Begin typing your search above and press return to search.
दिल्ली

Delhi MCD Election Result Live: 'आप' ने ढ़हाया BJP का किला, 2024 में होगा नरेंद्र मोदी vs केजरीवाल- संजय सिंह

Janjwar Desk
7 Dec 2022 8:04 AM GMT
Delhi MCD Election Result Live: आप ने ढ़हाया BJP का किला, 2024 में होगा नरेंद्र मोदी vs केजरीवाल- संजय सिंह
x

Delhi MCD Election Result Live: 'आप' ने ढ़हाया BJP का किला, 2024 में होगा नरेंद्र मोदी vs केजरीवाल- संजय सिंह

Delhi MCD Election Result Live: दिल्ली नगर निगम चुनाव में 250 वार्डों के लिए वोटों की गिनती जारी है। आम आदमी पार्टी बहुमत के लिए जरूरी 126 के आंकड़े से आगे है, भारतीय जनता पार्टी अब बहुमत से काफी पीछे हो गई है...

Delhi MCD Election Result Live: दिल्ली नगर निगम चुनाव में 250 वार्डों के लिए वोटों की गिनती जारी है। आम आदमी पार्टी बहुमत के लिए जरूरी 126 के आंकड़े से आगे है, भारतीय जनता पार्टी अब बहुमत से काफी पीछे हो गई है। वहीं, कांग्रेस महज 10 वार्डों में आगे चल रही है। Aam Admi Party ने इस बढ़त को देखते हुए जश्न मनाना शुरू कर दिया है।

दिल्ली एमसीडी चुनाव - 2022 को लेकर दूसरी तरफ भाजपा का कहना है कि अभी गिनती जारी है, उनकी पार्टी को निश्चित रूप से बहुमत हासिल होगा। इन आंकड़ों को देखते हुए आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने कहा कि, अभी तक भाजपा कहती थी कि आम आदमी पार्टी सिर्फ भाजपा को ही हरा सकती है, लेकिन आज उनके इस दर्द की दवा भी केजरीवाल ने कर दी है।

संजय ने कहा कि आज वे भाजपा को हराने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने नगर निगम चुनाव में 17 केंद्रीय मंत्री, 8 मुख्यमंत्री, 100 सांसद और जेपी नड्डा ने पूरा जोर लगा दिया, फिर भी आम आदमी पार्टी जीत रही है। संजय सिंह ने कहा कि अब 2024 में केजरीवाल बनाम नरेंद्र मोदी की लड़ाई होगी। संजय ने आगे कहा, 15 साल से जहां भाजपा का राज था, वो किला केजरीवाल ने ध्वस्त कर दिया है।

बता दें कि 250 वार्डों के लिए मतगणना चल रही है। अब के आए नतीजों में आम आदमी पार्टी 137 सीटों पर आगे चल रही है। दूसरी तरफ BJP 101 सीटों पर आगे है। कांग्रेस ने 4 सीट पर जीत हासिल की 6 पर बढ़त बनाए हुए है। निर्दलीय उम्मीदवारों ने 1 जीत और एक पर बढ़त बना रखी है। अब भाजपा और आप के बीच सीटों के बीच 36 सीटों का फासला हो गया है। जो काफी लंबा है। हालांकि भाजपा को अब भी यकीन है कि उसे ही जीत मिलेगी।

एग्जिट पोल्स का अनुमान धराशाई

आज के नतीजे चुनाव से पहले आए एग्जिट पोल्स के अनुमान के मुताबिक नहीं आए हैं। AAP को एकतरफा जीत भी मिलती नहीं दिख रही है। भाजपा दूसरे नंबर पर जरूर है, लेकिन आम आदमी पार्टी से बहुत कम अंतर से ही पीछे है। चुनाव में 1.45 करोड़ मतदाताओं में से 50 फीसदी से अधिक ने मताधिकार का प्रयोग किया था। भाजपा को अब तक 39 प्रतिशत वोट शेयर हासिल हुआ है।

Next Story

विविध