Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

Petrol-Diesel की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, चुनाव खत्म लूट चालू के नारे के साथ प्रदर्शन, राहुल गांधी समेत कई दिग्गज शामिल

Janjwar Desk
31 March 2022 6:51 AM GMT
Petrol-Diesel  की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, चुनाव खत्म लूट चालू के नारे के साथ प्रदर्शन, राहुल गांधी समेत कई दिग्गज शामिल
x

Petrol-Diesel की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, चुनाव खत्म लूट चालू के नारे के साथ प्रदर्शन, राहुल गांधी समेत कई दिग्गज शामिल

Congress Protest : पेट्रोल डीजल के दामों में 10 दिनों में 9 बार वृद्धि हुई है, लगातार बढ़ती कीमतों के खिलाफ विरोध करने आज कांग्रेस (Congress) देशव्यापी प्रदर्शन करने उतरा है..

Congress Protest : पेट्रोल डीजल (Petrol-Diesel Price Hike) के दामों में लगातार बढ़ोतरी जारी है। ईंधनों के दामों में एक बार फिर इजाफा हुआ है। बता दें कि तेल कंपनियों की ओर से 22 मार्च को पेट्रोल डीजल के दामों में 80-80 पैसो की बढ़ोतरी की गई थी। 25 मार्च को दामों में स्थिरता बनी हुई थी लेकिन उसके बाद से लगातार वृद्धि हो रही है। ऐसे में 10 दिनों में 9 बार पेट्रोल डीजल के दामों में वृद्धि हुई है। वहीं लगातार बढ़ती कीमतों के खिलाफ विरोध करने आज यानी गुरुवार को कांग्रेस (Congress) देशव्यापी प्रदर्शन करने उतरा है। बता दें कि इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) समेत कई दिग्गज शामिल हुए है।

सरकार के खिलाफ कर रहे हैं जमकर नारेबाजी

बता दें कि पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस संसद के सामने विजय चौक के करीब देशव्यापी प्रदर्शन कर रहा है, इस प्रदर्शन में कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत अन्य गई दिग्गज शामिल है। मीडिया रिपोट्स के अनुसार विजय चौक के मीडिया लॉन में कांग्रेस सांसद करीब एक घंटे पर धरने पर बैठेंगे तो वहीं प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं समेत कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की है। प्रदर्शन के दौरान सभी नेता 'चुनाव खत्म लूट चालू' के नारे लगते हुए नजर आए।

इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ : राहुल गांधी

विरोध प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि 'आज हमारे कांग्रेस सांसद और हर राज्य में हमारे नेता पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। हमारी मांग है कि पेट्रोल डीजल के दामों में बढ़ोतरी को रोका जाए। इसका असर गरीबों पर हो रहा है। गैस सिलेंडर के दाम दोगुने हो गए हैं। इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ। सरकार का एजेंडा साफ है कि गरीब से पैसा निकला जाए और दो तीन अरबपतियों को दे दिया जाए। पुरे देश में हमारा प्रदर्शन चलेगा और काफी दिनों तक चलेगा' राहुल गांधी ने आगे कहा कि 'हमने चुनाव के समय भी लोगों से कहा था कि पेट्रोल ले लो चुनाव के बाद सरकार पैसे बढ़ा देगी।'

पेट्रोल डीजल की कीमतें अनावश्यक बढ़ रहे हैं - मल्लिकार्जुन खड़गे

कांग्रेस नेता मल्लिकाजुर्न खड़गे ने कहा कि हर दिन पेट्रोल- डीजल और अन्य चीजों के दाम अनावश्यक बढ़ रहे हैं और इसका परिणाम अनावश्यक वस्तुओं पर हो रहा है इसलिए आज हम राहुल गांधी के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहे हैं। कांग्रेस की मांग है कि यूपीए सरकार के दौरान जो कीमतें थी वो किया जाना चाहिए।

101 रुपए का तेल भराने पर 52 रुपए सरकार के पास जा रहे हैं : शशि थरूर

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा कि जब पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ते हैं तब हर चीज के दाम बढ़ते हैं। जब दुनिया में कच्चे तेल के दाम सबसे कम थे तब भी यह सरकार पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ा रही थी। 101 रुपए का तेल भराने में 52 रुपए सरकार के पास एक्साइज टैक्स के रूप में जा रहे हैं।

Next Story

विविध