Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

Complaint Against Ranveer Singh: Ranveer Singh को न्यूड फोटोशूट कराना पड़ा भारी, एक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज

Janjwar Desk
26 July 2022 11:19 AM GMT
रणवीर सिंह अपने न्यूड फोटोशूट को लेकर लगातार सुर्खियों में, रणवीर सिंह के खिलाफ मुंबई में शिकायत दर्ज
x

रणवीर सिंह अपने न्यूड फोटोशूट को लेकर लगातार सुर्खियों में, रणवीर सिंह के खिलाफ मुंबई में शिकायत दर्ज

Complaint Against Ranveer Singh: अभिनेता रणवीर पर महिलाओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के मामले में मुंबई पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है। समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई पुलिस को मिली शिकायत में रणवीर सिंह पर महिलाओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया गया है...

Complaint Against Ranveer Singh: बीते दिनों रणवीर सिंह ने अपना एक न्यूड फोटोशूट कराया था। उसे लेकर अभिनेता आजकल काफी सुर्खियों में हैं। इन फोटोशूट को लेकर रणवीर सिंह को काफी ट्रोल भी किया गया। इस फोटोशूट के चलते रणवीर की मुश्किले कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सोशल मीडिया पर ट्रोल होने के साथ-साथ वे अब सामाजिक संस्थाओं के विरोध के भी शिकार हो रहे हैं। मिली जानकारियों के मुताबिक रणवीर सिंह पर अब कानूनी कारवाही हो सकती हैं।

भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप

अभिनेता रणवीर पर महिलाओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के मामले में मुंबई पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है। समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई पुलिस को मिली शिकायत में रणवीर सिंह पर महिलाओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया गया है। एएनआई ने अपने ट्वीट में बताया, अभिनेता रणवीर सिंह के खिलाफ मुंबई के चेंबूर पुलिस स्टेशन में इंस्टाग्राम पर न्यूड फोटोज पोस्ट करने के लिए शिकायत दर्ज की गई है। रणवीर के खिलाफ दर्ज कराई गयी शिकायतों को लेकर अभी ज्यादा जानकारिया सामने नहीं आई हैं।

कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना

रणवीर की यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों को लेकर काफी लोग उनका समर्थन भी कर रहे है। परन्तु बहुत से लोग इसका जोरदार विरोध कर रहे हैं। टीएमसी सांसद और बंगाली अभिनेत्री मिमी चक्रवर्ती ने उनसे कई तीखे सवाल किए थे। वही अर्जुन कपूर ने इसे लेकर अपने एक बयान में कहा, जहां तक ​​ट्रोल्स की बात है तो उन्हें जिंदगी में उतनी अहमियत नहीं दी जानी चाहिए. कुछ तो लोग कहेंगे, उनका काम कहना है। जो ठीक लगे वही करो।'

उन्हें सिर्फ प्यार ही देना चाहिए

आलिया भट्ट से रणवीर सिंह के इस न्यूड फोटोशूट पर सवाल किया गया तो एक्ट्रेस का जवाब था, मैं अपने पसंदीदा रणवीर सिंह के लिए कुछ भी नेगेटिव कुछ नहीं कह सकती, इसलिए मैं इस सवाल को भी बर्दाश्त नहीं कर सकती हूं। मैं उनसे बहुत प्यार करती हूं और वो हर किसी के फेवरेट अभिनेता हैं। उन्होंने हमें अपनी फिल्मों से इतना कुछ दिया है तो हमें उन्हें सिर्फ प्यार ही देना चाहिए। आपको बता दें, रणवीर सिंह ने हाल ही में एक पेपर मैगजीन के लिए फोटोशूट कराया था, जिनमें वो बिना कपड़ों के जमीन पर लेटकर पोज देते हुए दिख रहे हैं। इन तस्वीरों को अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया था। जिन्होंने सोशल मीडिया पर आते ही तहलका मचा दिया था।

Next Story

विविध