Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

Delhi News : कांग्रेस का महंगाई के खिलाफ हल्लाबोल, हिरासत में राहुल और प्रियंका गांधी

Janjwar Desk
5 Aug 2022 1:16 PM IST
Delhi News : कांग्रेस का महंगाई के खिलाफ हल्लाबोल, राहुल और प्रियंका गांधी हिरासत में
x

Delhi News : कांग्रेस का महंगाई के खिलाफ हल्लाबोल, राहुल और प्रियंका गांधी हिरासत में 

Delhi News : दिल्ली पुलिस ( Delhi Police ) ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ( Rahul Gandhi ) और पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी ( Priyanka Gandhi ) को हिरासत में लिया।

Delhi News : कांग्रेस ( Congress ) ने मोदी सरकार ( Modi Government ) के खिलाफ हल्ला बोल ( Halla Bol )दिया है। शुक्रवार को दिल्ली के लुटियन जोन में महंगाई ( inflation ) के खिलाफ कांग्रेस के जोरदार प्रदर्शन ( Congress protest ) के दौरान दिल्ली पुलिस ( Delhi Police ) ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ( Rahul Gandhi ) और पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी ( Priyanka Gandhi ) को हिरासत ( Delhi Police detain ) में ले लिया है।

धरने पर बैठे कांग्रेस नेता

कांग्रेस का महंगाई के खिलाफ देशभर में हल्लाबोल जारी है। शुक्रवार को दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा को हिरासत में ले लिया है। कांग्रेस के कई सांसद विजय चौक पर धरने पर बैठ गए हैं।

इससे पहले राहुल गांधी कांग्रेस सांसदों के साथ संसद भवन से राष्ट्रपति भवन तक मार्च निकाल रहे थे लेकिन पुलिस ने उन्हें विजय चौक पर ही रोक दिया। राष्ट्रपति भवन जाने की जिद पर अड़े राहुल गांधी समेत कई कांग्रेसी नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया। दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस को इस मार्च की अनुमति नहीं दी थी। इस इलाके में धारा 144 लागू है। दूसरी तरफ कांग्रेस दफ्तर से मार्च निकाल रहीं प्रियंका गांधी को भी हिरासत में ले लिया गया।

राहुल ने लगाया सांसदों से मारपीट का आरोप

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मीडिया से कहा कि सभी सांसद महंगाई के मुद्दे को उठाने के लिए राष्ट्रपति भवन जा रहे थे लेकिन हमें आगे नहीं जाने दिया जा रहा है। हमारा काम जनता के मुद्दों को उठाने का है। कुछ सांसदों को हिरासत में लिया गया है। कुछ के साथ मारपीट भी हुई।

पुलिस ने नहीं दी राष्ट्रपति भवन तक जाने की इजाजत

वहीं कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने कहा कि0 हम राष्ट्रपति भवन तक मार्च निकालने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन पुलिस ने हमें रोक दिया। पुलिस का कहना है कि इस इलाके में धारा 144 लागू है। यहां विरोध प्रदर्शन की इजाजत नहीं है। कांग्रेस सांसदों ने खुद को गिरफ्तार करने की मांग की है। कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने कहा कि यह विरोध महंगाई और अग्निपथ को लेकर है। महंगाई ने सभी पर असर डाला है। राजनीतिक पार्टी होने के नाते हमारा कर्तव्य है कि लोगों की आवाज को उठाएं।

महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन से पहले राहुल गांधी ने मीडिया से बातचीत में कहा था कि मोदी सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है। आप लोग तानाशाही का मजा ले रहे हैं। महंगाई पर मोदी सरकार रोज झूठ बोल रही है। ईडी के नाम पर विरोध करने वालों को गिरफ्तार किया जा रहा है। हम इससे नहीं डरेंगे। सरकार के खिलाफ हमारा आंदोलन जारी रहेगा।

Next Story

विविध