Begin typing your search above and press return to search.
दिल्ली

National Sports Awards 2021: नीरज चोपड़ा समेत 11 एथलीट खेल रत्न से सम्मानित, क्रिकेटर शिखर धवन को मिला अर्जुन अवॉर्ड

Janjwar Desk
13 Nov 2021 12:02 PM GMT
National Sports Awards 2021: नीरज चोपड़ा समेत 11 एथलीट खेल रत्न से सम्मानित, क्रिकेटर शिखर धवन को मिला अर्जुन अवॉर्ड
x
National Sports Awards 2021: देश के सर्वोच्च खेल पुरस्कार समारोह में राष्ट्रपति ने सबसे पहले नीरज चोपड़ा को खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया...

National Sports Awards 2021: विभिन्न खेलों में शानदार प्रदर्शन के लिए भारतीय खिलाड़ियों को आज राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2021 (National Sports Awards 2021) से सम्मानित किया गया है। राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (President Ramnath Kovind) ने टोक्यो ओलिंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले जेवलिन खिलाड़ी (Javelin Throw) नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) को खेल रत्न पुरस्कार (Major Dhyanchand Khel Ratna award) से सम्मानित किया। नीरज चोपड़ा के अलावा अन्य 10 खिलाड़ियों को वर्ष 2021 के लिए मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी शिखर धवन को अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया गया।



11 एथलीट को खेल रत्न सम्मान

नीरज चोपड़ा के अलावा पहलवान रवि कुमार, मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन, हॉकी टीम के गोलकीपर पीआर श्रीजेस, पैरालिंपिक में गोल्ड जीतने वाले सुमित अंतिल, पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी प्रमोद भगत, निशानेबाज अवनी लेखरा, महिला क्रिकेटर मिताली राज(Mitali Raj), फुटबॉल प्लेयर सुनील छेत्री और हॉकी खिलाड़ी मनप्रीत सिंह को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देश के सर्वोच्च खेल सम्मान मेजर ध्यानंचंद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया।

देश के सर्वोच्च खेल पुरस्कार समारोह में राष्ट्रपति (President) ने सबसे पहले नीरज चोपड़ा को खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया। नीरज चोपड़ा ने सात अगस्त, 2021 को टोक्यो खेलों में 87.58 मीटर के प्रयास के साथ ऐथलेटिक्स में ओलंपिक स्वर्ण पदक (Olympic Gold Medal) जीतने वाले पहले भारतीय बने थे।

अर्जुन अवार्ड से सम्मानित हुए शिखर धवन

राष्ट्रपति भवन में भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी शिखर धवन (Shikhar Dhawan) को अर्जुन अवार्ड से नावाजा गया। राष्ट्रपति ने क्रिकेटर धवन को सम्मानित किया। भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के सीनियर बल्लेबाज शिखर धवन पिछले करीब एक दशक से भारतीय टीम के लिए ओपनर की भूमिका निभा रहें है। अर्जुन अवार्ड के लिए शिखर धवन का नाम बीसीसीआई (BCCI) की ओर से सुझाया गया था। धवन ने भारत के लिए 10 हजार से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय रन बनाए हैं।


नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास

बता दें कि नीरज चोपड़ा ने इस साल टोक्यो ओलंपिक में 7 अगस्त को पुरुषों की भालाफेंक स्पर्धा (Javlin Throw) में 87.58 मीटर दूरी तक भाला फेंककर स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। भारत के खेल इतिहास में ओलंपिक खेलों में अभिवन बिंद्रा के बाद व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज दूसरे खिलाड़ी और ट्रैक एंड फील्ड स्पर्धा में व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले एथलीट बने थे।

गौरतलब है कि राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार (Rajiv Gandhi Khel Ratna Award) का इसी साल नाम बदलकर मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार कर दिया गया था। खेल पुरस्कार के नाम में बदलाव के साथ पहली बार इतनी बड़ी संख्या में खिलाड़ियों को खेल रत्न से सम्मानित किया जा रहा है। इस साल कुल 11 खिलाड़ियों को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।








Next Story

विविध