Begin typing your search above and press return to search.
दिल्ली

Delhi MCD Election Result Live: कभी आप आगे तो कभी बीजेपी- इधर, जश्न की तैयारी में पार्टी के आम आदमी

Janjwar Desk
7 Dec 2022 5:03 AM GMT
Delhi MCD Election Result Live: कभी आप आगे तो कभी बीजेपी-  इधर, जश्न की तैयारी में पार्टी के आम आदमी
x

BJP Mission 2024: वोट प्रतिशत में घटे मार्जिन के साथ 2024 से पहले BJP का टेस्ट लेंगे इन 9 राज्यों के विधानसभा चुनाव

Delhi MCD Election Result Live: दिल्ली एमसीडी चुनाव - 2022 के लिए कांटे की टक्कर जारी है। एक पार्टी को छोड़ दो पार्टियां अपनी अपनी जीत का दावा कर रही हैं। कांग्रेस का कोई नाम तक लेने को राजी नहीं दिख रहा है। सिर्फ कभी भाजपा तो कभी आप को बहुमत मिलता दिख रहा है...

Delhi MCD Election Result Live: दिल्ली एमसीडी चुनाव - 2022 के लिए कांटे की टक्कर जारी है। एक पार्टी को छोड़ दो पार्टियां अपनी अपनी जीत का दावा कर रही हैं। कांग्रेस का कोई नाम तक लेने को राजी नहीं दिख रहा है। सिर्फ कभी भाजपा तो कभी आप को बहुमत मिलता दिख रहा है। अभी थोड़ी देर पहले दिल्ली चुनाव आयोग के मुताबिक भाजपा को 109 और आप को 105 सीटें मिलती दिख रही हैं।

अभी तक के मिले रूझानों के मुताबिक वेस्ट पटेल नगर, मयूर विहार फेज वन, चांदनी चौक जैसे तमाम इलाकों ने आप ने बढ़त बनाई हुई है। वहीं भाजपा ने तीसरे राउंड में चांदनी चौक में बढ़त बना ली है। शाहदरा में भी भाजपा आगे है। संगम पार्क के वार्ड नंबर 67 से कांग्रेस का प्रत्याशी आगे चल रहा है। बवाना इलाके से भाजपा को बढ़त मिलने की सूचना है।

वही, इस प्रदर्शन को लेकर आम आदमी पार्टी में खुशी की लहर देखी जा रही है। पार्टी गदगद है। पार्टी के प्रवक्ता व विधायक सौरभ भारद्वाज ने दावा किया है कि AAP एमसीडी के इस इलेक्शन में 180 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करेगी। इनपुट यह भी मिल रहा है कि आप के केंद्रीय दफ्तर में कार्यकर्ताओं की संख्या बढ़ने लगी है। और तो तमाम कार्यकर्ता, पदाधिकारी जश्न की तैयारियों में भी लग गये हैं।

एमसीडी के चुनावों में आम आदमी पार्टी को रूझानों में करीब 45 फीसदी वोट मिला है। जबकि भाजपा को करीब 35 फीसदी वोट मिले हैं। दोनों पार्टियों के वोट शेयर में 10 फीसदी का अंतर है। दूसरी तरफ चुनावों में कांग्रेस को भारी नुकसान हुआ है। वहीं, चुनाव आयोग के आंकड़ों में आम आदमी पार्टी को पहली बार बड़ी बढ़त मिलती दिखाई दे रही है। चुनाव आयोग के आंकड़ों में भाजपा 110 सीटों पर आगे है तो आम आदमी पार्टी 114 सीटों पर आगे चल रही है।

इसके अलावा कांग्रेस 09 सीटों पर आगे चल रही है। आंकडों के मुताबिक गौतम गंभीर के संसदीय क्षेत्र में भाजपा को बढ़त बनती दिखाई दी है। वहां पर भाजपा 32 सीटों में से 19 पर आगे चल रही है। इसके अलावा भाजपा नेता हर्षवर्धन, प्रवेश वर्मा के क्षेत्र में भाजपा आगे चल रही है। सांसद मीनाक्षी लेखी के लोकसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच बराबर की टक्कर है।

गौरतलब है कि साल 2017 में हुए एमसीडी चुनावों में भाजपा को भारी बहुमत मिला था। तीनों एमसीडी में भाजपा की पूर्ण बहुमत से सरकार बनी। तब भाजपा को 181 सीटें, आम आदमी पार्टी को 48 सीटें, कांग्रेस को 30 और अन्य को 11 सीटें मिलीं थीं।

Next Story

विविध