Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

शर्मनाक : अवैध संबंध में बहू को लेकर ससुर फरार, 4 साल पहले हुई थी बेटे की शादी

Janjwar Desk
13 Sept 2020 3:32 PM IST
शर्मनाक : अवैध संबंध में बहू को लेकर ससुर फरार, 4 साल पहले हुई थी बेटे की शादी
x
पानीपत में एक ससुर और बहू के बीच अवैध संबंध को लेकर यह घटना सामने आई. पानीपत में एक परिवार में ससुर अपनी बहू को लेकर फरार हो गया है.

जनज्वार। देश में आए दिन रोज़ ही एक नई घटना सुनने को मिलती ही रहती है, इन सबके बीच हरियाणा राज्य में रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली एक शर्मनाक घटना सामने आई है. जी हां, हरियाणा राज्य के पानीपत में एक ससुर और बहू के बीच अवैध संबंध को लेकर यह घटना सामने आई. पानीपत में एक परिवार में ससुर अपनी बहू को लेकर फरार हो गया है.

हम आपको बता दें कि, ससुर और बहू के बीच यह अवैध संबंध काफी लंबे समय से चल रहा था. दोनों ही परिवार में दिखावे के लिए झगड़ा करते थे, जिससे कि किसी को कोई शक ना हो. इन सब के बाद अचानक ही दोनों अपने परिवार को छोड़कर भाग गए. इन सब मामले का खुलासा सीसीटीवी के फुटेज से सामने आया.

पानीपत की यह घटना सभी को हैरान कर देने वाली घटना है. परिवार वालों को इस बात का जरा सा भी अंदेशा नहीं था कि, बहू और ससुर के बीच अवैध संबंध हो सकते हैं. यह घटना पानीपत के एक कॉलोनी सैनी में घटित हुई. हम आपको बता दें कि फरार हुई बहू की शादी उसके ससुर के बेटे से 4 साल पहले हुई थी. शादी के बाद से ही बहू और ससुर के बीच अवैध संबंध शुरू हो गए, जिसकी जानकारी घरवालों को बिल्कुल भी नहीं थी. शादी के बाद उनकी बहू की एक 3 साल की बेटी और 10 महीने का एक बेटा भी है. बहू और ससुर दोनों ही मौका पाते घर से फरार हो गए.

बहू और ससुर दोनों ने योजना बनाकर घरवालों के खाने में नशे की दवाई मिला दी. इसके बाद जैसे ही घर वाले बेहोश हो गए, ससुर और बहू दोनों घर से निकल लिए. हैरान कर देने वाली बात यह सामने आई कि, बहू अपने 10 महीने के बेटे को लेकर भागी. जब दोनों गायब हुए तो उनके पास कुछ ज्यादा सामान नहीं था, ना तो कोई मोबाइल ही फोन था. हम आपको बता दें कि, इस घटना को घटित हुए 14 दिन बीत गए लेकिन, घरवालों को इस बात की बिल्कुल भी खबर नहीं लगी कि, यह सब कैसे और कब हुआ??

फरार हुए ससुर का बेटा और बहू का इस घटना से बिल्कुल हैरान है. उसने पुलिस को बयान देते हुए कहा कि, "उसको इस बात की बिल्कुल भी जानकारी नहीं थी". पिता और पुत्र के बीच आपसी झगड़ा हुआ था, जिसके बाद दोनों की बोलचाल भी बंद हो गई थी. ससुर के बेटे ने कहा, "हमारे परिवार की इज्जत खराब हो गई और हम मुंह दिखाने लायक नहीं बचे".

परिवार वालों ने कहा कि, "उन्होंने अपने सभी रिश्तेदारों को यह खबर दे दी है लेकिन अभी कोई पता नहीं चला है". फिलहाल, रिपोर्ट 28 अगस्त दर्ज कराई गई है, जिसके बाद से पुलिस इस मामले की जांच में लगी हुई है.

Next Story

विविध