Begin typing your search above and press return to search.
हरियाणा

Haryana News: 'आंख उठाई तो आंख निकाल देंगे, हाथ उठाया तो हाथ काट देंगे' भाजपा सांसद अरविंद शर्मा के विवादित बोल

Janjwar Desk
6 Nov 2021 4:41 PM GMT
Haryana News: आंख उठाई तो आंख निकाल देंगे, हाथ उठाया तो हाथ काट देंगे भाजपा सांसद अरविंद शर्मा के विवादित बोल
x

(नेताओं को बंधक बनाने पर भाजपा सांसद अरविंद शर्मा ने कांग्रेस को धमकी दी)

Haryana News: रोहतक से बीजेपी सांसद डॉ अरविंद शर्मा ने कांग्रेस को धमकी देते हुए कहा, "मनीष ग्रोवर की तरफ आंख उठाई, तो आंख निकाल लेंगे। अगर मनीष ग्रोवर की तरफ हाथ उठाया, तो हाथ काट देंगे।"

Haryana News: हरियाणा के रोहतक से भाजपा सांसद ने किसानों द्वारा अपने पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर को बंधक बनाए जाने के बाद विवादित बयान दिया है। दरअसल, केंद्र सरकार के खिलाफ कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसान आंदोलनकारियों ने हरियाणा के रोहतक में पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर समेत 150 बीजेपी नेताओं को सात घंटे तक बंधक बना लिया था। शुक्रवार, 5 अक्टूबर को हुई इस घटना को लेकर हरियाणा में राजनीतिक माहौल गर्म हो गया। रोहतक से बीजेपी सांसद डॉ अरविंद शर्मा ने इस पूरे मामले के पीछे कांग्रेस को जिम्मेदार बताया है। शनिवार, 6 अक्टूबर को अरविंद शर्मा ने कांग्रेस को धमकी देते हुए कहा, "मनीष ग्रोवर की तरफ आंख उठाई, तो आंख निकाल लेंगे। अगर मनीष ग्रोवर की तरफ हाथ उठाया, तो हाथ काट देंगे।"



किसानों द्वारा बीजेपी कार्यकर्ताओं को बंधक बनाए जाने को लेकर भाजपा के नेताओं ने हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा के खिलाफ शनिवार को प्रदर्शन किया। इस दौरान बीजेपी सांसद अरविंद शर्मा ने ये विवादित बयान दे दिया। प्रदर्शन के दौरान अरविंद शर्मा ने कहा कि कांग्रेस राज करने के लिए झटपटा रही है। भाजपा सांसद ने कहा कि कांग्रेस अगले 25 सालों तक चक्कर काटती रहेगी, लेकिन भारतीय जनता पार्टी ही अगले 25 सालों तक राज करने वाली है।

क्या है शुक्रवार का पूरा मामला

बता दें कि हरियाणा के रोहतक स्थित किलोई गांव में शुक्रवार को प्रदर्शनकारी किसानों ने भाजपा नेता और पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर को कई अन्य भाजपा नेताओं सहित मंदिर में बंधक बना लिया था। सभी भाजपा नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केदारनाथ के कार्यक्रम को लाइव देखने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे। इसी दौरान प्रदर्शनकारी किसानों ने केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीन कृषि कानूनों के विरोध में सभी भजपा के नेताओं को बंधक बनाया। नेताओं को बंधक बनाए जाने की सूचना पर भारी पुलिस बल पहुंचा। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अन्य जिलों से भी पुलिस बल को बुलाया गया था। शुरू में किसान भाजपा नेताओं को छोड़ने के लिए राजी नहीं हैं। लेकिन प्रशासन और पुलिस द्वारा समझाने पर किसानों ने शाम को नेताओं को मंदिर से बाहर आने दिया। किसान आंदोलनकारी बीजेपी नेता मनीष ग्रोवर से माफी की मांग कर रहे थे।



Next Story

विविध