदी सोना मिलने की जानकारी के बाद स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है। जिले के सोनो क्षेत्र के चुरहेत गांव के लोगों के मुताबिक इलाके के 8 किलोमीटर के दायरे में मिट्टी में चमकने वाली धातु दिखाई देती है जो सोना ही है। गांव के निवासियों ने बताया कि 15 साल पहले ही यहां सर्वेक्षण के लिए कोलकाता से एक टीम आई थी। तभी इलाके में अथाह स्वर्ण भंडार को लेकर पुष्टि हुई थी। यहां के स्थानीय लोगों के मुताबिक काफी पहले यहां की मिट्टी में सोने के बिल्कुल बारीक टुकड़े मिलते थे। उस दौरान करमटिया के लोग मिट्टी को नदी के पानी में साफ कर छानते हुए सोना निकालते थे।

गौरतलब है कि संसद सत्र में केंद्रीय मंत्री ने बताया कि सोनो क्षेत्र में 37.6 टन धातु अयस्‍क सहित 222.885 म‍िलियन टन स्‍वर्ण धातु से संपन्‍न भंडार मिला है। बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय जायसवाल ने लोकसभा से मिले उत्‍तर का पत्र को अपने सोशल मीडिया पर साझा किया है। इसमें केंद्रीय मंत्री के हवाले से बताया गया है कि देश में कुल 501.83 टन का प्राथमिक स्‍वर्ण अयस्‍क भंडार है, जिसमें 654.74 टन स्‍वर्ण धातु है। इसमें 44 फीसद सोना तो केवल बिहार में ही पाया गया है।

Next Story

विविध