Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

Dehradun News : मंत्री रेखा आर्य के विभाग के निमंत्रण पत्र पर मचा बवाल, कांग्रेस ने मुख्यमंत्री से की ये मांग

Janjwar Desk
22 July 2022 11:20 AM GMT
Dehradun News : मंत्री रेखा आर्य के विभाग के निमंत्रण पत्र पर मचा बवाल, कांग्रेस ने मुख्यमंत्री से की ये मांग
x

Dehradun News : मंत्री रेखा आर्य के विभाग के निमंत्रण पत्र पर मचा बवाल, कांग्रेस ने मुख्यमंत्री से की ये मांग

Dehradun News : खाद्य मंत्री रेखा आर्य विवादित बयान देते हुए कहती हैं कि मैंने किसी की कनपटी पर बंदूक रखकर निमंत्रण नहीं दिया है, जिसको आना है वह अपनी मर्जी से आ सकता है...

Dehradun News : अक्सर विवादों में रहने वाली उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य एक बार फिर विवादों में आ घिरी हैं। ये विवाद उनके ही विभाग द्वारा जारी की गई दो चिट्ठियों को लेकर है। एक लेटर में विभाग के कर्मचारी और अधिकारियों से अगले महीने यूपी के बरेली में होने वाले धार्मिक आयोजन में हिस्सा लेने की बात कही गई है। यह आयोजन कोई और नहीं बल्कि विभाग की मंत्री रेखा आर्य करवा रही हैं। वहीं दूसरा पत्र बाल विकास विभाग से है, जिसमें सभी अधिकारियों- कर्मचारियों और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों से जलाभिषेक करने के निर्देश दिए गए हैं। ये फोटो सोशल मीडिया में शेयर करने के भी निर्देश दिए हैं।

निमंत्रण पत्र को लेकर पैदा हुआ विवाद

उत्तराखंड सप्लाई डिपार्टमेंट के अधिकारी कर्मचारी अगस्त फर्स्ट यूपी में बरेली में एक धार्मिक आयोजन में व्यस्त रहेंगे। यह आयोजन विभागीय मंत्री रेखा आर्य ही करवा रही हैं। इस कार्यक्रम में अधिकारियों और कर्मचारियों को भी इनवाइट किया गया है। इसके लिए बकायदा विभागीय पत्र जारी किया गया है। यहां पत्र खाद्य विभाग के अपर आयुक्त पीएस पांगती से जारी किया है, जिसको लेकर विवाद हो गया है।

कनपटी बंदूक रखकर नहीं दिया निमंत्रण

इस मामले में खाद्य मंत्री रेखा आर्य विवादित बयान देते हुए कहती हैं कि मैंने किसी की कनपटी पर बंदूक रखकर निमंत्रण नहीं दिया है, जिसको आना है वह अपनी मर्जी से आ सकता है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा है कि वे पता करेंगी कि यह पत्र किस स्तर पर लिखा गया है।

कांग्रेस ने मुख्यमंत्री से की है मांग

वहीं विवादित पत्र पर कांग्रेस ने आपत्ति जताई है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने इस पर मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर संज्ञान लेने की मांग की है। यह स्थिति तब है, जब राज्य में मानसून के चलते छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं और दूसरी तरफ खाद्य मंत्री के नीचे कार्यक्रम के लिए उत्तराखंड से बाहर विभाग के अधिकारी कर्मचारियों को निमंत्रण दिया जा रहा है। मामले में करण माहरा ने कहा है कि मंत्री रेखा आर्य जिस तरह की भाषा का प्रयोग कर रहे हैं, वह किसी और आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्ति द्वारा की जाती है।

Next Story

विविध