Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

'मोदी मेड डिजास्टर' भुगत रहा देश, राहुल गांधी ने गिनाए छह कारण

Janjwar Desk
2 Sep 2020 12:32 PM GMT
मोदी मेड डिजास्टर भुगत रहा देश, राहुल गांधी ने गिनाए छह कारण
x

File photo

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार को घेरते हुए बुधवार को कहा कि देश आज 'मोदी मेड डिजास्टर' की वजह से कराह रहा है, राहुल ने छह बिन्दुओं के आधार पर सरकार की नीतियों को गलत ठहराया है....

जनज्वार। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने देश की समस्याओं को 'मोदी मेड डिजास्टर' करार दिया है। सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में ऐतिहासिक गिरावट और सीमा पर चीन के साथ जारी तनाव के बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर फिर हमला बोला है। इस बार उन्होंने कहा कि देश में जितनी समस्याएं हैं वे सभी 'मोदी मेड डिजास्टर' हैं।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार को घेरते हुए बुधवार को कहा कि देश आज 'मोदी मेड डिजास्टर' की वजह से कराह रहा है। ट्वीट कर राहुल ने छह बिन्दुओं के आधार पर सरकार की नीतियों को गलत ठहराया है।

ट्वीट कर उन्होंने लिखा 'जीडीपी में -23.9 प्रतिशत की ऐतिहासिक गिरावट, 45 सालों में सबसे ज्यादा बेरोजगारी, 12 करोड़ नौकरियां खत्म, केंद्र राज्यों को जीएसटी मुआवजा नहीं दे रहा, दुनिया में सबसे ज्यादा नए कोविड केस और मौतें भारत में हो रही हैं। इतना ही नहीं देश की सीमाओं पर विदेशी घुसपैठ की घटनाएं… ये सभी सरकार की गैरजिम्मेदाराना रवैये और नीति निर्धारण में खामियों का परिणाम है।'


राहुल गांधी ने एक और ट्वीट कर लिखा ''फूट डालो और राज करो' एक घिनौनी नीति थी और हमेशा रहेगी। ऐसी सोच को देश ने पहले भी पराजित किया था और आज भी करेगा क्योंकि भाईचारा और सद्भावना हमारे लोकतंत्र की नीव हैं।''

वैसे इससे पहले भी राहुल गांधी मोदी सरकार की नीतियों को लेकर लगातार हमलावर रहे हैं।वे पूर्व में मोदी सरकार पर देश की अर्थव्यवस्था को बर्बाद करने का आरोप लगा चुके हैं। बीते मंगलवार को उन्होंने ट्वीट कर कहा था, 'देश की अर्थव्यवस्था की बर्बादी नोटबंदी से शुरू हुई थी। तब से सरकार ने एक के बाद एक गलत नीतियों की लाइन लगा दी।'

उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार ने सोमवार को जीडीपी का डाटा जारी किया था, जिसमें बताया गया कि चालू वित्त वर्ष 2020-21 की अप्रैल-जून तिमाही में 23.9 प्रतिशत की भारी गिरावट आई है। 40 साल बाद जीडीपी में ऐसी गिरावट देखी गई है। इसी आंकड़े को लेकर विपक्षी पार्टी खासकर कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार के प्रति हमलावर रुख अख्तियार किया हुआ है।

Next Story

विविध