Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

Ghaziabad News : पिटबुल ने बच्चे के चेहरे पर बेरहमी से काटा, सर्जरी में लगे 150 टांके

Janjwar Desk
8 Sep 2022 4:00 PM GMT
Ghaziabad News : पिटबुल ने बच्चे के चेहरे पर बेरहमी से काटा, सर्जरी में लगे 150 टांके
x

 Ghaziabad News : पिटबुल ने बच्चे के चेहरे पर बेरहमी से काटा, सर्जरी में लगे 150 टांके 

Ghaziabad News : गाजियाबाद के संजय नगर से दर्दनाक खबर सामने आई है, दरअसल संजय नगर सेक्टर 23 में भी राजनगर एक्सटेंशन की तरह कुत्ते के काटने का मामला सामने आया है, पार्क में खेलते समय ए ब्लॉक निवासी सचिन त्यागी के 10 वर्षीय बच्चे को पिटबुल ने काट लिया...

Ghaziabad News : गाजियाबाद के संजय नगर से दर्दनाक खबर सामने आई है। दरअसल संजय नगर सेक्टर 23 में भी राजनगर एक्सटेंशन की तरह कुत्ते के काटने का मामला सामने आया है। पार्क में खेलते समय ए ब्लॉक निवासी सचिन त्यागी के 10 वर्षीय बच्चे को पिटबुल ने काट लिया। बच्चे को इलाज के लिए सर्वोदय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बच्चे की जान सर्जरी के बाद बची। सचिन त्यागी ने जानकारी दी कि बच्चे को डेढ़ सौ टांके लगे हैं। उसने घटना की 112 नबर पर पुलिस से शिकायत की है। वीडियो वायरल होने के बाद वृहस्पतिवार को नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची। पता चला कि कुत्ते का रजिस्ट्रेशन नहीं कराया गया है। इस पर कुत्ता मालिक ललित त्यागी पर पांच हजार का जुर्माना लगाया गया है। सचिन का कहना है कि बच्चे के इलाज में करीब सवा लाख रुपये खर्च हुए हैं।

लिफ्ट में पालतू कुत्ते ने बच्चे को काटा

इससे पहले भी ऐसा ही एक मामला सामने आया था, जहां राजनगर एक्सटेंशन की चार्म्स कैसल सोसाइटी की लिफ्ट में एक महिला अपने पालतू कुत्ते को ले जा रही थी। इस दौरान कुत्ते ने लिफ्ट में मौजूद एक बच्चे को काट लिया था। इतना सब होने के बाद भी महिला ने बच्चे के प्रति कोई प्रतिक्रिया नहीं दी और वह लिफ्ट में चुपचाप खड़ी रही। बच्चे के पिता ने महिला के खिलाफ तहरीर दी थी। जिसके बाद गाजियाबाद पुलिस ने महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने किया केस दर्ज

पुलिस के मुताबिक, राजनगर एक्सटेंशन में चार्म्स कैसल सोसाइटी की लिफ्ट में हुई घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जहां एक कुत्ते ने अपने मालिक की मौजूदगी में एक बच्चे को काट लिया। बच्चे के पिता की शिकायत पर नंदग्राम थाना में मामला दर्ज किया गया है। बच्चे ने अपने घर पहुंच कर इस घटना की पूरी जानकारी अपने परिजनों को दी। जिसके बाद बच्चे के पिता ने महिला को उसके पतलू कुत्ते के साथ देखा। महिला अपने कुत्ते को घुमा रही थी। जब बच्चे के पिता ने इस बारे में महिला से बात की तो महिला ने कोई भी सही जवाब उन्हें नहीं दिया और वह फ्लैट में चली गई।

Next Story