Gujarat Earthquake: सूरत में भूकंप के झटके, मचा हड़कंप, घरों से बाहर निकले लोग

Gujarat Earthquake: गुजरात (Gujarat) के सूरत (Surat) में आज सुबह करीब 10 बजकर 25 मिनट पर भूकंप (Earthquake) के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (National Center for Seismology) के अनुसार रिक्टर स्केल पर भूकंप तीव्रता 3.5 मापी गई। भूकंप की गहराई जमीन से सात किलोमीटर नीचे बताई जा रही है। भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत का माहौल है। जमीन में कंपन महसूस होते ही लोग दहशत में अपने घरों से बाहर निकल आए। फिलहाल राहत की बात है कि भूकंप से अभी तक किसी के भी हताहत होने की कोई खबर सामने नहीं आई है।
An earthquake of magnitude 3.5 occurred 61km SE of Surat, Gujarat, India today at around 10.26 am. The depth of the earthquake was 7 km below the ground: National Center for Seismology pic.twitter.com/EM6ExlSadJ
— ANI (@ANI) October 20, 2022
बात दें इससे पहले अगस्त के महीने में गुजरात के कच्छ (kutch) में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए थे। तब रिक्टर स्केल पर इनकी तीव्रता 3.2 मापी गई थी। भूकंपीय अनुसंधान संस्थान, गांधीनगर (Institute of Seismological Research, Gandhinagar) के अनुसार ये भूकंप शाम 7 बजकर 43 मिनट पर आया था। आठ अगस्त से पहले तीन अगस्त को भी गुजरात के कच्छ और भुज (Bhuj) में भूकंप के झटके महसूस हुए थे। रिक्टर स्केल इनकी तीव्रता 3.6 थी। दोनों बार भूकंप की तीव्रता कम होने के कारण जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ था।











